देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ री-एग्जाम, 551 शहरों में हुई परीक्षा

लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थियों के लिए NEET-UG पुनर्परीक्षा आयोजित की गई, जो दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चली। देशभर के परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों और सख्त निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अभ्यर्थियों ने मेडिकल प्रवेश की इस महत्वपूर्ण परीक्षा में हिस्सा लिया। इस वर्ष NEET […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 21 जून 2026, 01:08 PM 9 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ री-एग्जाम, 551 शहरों में हुई परीक्षा
Photo: UB India News Archive

लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थियों के लिए NEET-UG पुनर्परीक्षा आयोजित की गई, जो दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चली। देशभर के परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों और सख्त निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अभ्यर्थियों ने मेडिकल प्रवेश की इस महत्वपूर्ण परीक्षा में हिस्सा लिया।

इस वर्ष NEET UG परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 180 मिनट की होती थी।

 

NEET UG 2026 Re-Exam Live Updates:

आज देशभर में NEET UG 2026 की परीक्षा दोबारा आयोजित की गई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ देखी गई। भारत और विदेश से कुल 22,80,054 उम्मीदवारों ने आज दोपहर को होने वाली NEET-UG की पुनर्परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। एनटीए ने परीक्षार्थियों को खास सलाह दी।

पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर की प्रतीक्षा

पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स की सुविधा को प्रॉयरिटी देते हुए एक ऐसा स्टेप उठाया जिसकी चर्चा हो रही है। सूत्रों के अनुसार, दोपहर 1:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद PM मोदी ने सीधे अपने आवास जाने की जगह कुछ वक्त तक दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रुकने का निर्णय किया। आज देशभर में हो रहा NEET एग्जाम दोपहर 2 बजे शुरू होना था। बड़ी संख्या में स्टूडेंट और उनके अभिभावक एग्जाम सेंटर की तरफ जा रहे थे। ऐसे में PM मोदी के काफिले की आवाजाही की वजह से दिल्ली की कुछ सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका थी। इसी के मद्देनजर PM मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने में देरी की ताकि स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर तक वक्त पर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी ना हो।

बुर्के को लेकर विवाद

वहीं अजमेर में परीक्षा के दौरान सावित्री स्कूल सेंटर पर ब्यावर से आई कुलसुम को बुर्का पहनने पर रोक लिया गया। उन्हें अंदर अनुमति नहीं दी गई। इसके चलते वह काफी मायूस दिखीं। एग्जाम सेंटर में काफी हंगामा भी हुआ। नीट छात्रा कहना है कि उसकी पहचान बुर्का और रिलीजन है, उसे छोड़कर वह एग्जाम देने नहीं जा सकती। ऐसे में काफी देर पुलिस से गर्मा गर्मी हुई। नीट छात्रा को काफी समझाया गया। इस दौरान छात्रा के पिता भी उसके साथ मौजूद रहे। कुलसुम के पिता का कहना है कि उनकी दो बेटियां है। एक बेटी को परीक्षा अन्य केंद्र पर अनुमति दे दी गई लेकिन यहां बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्हें बाहर ही रोक दिया गया, जो नियमों के विपरीत है।

सेंटर से बाहर निकले छात्र

जम्मू-कश्मीर: NEET-UG का री-एग्जाम खत्म होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा केंद्र से बाहर निकले। एक उम्मीदवार ने कहा, “पेपर बहुत अच्छा था। मेरी तैयारी बहुत अच्छी थी, बस फिजिक्स थोड़ी मुश्किल थी। बाकी सब ठीक था। कुल मिलाकर, यह एक अच्छा अनुभव रहा।”

नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम सम्पन्न

देशभर में 551 केंद्रों पर नीट-यूजी री-एग्जाम संपन्न हो गया है। इस परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर भारी सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। इस परीक्षा को लेकर सरकार ने टेलीग्राम पर बैन भी लगा दिया था।

नीट अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर रुके रहे पीएम मोदी

पीएम मोदी रविवार को कोलकाता से दिल्ली पहुंचने के बाद काफी देर तक एयरपोर्ट पर रुके रहे। उन्होंने एयरपोर्ट से अपने आवास जाने को कुछ समय के लिए टाल दिया ताकि नीट की परीक्षा देने वाले किसी भी अभ्यर्थी को यातायात पाबंदियों के कारण असुविधा नहीं हो। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 1:15 बजे एयकपोर्ट पहुंचे, लेकिन वहां से तुरंत लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास रवाना होने के बजाय वहीं रुके रहे। सूत्रों के अनुसार, चूंकि नीट परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू होनी थी, इसलिए प्रधानमंत्री ने परीक्षा शुरू होने के बाद ही आवास के लिए निकलने का निर्णय लिया, ताकि किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी ना हो और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित ना हो।

कड़ी सुरक्षा के बीच झारखंड में परीक्षा जारी

झारखंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच NEET-UG का री-एग्जाम चल रहा है, जिसमें 30,000 से अधिक छात्र परीक्षा दे रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य भर में कुल 67 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, निष्पक्ष और स्वतंत्र परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर होटलों और लॉजों में चेकिंग अभियान चलाए गए। प्रत्येक केंद्र पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और अधिकारियों को सभी दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है।

मुंबई में एक छात्रा की छूटी परीक्षा

नीट री-एग्जाम के दौरान एक छात्रा की परीक्षा छूट गई। मुंबई के दादर स्थित महर्षि दयानंद कॉलेज का गेट बंद हो गया। एक स्टूडेंट 1-2 मिनट देरी से पहुंची। तब तक गेट बंद हो गया था। वह अंदर नहीं जा पाई। अभिभावको में खासा नाराज़गी जताई।

परीक्षा को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के खास इंतजाम

दिल्ली में नीट री-एग्जाम के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रवेश केद्रों पर सख्त जांच की जा रही है।

बंद हुए एग्जामिनेशन सेंटर्स के गेट

दोपहर के 1:30 बजते ही एग्जामिनेशन सेंटर्स के गेट बंद हो गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को एग्जामिनेशन सेंटर के अंदर कर दिया गया। परीक्षा केंद्र के आसपास 200 मीटर के दायरे से लोगों को हटा दिया गया है। सभी वाहनों को हटा दिया गया है। धारा 163 लागू कर दिया गया है।

यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखनऊ में नीट पेपर के लिए जबरदस्त सुरक्षा के इंतजाम है। यहां 75 सेंटर्स में 35594 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक है। परीक्षा में  सुरक्षा के ज़बरदस्त इंतजाम है। सेंटर्स पर 4 ACP, 205 SI, 452कांस्टेबल, 335 महिला कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 150 पुलिस वाले सादी वर्दी में तैनात हैं।

अब उम्मीद है परीक्षा अच्छी होगी

NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा पर शिमला की एक परीक्षार्थी जिसका नाम दीक्षा है। उसने कहा, ‘मैं थोड़ी परेशान हूं। मेहनती छात्रों को निष्पक्ष नतीजे मिलने चाहिए। फिर भी दोबारा पढ़ाई करना और लगातार मेहनत करते रहना बहुत मुश्किल है। अब उम्मीद है कि परीक्षा अच्छी होगी।’

4 जोन में बांटा गया इलाके को

मध्य प्रदेश के इंदौर में NEET-UG की दोबारा से हो रही परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है। सिक्योरिटी-I की असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (ACP) प्रीति तिवारी ने कहा, ‘पुलिस ने बहुत कड़ी सुरक्षा के बीच, पूरी सुरक्षा और ट्रैफ़िक इंतजामों के साथ सभी मटीरियल को बाहर निकाला है और CP की देखरेख में उन्हें सुरक्षित रूप से उनके संबंधित सेंटर्स तक पहुंचाया जा रहा है। इलाके को चार जोन में बांटा गया है और DCP सभी जोन में निगरानी कर रहे हैं और निर्देश दे रहे हैं।’

परीक्षा केंद्रों पर 6,700 पर्यवेक्षक तैनात

एनटीए ने परीक्षा केंद्रों पर लगभग 6,700 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है, जिन्हें केंद्रीय स्तर पर लाइव सीसीटीवी फुटेज की निगरानी के लिए 100 से अधिक वर्चुअल पर्यवेक्षकों का सहयोग प्राप्त है। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण AI-आधारित उपकरणों से किया जा रहा है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा में हिस्सा ले रहे छात्रों को बधाई दी है। साथ ही बताया कि एग्जाम सेंटर में क्या-क्या लेकर जाना है। एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ सभी NEET (UG) 2026 उम्मीदवारों को शुभकामनाएं! यह वही दिन है जिसके लिए आपने तैयारी की है। शांत रहें, खुद पर भरोसा रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। आपने इस पल को हासिल किया है।

जरूरी समय:

एंट्री टाइमिंग: सुबह 11:00 बजे,

आखिरी एंट्री: दोपहर 1:30 बजे (इसके बाद एंट्री नहीं होगी)।

साथ ले जाएं: एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो ID, पासपोर्ट साइज की 2 फोटो। मना की गई चीजें न ले जाएँ।

हाइड्रेटेड रहें (पानी पीते रहें)। ट्रैफ़िक का ध्यान रखें और जल्दी पहुंचें। आप यह कर सकते हैं। हम आपके साथ हैं!

एनटीए ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि 95,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों में से प्रत्येक में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 51,311 जैमर तैनात किए गए हैं (17,054 ईसीआईएल द्वारा और 34,257 बीईएल द्वारा)। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो निरीक्षक होंगे। प्रत्येक केंद्र पर 10 से अधिक अतिरिक्त परीक्षा अधिकारी तैनात किए गए हैं।

दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक है परीक्षा

3 मई को होने वाली परीक्षा रद्द होने के कारण 2026 की मेडिकल प्रवेश परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक भारत के 551 शहरों में स्थित 5,440 केंद्रों और विदेशों में स्थित 14 केंद्रों पर होगी। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और 12 भारतीय भाषाओं में होंगे।

परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात

गुजरात में अधिकारियों ने रविवार को होने वाली नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए निगरानी उपाय लागू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में सुरक्षा इंतजामों के तहत ड्रोन और त्वरित प्रतिक्रिया दल को तैनात किया जाएगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰