अजीत डोभाल की अध्‍यक्षता में आज से BRICS के सदस्‍य देशों के NSA की बैठक……………..

भारत की अध्यक्षता में आज यानी सोमवार 22 जून 2026 से राजधानी नई दिल्ली में BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के उच्च प्रतिनिधियों की दो दिवसीय अहम बैठक शुरू हो रही है. इस महत्वपूर्ण सुरक्षा सम्मेलन की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे. बैठक में BRICS […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 22 जून 2026, 07:12 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अजीत डोभाल की अध्‍यक्षता में आज से BRICS के सदस्‍य देशों के NSA की बैठक……………..
Photo: UB India News Archive
भारत की अध्यक्षता में आज यानी सोमवार 22 जून 2026 से राजधानी नई दिल्ली में BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के उच्च प्रतिनिधियों की दो दिवसीय अहम बैठक शुरू हो रही है. इस महत्वपूर्ण सुरक्षा सम्मेलन की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे. बैठक में BRICS सदस्य देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी हिस्सा लेंगे और दुनिया के सामने उभर रही गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों (Non-Conventional Security Challenges) पर व्यापक मंथन करेंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष BRICS अध्यक्ष के रूप में भारत की मेजबानी में आयोजित यह बैठक ‘आज की दुनिया के सामने मौजूद गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां’ विषय पर केंद्रित होगी. सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा के बदलते स्वरूप, नई और अत्याधुनिक तकनीकों से उत्पन्न हो रहे खतरों, साइबर सुरक्षा, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल क्षेत्र में बढ़ते जोखिमों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है.
बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी, रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु और ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के उप सचिव समेत विभिन्न सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के शामिल होने की संभावना है. चीन ने पहले ही पुष्टि की है कि वांग यी 22 और 23 जून को नई दिल्ली में होने वाली BRICS NSA बैठक में भाग लेंगे. उनके भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से अलग से मुलाकात करने की भी संभावना जताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सीमा पार आतंकवाद, पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, रूस-यूक्रेन युद्ध और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े अन्य संवेदनशील मुद्दे भी चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं. भारत इस मंच पर आतंकवाद, खासकर जम्मू-कश्मीर को निशाना बनाने वाली सीमा पार आतंकी गतिविधियों पर अपनी चिंताओं को प्रमुखता से उठा सकता है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव भी बातचीत का हिस्सा बन सकता है.

चुनौतियों से निपटने में सहयोग

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि प्रतिनिधि BRICS के आतंकवाद-रोधी संयुक्त कार्य समूह और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के सुरक्षित उपयोग से जुड़े सुरक्षा कार्य समूह की हालिया बैठकों के निष्कर्षों की भी समीक्षा करेंगे. माना जा रहा है कि यह समीक्षा BRICS देशों के बीच आतंकवाद, साइबर खतरों और अन्य पारंपरिक तथा गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग को और मजबूत करने की दिशा तय करेगी. यह बैठक सितंबर में भारत में प्रस्तावित BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. विश्लेषकों का कहना है कि मौजूदा वैश्विक हालात में जब पश्चिम एशिया से लेकर यूरोप और एशिया तक कई भू-राजनीतिक संकट एक साथ सामने हैं, तब BRICS देशों के लिए साझा सुरक्षा दृष्टिकोण विकसित करना पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गया है.

BRICS के सदस्‍य देशों में मतभेद

हालांकि, BRICS के भीतर कई मुद्दों पर मतभेद भी रहे हैं. मई में हुई BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक पश्चिम एशिया से जुड़े मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच मतभेद के कारण संयुक्त बयान जारी किए बिना समाप्त हुई थी. ऐसे में नई दिल्ली की यह सुरक्षा बैठक इस बात की भी परीक्षा मानी जा रही है कि क्या BRICS देश वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर न्यूनतम साझा सहमति बना पाते हैं. भारत 2026 में चौथी बार BRICS की अध्यक्षता कर रहा है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत की BRICS अध्यक्षता का व्यापक विषय ‘Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability’ है. अब 11 सदस्य देशों वाला यह समूह वैश्विक राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा मुद्दों पर उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक अहम मंच बन चुका है. ऐसे में नई दिल्ली की यह बैठक BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा एजेंडे को दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखी जा रही है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰