लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..

पूरे देश के लिए अग्नि परीक्षा बनी नीट की सफलता के बाद सरकार में राहत है। मैसेजिंग एप टेलीग्राम पर प्रतिबंध भी आज से खत्म हो जाएगा। लेकिन पेपर लीक की अफवाहों को रोकने के लिए टेलीग्राम के एडिटिंग फीचर पर लगाए गए सरकारी प्रतिबंध 30 जून तक जारी रहेंगे। नीट परीक्षा के पांच दिन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 22 जून 2026, 06:47 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..
Photo: UB India News Archive

पूरे देश के लिए अग्नि परीक्षा बनी नीट की सफलता के बाद सरकार में राहत है। मैसेजिंग एप टेलीग्राम पर प्रतिबंध भी आज से खत्म हो जाएगा। लेकिन पेपर लीक की अफवाहों को रोकने के लिए टेलीग्राम के एडिटिंग फीचर पर लगाए गए सरकारी प्रतिबंध 30 जून तक जारी रहेंगे। नीट परीक्षा के पांच दिन पहले 16 जून को केंद्र सरकार ने अंतरिम आदेश से टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाया था, जिसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई। सरकार ने टेलीग्राम के खिलाफ अंतिम आदेश पारित करने के साथ हाईकोर्ट में लिखित जवाब भी दायर कर दिया। टेलीग्राम का मुख्य तर्क यह था कि आपत्तिजनक मैसेजों को रोकने के बजाय पूरे प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाना गलत व गैरकानूनी है। टेलीग्राम के वकीलों और सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल और अटॉर्नी जनरल की बहस के बाद हाईकोर्ट ने आदेश पारित कर दिया।

इतने सारे काम दो दिन में होने से यह उम्मीद की जा सकती है कि आम लोगों से जुड़े मुकदमों में भी न्याय की रफ्तार तेज होगी। प्रतिबंध खत्म होने के बावजूद हाईकोर्ट के फैसले को टेलीग्राम या दूसरी कंपनियां सुप्रीम कोर्ट में चुनौती जरूर देंगी। लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा, सोशल मीडिया के नियमन और साइबर अपराधों को रोकने के लिहाज से सरकार द्वारा पेश दस्तावेजों और हाईकोर्ट के फैसले का महत्व सदैव बना रहेगा। लोकहित और देशहित से जुड़े उन मुद्दों पर समाज और सरकार में बहस और कार्रवाई जरूरी है।

दुनिया भर में टेलीग्राम के एक अरब मासिक ग्राहक हैं, जिनमें 15 करोड़ भारत में हैं। टेलीग्राम की दुबई स्थित एलएलसी यानी विदेशी कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। आईटी इंटरमीडियरी नियमों के तहत, टेलीग्राम कंपनी ने नोडल, शिकायत और कंप्लायंस तीनों तरह के अधिकारियों की नियुक्ति का दावा किया है। यह बात सही है, तो फिर टेलीग्राम कंपनी के भारत स्थित कार्यालय का विवरण हाईकोर्ट और सरकार के सामने पेश क्यों नहीं किया गया? सरकार के जवाब के अनुसार, विदेशी कंपनी संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर नहीं कर सकती। केंद्र सरकार ने भारत के डाटा चोरी के आरोप में सैकड़ों चीनी एप्स पर वर्ष 2020 में प्रतिबंध लगाया था, जिसके खिलाफ अदालतों में कोई आदेश पारित नहीं हुआ।

टेलीग्राम और दूसरी विदेशी कंपनियां भारत में आईटी और श्रम कानूनों का पालन नहीं करतीं और खरबों की कमाई पर पूरा टैक्स नहीं देतीं। भारत में ऑफिस की स्थापना और नियमों के पालन के बगैर विदेशी कंपनियों को संविधान के मौलिक अधिकारों का संरक्षण कैसे मिल सकता है?

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के उस आदेश की पुष्टि की है, जिसमें कहा गया है कि टेलीग्राम नए डार्क वेब के तौर पर अपराधियों का पसंदीदा नेटवर्क बन गया है। टेलीग्राम के माध्यम से नकल माफिया, आतंकवाद, बच्चों के अश्लील वीडियो, वित्तीय धोखाधड़ी, बैंकों के म्यूल खाते, डिजिटल अरेस्ट और साइबर हमले के मामले बढ़ रहे हैं। परीक्षा माफिया से युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है, तो साइबर अपराधों से देश की अर्थव्यवस्था खोखली हो रही है। सवाल यह है कि नीट परीक्षा खत्म होने के बाद अन्य साइबर अपराधों को रोकने के लिए टेलीग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ सरकार ठोस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?

गृह मंत्रालय के नेशनल साइबर क्राइम रिर्पोटिंग पोर्टल (एनसीसीआरपी) के आंकड़ों के अनुसार, टेलीग्राम के माध्यम से साल 2023 में 75,688 मामलों में 1,359 करोड़ रुपये, साल 2024 में 2.48 लाख मामलों में 1,940 करोड़ रुपये, साल 2025 में 2.75 लाख मामलों में 3,086 करोड़ रुपये तथा साल 2026 के शुरुआती पांच महीनों में 88,713 मामलों में 748 करोड़ रुपये के फ्रॉड के मामले रिपोर्ट किए गए। पिछले चार वर्षों में टेलीग्राम के माध्यम से साइबर अपराध के 6.8 लाख मामलों में 7,133 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड हुए। सरकार ने टेलीग्राम से कहा था कि मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है। सरकार ने वीपीएन के अवैध नेटवर्क के इस्तेमाल को रोकने के लिए भी टेलीग्राम को आदेश दिए थे। ऐसे सभी निर्देशों को टेलीग्राम के साथ अन्य सोशल मीडिया, यूपीआई और डिजिटल पेमेंट कंपनियों के ऊपर सख्ती से लागू करने की जरूरत है।

इस साल जून के शुरुआती 15 दिनों में टेलीग्राम में 16,578 आतंकी समूहों को प्रतिबंधित किया गया, जो नए तरीके से फिर अपराध में लिप्त हो जाते हैं। व्यावसायिक लाभ की वजह से टेलीग्राम जैसी कंपनियां डिजिटल माफिया के मर्ज की जड़ पर प्रहार नहीं कर रहीं। टेलीग्राम कंपनी को इंटरमीडियरी नियमों के तहत मिली कानूनी सुरक्षा खत्म होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने साइबर अपराध से जुड़े मामलों को बहुत गंभीर बताते हुए आरोपियों को जमानत देने से इन्कार किया है। कई राज्यों की पुलिस ने टेलीग्राम से जुड़े अपराधों के मामले में व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उसके बावजूद टेलीग्राम कंपनी को अक्तूबर, 2024 के बाद 35 बार सिर्फ चेतावनी देकर उसके खिलाफ आपराधिक मामलों को रफा-दफा कर दिया गया। सरकार ने हाईकोर्ट में पेश दस्तावेजों में कहा है कि टेलीग्राम कंपनी के नोडल, शिकायत और कंप्लायंस तीनों तरह के अधिकारियों का नाम, पता और संपर्क के विवरण जारी होने चाहिए। इससे जनता की शिकायतों के जल्द समाधान के साथ पुलिस और सरकारी अधिकारियों को कानून के अनुपालन में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि इस बारे में केएन गोविंदाचार्य की याचिका में दिल्ली हाईकोर्ट ने साल 2013 में अनेक आदेश पारित किए थे, जिन्हें 13 वर्षों से लागू नहीं करने से डिजिटल अपराध और नकल माफिया का प्रकोप बढ़ रहा है। टेलीग्राम के सीईओ पावेल दुरोव ने सोशल मीडिया में कहा कि उनकी कंपनी के खिलाफ फेसबुक और व्हाट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा और सहयोगी भारतीय कंपनियां व्यापारिक साजिश कर रही हैं। इन गंभीर आरोपों के बारे में सरकार ने लिखित जवाब में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। संविधान के अनुच्छेद 14 में प्रदत्त समानता के अधिकार के तहत हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, टेलीग्राम समेत सभी विदेशी टेक कंपनियों के ऊपर भारत के कानूनों को सख्ती से लागू करने की जरूरत है। इससे भविष्य में नीट समेत दूसरी परीक्षाओं में नकल माफिया पर नियंत्रण के साथ साइबर अपराधों में कमी आएगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा है?
खास खबर

क्या हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा है?

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ कर दिया है कि हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं है. हाई कोर्ट ने यह फैसला एक मुस्लिम लड़की की याचिका को खारिज करते हुए दिया, जिसमें उसने अपनी स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की इजाजत मांगी थी. अदालत ने कहा कि वह यह साबित करने के लिए सबूत […]

UB India News25 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…
खास खबर

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है. राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने याचिका की कॉपी शिकायतकर्ता को सौंपने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा है कि वह 20 अगस्त को […]

UB India News17 अग॰
एक व्यापक ‘डिजिटल एथिक्स कोड’ और ‘डिजिटल पेशेवर आचरण संहिता’ बनाने की मांग……………….
कानून

एक व्यापक ‘डिजिटल एथिक्स कोड’ और ‘डिजिटल पेशेवर आचरण संहिता’ बनाने की मांग……………….

वकीलों द्वारा सोशल मीडिया का बढ़ता इस्तेमाल, पेशेवर नैतिकता, विज्ञापन, क्लाइंट बनाने की कोशिश और कानूनी पेशे के व्यावसायीकरण से जुड़े अहम सवाल खड़े करता है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से प्रमोशनल रील्स, पैसे कमाने वाले कानूनी कंटेंट, इन्फ्लुएंसर के साथ मिलकर काम करने, पेड विज्ञापनों और क्लाइंट बनाने के लिए […]

UB India News17 अग॰
जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………
खास खबर

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश मिलने के आरोपों के बाद उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट में कई ऐसी बातें बताईं, जिनसे उन्हें दोषी ठहराया गया। […]

UB India News12 अग॰
जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे
पटना

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

पटना हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिल सकता है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है. 6 अगस्त को भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में यह फैसला लिया […]

UB India News10 अग॰
दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..
पटना

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

बिहार के व्यवहार न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर रविवार को पटना के गर्दनीबाग में बिहार व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के बैनर तले महत्वपूर्ण सभा आयोजित की गई। सभा में राज्यभर से जुड़े न्यायिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और करीब दो दशकों से लंबित प्रोन्नति, वेतन विसंगति, […]

UB India News9 अग॰
बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….
पटना

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

पटना के बापू सभागार में शनिवार को मानव तस्करी (Human Trafficking) को लेकर पूर्वी जोन का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बिहार के साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों के पुनर्वास और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा […]

UB India News8 अग॰
कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..
खास खबर

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी राजनीतिक फैसले के आधार पर वापस लिया गया, तो यह भविष्य के आंदोलनों के लिए खतरनाक मिसाल बन जाएगी। उन्होंने आगाह करते हुए कहा, कल जेनरेशन अल्फा, बीटा, डेल्टा भी आएगी। याचिका में सुप्रीम कोर्ट […]

UB India News5 अग॰