बंगाल में BJP सरकार के पहले बजट की 7 बड़ी सौगातें…………………….

बंगाल की BJP सरकार ने अपने पहले बजट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं. सोमवार को पेश किए गए बजट में बेरोजगारों के लिए हर महीने 3000 रुपए महीने देने वाली ‘भरोसा स्कीम’ की घोषणा की है. इसके अलावा एक लाख भर्तियों का भी ऐलान किया गया है. राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 22 जून 2026, 07:52 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बंगाल में BJP सरकार के पहले बजट की 7 बड़ी सौगातें…………………….
Photo: UB India News Archive

बंगाल की BJP सरकार ने अपने पहले बजट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं. सोमवार को पेश किए गए बजट में बेरोजगारों के लिए हर महीने 3000 रुपए महीने देने वाली ‘भरोसा स्कीम’ की घोषणा की है. इसके अलावा एक लाख भर्तियों का भी ऐलान किया गया है. राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने DA (महंगाई भत्ता) में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया, यह अक्टूबर 2026 से लागू होगा. विधवा पेंशन बढ़ाने के साथ-साथ कोलकाता में एक और एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की गई है.

  1. – बंगाल में कॉलेज छात्राओं को मिलेंगे 50 हजार
  2. – बेरोजगारों के लिए भरोसा स्कीम, हर महीने 3000 रुपये भत्ता
  3. – एक लाख भर्तियों का ऐलान, महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण
  4. – विधायक निधि फंड को 70 लाख बढ़ाकर एक करोड़
  5. – अगले दो साल तक सरकारी नौकरियों के लिए आयु सीमा में 5 साल की छूट
  6. – कोलकाता के कल्याणी में बनेगा एक और एयरपोर्ट, जमीन की तलाश हो रही
  7. – विधवा पेंशन में 500 रुपये का इजाफा, महिला थाने भी होंगे स्थापित

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राजकीय अवकाश

साथ ही शराब के ठेके को लेकर भी एक बड़ी घोषणा की गई है. बंगाल में अब शराब के ठेके मंदिर, स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों से कम से कम 1 किलोमीटर दूर ही खुलेंगे. साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हर साल 6 जुलाई राजकीय अवकाश रहेगा. 150वीं जयंती को मनाने के लिए 200 करोड़ रुपये का फंड आवंटित.

DA में बढ़ोतरी

राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। पहले कर्मचारियों को 18 प्रतिशत DA मिल रहा था, जो अब बढ़कर कुल 38 प्रतिशत हो जाएगा। इस फैसले से लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके अलावा, विधायकों का विकास फंड भी 70 लाख रुपये से बढ़ाकर सीधा 1 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

1 लाख नई नौकरियां, महिलाओं को मिलेगा विशेष अवसर

बजट में राज्य में 1 लाख नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। खास बात यह है कि इनमें 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। सरकार का कहना है कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी।

प्रशासन होगा डिजिटल और पेपरलेस

सरकार ने विभिन्न विभागों के कामकाज को पूरी तरह पेपरलेस बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष पहल की जाएगी।

सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर फोकस

बजट में एक नए पुलिस डिस्ट्रिक्ट के गठन और राज्य में सात नए फायर ब्रिगेड केंद्र खोलने की घोषणा की गई है। इसके अलावा ‘आपकी सरकार आपके पास’ हेल्पलाइन सेवा को भी मजबूत किया जाएगा।

मां कैंटीन का विस्तार, वेतन में भी बढ़ोतरी

गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए चल रही मां कैंटीन योजना का विस्तार किया जाएगा, जहां मात्र 5 रुपये में अंडा, मछली और अन्य भोजन उपलब्ध कराया जाता है। वहीं सिविक वॉलेंटियर्स और ग्रीन पुलिस के वेतन में भी वृद्धि की घोषणा की गई है।

बजट के अन्य बड़े ऐलान

  1. राज्य सरकार ने डिलिवरी वर्कर्स के लिए एक विशेष वेलफेयर कमिटी बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत उनके लिए पीने के पानी और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
  2. रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार ने 50 हजार शिक्षकों और 20 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती का प्रस्ताव भी रखा है।
  3. रिटायर हो चुके पत्रकारों को हर महीने 5,000 रुपये की पेंशन मिलेगी; राजनीतिक कारणों से जेल गए लोगों को हर महीने 10,000 रुपये मिलेंगे।
  4. पूर्वी मेदिनीपुर के दादानपात्राबाढ़ में एक इंटीग्रेटेड डीप-सी पोर्ट बनाया जाएगा।
  5. सरकार ने राज्य में एक नए हवाई अड्डे के निर्माण की योजना पेश की है। यह ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट कल्याणी के पास विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में निवेश, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
  6. उत्तर बंगाल को शिक्षा का नया हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बजट में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) स्थापित करने की घोषणा की गई है।
  7. सरकार ने संस्कृत भाषा के विकास, शोध और प्रचार-प्रसार के लिए अलग से बजट आवंटित करने का फैसला किया है।
  8. मिड-डे मील की राशि बढ़ाकर 10 रुपये की जाएगी। साथ ही, प्राथमिक स्कूलों में वाटर प्यूरीफायर लगेंगे, ताकि बच्चों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
  9. राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने और पेशेवर खेल शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए एक नई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। साथ ही, उत्तर बंगाल में एक आधुनिक स्टेडियम के निर्माण हेतु 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा. मिनी इनडोर स्टेडियम भी बनाया जाएगा।
  10. स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने उत्तर बंगाल में एक अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल स्थापित करने की घोषणा की है। साथ ही आयुष सेवाओं के विस्तार के लिए नया आयुष कार्यालय खोला जाएगा। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निजी अस्पतालों के सहयोग से एक आधुनिक मेडिकल हब भी विकसित किया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰