ईरानी राष्ट्रपति का पाकिस्‍तान से ‘इस्लामिक NATO’ बनाने का आह्वान…………

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने इस्लामिक देशों से एक ‘नए रीजनल सिक्योरिटी आर्किटेक्चर’ बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कहा ‘ईरान ने इस्लामिक देशों की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है जिसमें पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, मिस्र और तुर्की शामिल हैं ताकि आपसी समझ को बढ़ावा दिया जा सके […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 24 जून 2026, 06:37 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ईरानी राष्ट्रपति का पाकिस्‍तान से ‘इस्लामिक NATO’ बनाने का आह्वान…………
Photo: UB India News Archive

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने इस्लामिक देशों से एक ‘नए रीजनल सिक्योरिटी आर्किटेक्चर’ बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कहा ‘ईरान ने इस्लामिक देशों की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है जिसमें पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, मिस्र और तुर्की शामिल हैं ताकि आपसी समझ को बढ़ावा दिया जा सके और नए रीजनल सिक्योरिटी आर्किटेक्चर की नींव रखी जा सके।’ आपको बता दें कि पाकिस्तान, सऊदी, मिस्र और तुर्की जैसे देश पिछले कुछ महीनों ने ‘इस्लामिक नाटो’ बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं और मसूद पेजेश्कियन के बयान का साफ मतलब है कि ईरान भी इसमें शामिल होना चाहता है।

मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने मुस्लिम देशों से एक ‘संयुक्त मोर्चा’ बनाने का आह्वान किया और एक नए क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे के लिए ‘दोस्ती का हाथ’ बढ़ाया। ईरान के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान की एक दिन की आधिकारिक यात्रा के दौरान ये बातें कहीं हैं। यह यात्रा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर की गई थी। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास पर बैठक की जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई।

ईरान ने ‘इस्लामिक नाटो’ बनाने का किया आह्वान
शहबाज शरीफ के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज, राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी और फील्ड मार्शल असिम मुनीर के साथ ‘रचनात्मक बैठकें और चर्चांएं’ कीं हैं। पेज़ेशकियन ने कहा कि दोनों पड़ोसी देश ‘मौजूदा सकारात्मक माहौल का इस्तेमाल करके एक नए युग की शुरुआत करने, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों का एक नया अध्याय खोलने और साझा हितों के आधार पर सहयोग के नए रास्ते और अवसर तलाशने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।’

उन्होंने कहा कि ईरान का मानना है ‘पश्चिम एशिया और फारस की खाड़ी के रणनीतिक इलाके में शांति, स्थिरता, टिकाऊ सुरक्षा, विकास और देशों की भलाई तभी पक्की की जा सकती है जब इलाके के देशों के बीच आपसी सम्मान पर आधारित सीधी और ईमानदार बातचीत, आपसी सहयोग और मेल-जोल हो।’ ईरानी राष्ट्रपति ने कहा ‘मेरा मानना है कि मुसलमानों को अपने दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।’

अल्लामा इकबाल के शेर से शुरू किया भाषण
ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन ने अपने भाषण की शुरुआत मशहूर शायर अल्लामा इक़बाल की पंक्तियों से की जिनके बारे में उन्होंने कहा कि वे मुस्लिम देशों के बीच एकता को प्रेरित करती रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा ‘पाकिस्तान हमारे लिए सिर्फ एक पड़ोसी देश नहीं है। यह एक भाई जैसा और दोस्ताना देश है और एक अच्छा साथी रहा है। दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और जन-संबंध रहे हैं और इन संबंधों ने हमारे देशों को करीब लाया है।’

वहीं शहबाज शरीफ ने कहा कि उन्होंने और राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन ने ‘बहुत ही दोस्ताना माहौल में बहुत सार्थक बातचीत’ की है। उन्होंने कहा ‘यह किसी पारिवारिक मिलन जैसा था और भाई पूरी स्पष्टता और पक्के इरादे के साथ एक-दूसरे से बात कर रहे थे कि हम अपने भाई जैसे रिश्तों को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।’ उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद और तेहरान ‘मुश्किल समय में हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं और हाल की घटनाओं ने एक बार फिर बिना किसी शक के इस भाईचारे, दोस्ती और साझेदारी की मजबूती को साबित कर दिया है।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰