कौन सा दस्‍तावेज भारतीय नागरिकता का प्रूफ ………………

विदेश मंत्रालय (MEA) के अधिकारियों की उस टिप्पणी ने एक बड़ा कानूनी और सार्वजनिक विमर्श छेड़ दिया है, जिसमें कहा गया कि भारतीय पासपोर्ट तकनीकी रूप से नागरिकता का अंतिम और निर्णायक प्रमाण नहीं है. आम धारणा में पासपोर्ट लंबे समय से भारतीय पहचान और नागरिकता का सबसे मजबूत दस्तावेज माना जाता रहा है. एक ऐसा सरकारी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 25 जून 2026, 07:24 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कौन सा दस्‍तावेज भारतीय नागरिकता का प्रूफ ………………
Photo: UB India News Archive
विदेश मंत्रालय (MEA) के अधिकारियों की उस टिप्पणी ने एक बड़ा कानूनी और सार्वजनिक विमर्श छेड़ दिया है, जिसमें कहा गया कि भारतीय पासपोर्ट तकनीकी रूप से नागरिकता का अंतिम और निर्णायक प्रमाण नहीं है. आम धारणा में पासपोर्ट लंबे समय से भारतीय पहचान और नागरिकता का सबसे मजबूत दस्तावेज माना जाता रहा है. एक ऐसा सरकारी दस्तावेज जो न केवल अंतरराष्ट्रीय यात्रा की अनुमति देता है, बल्कि विदेश में भारतीय दूतावासों से संरक्षण और सहायता का आधार भी बनता है, लेकिन मौजूदा कानूनी ढांचे में स्थिति इससे कहीं अधिक जटिल है. सवाल सीधा है – अगर पासपोर्ट, आधार, पैन या वोटर आईडी भी नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं हैं, तो फिर भारतीय नागरिकता साबित किससे होती है? इसका जवाब किसी एक सर्वमान्य कार्ड या दस्तावेज में नहीं, बल्कि नागरिकता कानून, सरकारी प्रमाणपत्रों और कई मामलों में पारिवारिक-वंशानुगत रिकॉर्ड में छिपा है.
पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के तहत पासपोर्ट केवल भारतीय नागरिकों को जारी किया जाता है. आवेदन के दौरान पुलिस वेरिफिकेशन, पहचान और रिकॉर्ड की जांच जैसी कई प्रक्रियाएं होती हैं. अधिनियम की धारा 6(2)(a) यह भी कहती है कि यदि आवेदक भारतीय नागरिक नहीं है, तो पासपोर्ट देने से इनकार किया जा सकता है. यही वजह है कि आम तौर पर पासपोर्ट को नागरिकता का मजबूत प्रमाण माना जाता है. लेकिन कानूनी दृष्टि से मजबूत प्रमाण और निर्णायक या अंतिम प्रमाण में फर्क है. सरकार के पास यह अधिकार है कि यदि बाद में यह पाया जाए कि पासपोर्ट गलत जानकारी, जालसाजी या नागरिकता के गलत दावे के आधार पर हासिल किया गया, तो उसे रद्द या जब्त किया जा सकता है. MEA की ताजा टिप्पणी इसी तकनीकी अंतर को बताती है. पासपोर्ट नागरिकता का ठोस इंडिकेटर है, पर हर विवाद में अंतिम और अपराजेय प्रमाण नहीं.

फिर नागरिकता का निर्णायक दस्तावेज क्‍या है?

विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय कानून में नागरिकता का सबसे स्पष्ट और निर्विवाद प्रमाण नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत जारी Certificate of Registration या Certificate of Naturalisation है. ये प्रमाणपत्र केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उन लोगों को दिए जाते हैं, जिन्होंने जन्म से नहीं, बल्कि रजिस्‍ट्रेशन (Registration) और नैचुरलाइजेशन (naturalisation) की प्रक्रिया के जरिए भारतीय नागरिकता हासिल की हो. यानी यदि कोई विदेशी मूल का व्यक्ति या भारतीय मूल का ऐसा व्यक्ति, जिसने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भारतीय नागरिकता प्राप्त की है, तो उसके लिए गृह मंत्रालय का यह प्रमाणपत्र नागरिकता का निर्णायक दस्तावेज है. लेकिन समस्या यह है कि भारत की विशाल आबादी (जो जन्म से भारतीय नागरिक है) उसके पास ऐसा कोई अलग सिटिजनशिप सर्टिफिकेट सामान्य रूप से जारी नहीं किया जाता.
अधिकांश जन्मजात नागरिकों के लिए प्रमाणित जन्म प्रमाणपत्र नागरिकता के बुनियादी प्रमाण के रूप में काम करता है, लेकिन इसके साथ कुछ महत्वपूर्ण कानूनी शर्तें जुड़ी हैं. चूंकि भारत के नागरिकता कानून समय-समय पर बदलते रहे हैं, इसलिए नागरिकता के प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाणपत्र की वैधता पूरी तरह जन्म के वर्ष पर निर्भर करती है. बर्थ सर्टिफिकेट के मामले में ये तीन बातें अहम हैं -:
  1. भारत में 26 जनवरी 1950 से 1 जुलाई 1987 के बीच पैदा हुए व्यक्तियों के लिए केवल जन्म प्रमाणपत्र ही नागरिकता का पूर्ण और अंतिम प्रमाण है, क्योंकि उस अवधि में भारतीय भूमि पर जन्म लेना ही नागरिकता पाने का आधार था, भले ही माता-पिता की राष्ट्रीयता कुछ भी रही हो.
  2. 1 जुलाई 1987 से 3 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे लोगों के लिए जन्म प्रमाणपत्र के साथ यह प्रमाण भी देना होगा कि जन्म के समय उनके माता-पिता में से कम से कम एक प्रमाणित भारतीय नागरिक था.
  3. 3 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे किसी भी व्यक्ति के लिए, जन्म प्रमाणपत्र के साथ इस बात का प्रमाण होना अनिवार्य है कि दोनों माता-पिता भारतीय नागरिक हैं, या एक माता-पिता भारतीय नागरिक है और दूसरा अवैध प्रवासी नहीं है.

आधार, वोटर आईडी, पैन और जन्म प्रमाणपत्र की क्या स्थिति है?

आमलोगों में यहीं से भ्रम पैदा होता है. आधार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) खुद पहचान और पते का प्रमाण मानता है, नागरिकता का नहीं. आधार कानून के तहत यह रेजिडेंट यानी भारत में रहने वाले व्यक्ति को जारी किया जाता है, नागरिक को नहीं. इसलिए आधार नागरिकता साबित नहीं करता. पैन कार्ड आयकर सिस्‍टम का पहचान-पत्र है. इसका उद्देश्य कर से निपटना है, नागरिकता निर्धारण नहीं. राशन कार्ड कल्याणकारी योजनाओं में शामिल होने का प्रमाण है, नागरिकता का नहीं. वोटर आईडी अपेक्षाकृत अधिक संवेदनशील दस्तावेज है, क्योंकि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत केवल भारतीय नागरिक ही मतदाता सूची में शामिल हो सकते हैं. इसलिए वोटर आईडी यह दिखाती है कि निर्वाचन अधिकारियों ने व्यक्ति को मतदाता के रूप में स्वीकार किया है. लेकिन कानूनी विवाद की स्थिति में यह भी स्वतः अंतिम प्रमाण नहीं बन जाती. निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के पास यह जांचने का अधिकार बना रहता है कि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में वैधानिक शर्तों के अनुरूप दर्ज है या नहीं.
जन्म प्रमाणपत्र भी हर मामले में पर्याप्त नहीं होता. भारत में नागरिकता के नियम समय-समय पर बदले हैं. 1987, 2004 और उसके बाद नागरिकता अधिनियम में हुए संशोधनों ने जन्म के आधार पर नागरिकता की शर्तों को अलग-अलग समय के लिए अलग बनाया. ऐसे में केवल भारत में जन्म का प्रमाण हर व्यक्ति के लिए स्वतः नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं बनता. कई मामलों में माता-पिता की नागरिकता या कानूनी स्थिति भी प्रासंगिक हो सकती है.

अदालतों में नागरिकता कैसे तय होती है?

भारतीय न्यायपालिका सामान्य तौर पर किसी एक दस्तावेज को सार्वभौमिक रूप से निर्णायक नहीं मानती, बल्कि कुल साक्ष्य के आधार पर फैसला करती है. यानी अदालतें जन्म प्रमाणपत्र, माता-पिता के दस्तावेज, पुराने स्कूल रिकॉर्ड, भूमि अभिलेख, स्थानीय निकाय रजिस्टर, मतदाता सूची, पासपोर्ट, निवास संबंधी रिकॉर्ड और वंशानुगत दस्तावेजों की पूरी श्रृंखला देख सकती हैं. खासतौर पर जब मामला नागरिकता विवाद, विदेशी न्यायाधिकरण, मतदाता सूची पुनरीक्षण या सीमापार प्रवासन से जुड़ा हो, तब legacy data यानी पुराने सरकारी रिकॉर्ड, पैतृक जमीन के दस्तावेज, परिवार रजिस्टर और दशकों पुराने स्थानीय रिकॉर्ड अहम हो जाते हैं. दूसरे शब्दों में भारतीय नागरिकता कई बार एक दस्तावेज से नहीं, बल्कि दस्तावेजों की सीरीज से सिद्ध होती है.
कानूनी रूप से जवाब यही है कि भारतीय नागरिकता का निर्धारण संविधान, नागरिकता अधिनियम 1955 और उसके तहत तय शर्तों के अनुसार होता है. पर व्यावहारिक स्तर पर यह अब भी एक पैचवर्क सिस्टम है, जहां पासपोर्ट, वोटर आईडी, जन्म प्रमाणपत्र, पारिवारिक रिकॉर्ड और सरकारी रिकॉर्ड मिलकर नागरिकता का दावा मजबूत करते हैं, लेकिन हर विवाद में कोई एक दस्तावेज अकेले अंतिम शब्द नहीं होता. यही वजह है कि विदेश मंत्रालय की तकनीकी टिप्पणी महज पासपोर्ट की कानूनी स्थिति भर नहीं बताती, बल्कि भारतीय लोकतंत्र के एक गहरे सवाल को सामने लाती है – क्या 21वीं सदी के भारत में नागरिकता जैसी बुनियादी संवैधानिक हैसियत को साबित करने के लिए अब भी दस्तावेजों के ऐसे बिखरे हुए ढांचे पर निर्भर रहना पर्याप्त है?
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰