ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

बिहार के भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सियासत तेज हो गई है। भरत तिवारी एनकाउंटर में शामिल पुलिसवालों पर एफआईआर दर्ज हो गई है। इस बीच बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने भरत तिवारी एनकाउंटर की जांच को लेकर सवाल उठाए और कहा कि इस जांच से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 25 जून 2026, 07:34 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………
Photo: UB India News Archive

बिहार के भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सियासत तेज हो गई है। भरत तिवारी एनकाउंटर में शामिल पुलिसवालों पर एफआईआर दर्ज हो गई है। इस बीच बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने भरत तिवारी एनकाउंटर की जांच को लेकर सवाल उठाए और कहा कि इस जांच से कुछ हासिल नहीं होगा। ये मानवाधिकारी का मामला है। इस मामले में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना होगा। ये लोग तो लीपापोती करेंगे।

कुंदन कृष्णन के आदेश पर पटना से गए STF के जवान: सुधाकर सिंह
इस दौरान सुधाकर सिंह ने पटना एसटीएफ पर भरत तिवारी की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि STF हेड कुंदन कृष्णन के आदेश पर पटना से STF के जवान एनकाउंटर के लिए बुलौटी गांव गए थे। अभी जो पुलिसवालों पर कार्रवाई हुई है, सस्पेंशन हुआ है वो वहां के स्थानीय पुलिसकर्मियों पर हुई है। तो असल गुनहगार अभी बच रहे हैं और बेगुनाह को फंसाया जा रहा है।

पिस्तौल या कट्टा रखना ही भरत तिवारी का गुनाह: राजद सांसद
एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि भरत तिवारी की इतना गुनाह था कि उसने पिस्तौल या कट्टा जो लिया है वो। बस उसका इतना ही गुनाह है। इसके लिए उसे गिरफ्तार करते और 2 साल की सजा करते है। अवैध पिस्तौल या कट्टा रखने पर दो साल की ही सजा है। उसे अवैध पिस्तौल लेकर नहीं घूमना चाहिए था, लेकिन हर गुनाह का दंड मृत्यदंड नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि हम किसी को थप्पड़ मारेंगे, उसका भी मृत्यदंड और किसी को गोली मारेंगे उसके लिए भी मृत्यदंड, कानून में तो ऐसा कहीं नहीं लिखा है। जितना हमारा गुनाह है, उसी के हिसाब से दंड मिलेगा। भरत तिवारी को दो साल की सजा मिलनी थी, लेकिन पुलिसवालों ने उन्हें मृत्युदंड दे दिया।

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए: सुधाकर सिंह
कुंदन कृष्णन पर निशाना साधते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि पटना में बैठकर वर्दी में जो लोग अपराध कर रहे हैं, उन्हें पकड़ने की जरूरत है। कुंदन कृष्णन को किसी की हत्या करवाने का अधिकार किसने दे दिया। कानून से ऊपर कोई नहीं है। ऐसे लोगों को तो जेल में होना चाहिए। संविधान ने जो अधिकार सरकार को नहीं दिया, उस अधिकार का इस्तेमाल करना ही गुनाह है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰