राममंदिर चढ़ावा चोरी- सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार……..

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील अनूप अवस्थी ने सुप्रीम कोर्ट से CBI जांच की मांग की। कोर्ट ने मामले की तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए पूछा कि आखिर इसमें इतनी जल्दी किस बात की है। कोर्ट की छुट्टियां खत्म होने के बाद ही मामला सुना जाएगा। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 29 जून 2026, 06:55 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राममंदिर चढ़ावा चोरी- सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार……..
Photo: UB India News Archive

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील अनूप अवस्थी ने सुप्रीम कोर्ट से CBI जांच की मांग की। कोर्ट ने मामले की तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए पूछा कि आखिर इसमें इतनी जल्दी किस बात की है। कोर्ट की छुट्टियां खत्म होने के बाद ही मामला सुना जाएगा।

चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के बयान दर्ज किए गए

सूत्रों के मुताबिक, रविवार को चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पूछताछ की गई है। उनके बयान दर्ज किए गए हैं।

इधर, पुलिस सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे जेल में बंद 8 आरोपियों के खाते खंगालने के लिए बैंक पहुंची। अयोध्या के SBI समेत अन्य बैंक शाखाओं में खातों की जांच की। करीब आधे घंटे तक खाते खंगालने के बाद पुलिस टीम वापस चली गई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस राम मंदिर ट्रस्ट के लॉकर की भी जांच कर सकती है।

सभी 8 आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो सकती है। इस दौरान पुलिस आरोपियों की रिमांड मांग सकती है, ताकि पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किस तरह और कब से चोरी को अंजाम दे रहे थे।

रविवार सुबह पुलिस की 8 टीमों ने आरोपियों के घर पर एकसाथ छापेमारी की थी। चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर से निवेश-खरीद से जुड़े कागजात, आभूषण और नकदी मिली। आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर से एक डायरी मिली। पुलिस का मानना है कि डायरी से चढ़ावा चोरी मामले से जुड़े सुराग मिल सकते हैं।

SIT ने 23 जून को रिपोर्ट सौंपी, 2 दिन बाद गिरफ्तारी

  • चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को रिपोर्ट सौंपी। 25 जून को ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर FIR हुई। इसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 को नामजद किया गया। हालांकि, चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं।
  • FIR दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 26 जून को सीजेएम कोर्ट ने सभी आरोपियों को 3 दिन के लिए जेल भेज दिया। इसी दिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। अगले दिन ट्रस्ट ने कहा- 11 जुलाई को होने वाली बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।

 

पुलिस ने बैंक से चढ़ावा चोरी के आरोपियों के अकाउंट स्टेटमेंट लिए

पुलिस की टीम ने SBI की अयोध्या धाम शाखा में जांच पड़ताल की। सूत्रों के मुताबिक, चढ़ावा चोरी के 8 आरोपियों में से 7 के खाते इसी ब्रांच में हैं। पुलिस ने उनके बैंक अकाउंट के स्टेटमेंट ले लिए हैं। अब यह जांच की जाएगी कि मंदिर में नौकरी के बाद से उनके खातों में कितना पैसा आया। पुलिस मंदिर ट्रस्ट के लॉकर की भी जांच कर सकती है।

चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने चंपत राय का बयान दर्ज किया

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने चंपत राय का बयान दर्ज कर लिया है। जरूरत पड़ने पर पुलिस अनिल मिश्रा और ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों के बयान भी दर्ज करेगी।

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में स्थानीय वकीलों ने आरोपियों की पैरवी करने से इनकार कर दिया है। वकीलों का कहना है कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है, इसलिए वे आरोपियों का पक्ष नहीं रखेंगे। बार एसोसिएशन की बैठक में वकीलों ने मुखर होकर कहा कि चंपत राय ,अनिल मिश्रा और गोपाल राव को अयोध्या छोड़ना होगा। अगर 3 दिन के अंदर नहीं छोड़ते या इन्हें जेल नहीं भेजा जाता तो पूरी अयोध्या जाम कर देंगे।

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर दान चोरी मामले में आरोपी अनुकल्प मिश्रा का कथा के दौरान मंच से कविता पाठ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कविता के दौरान कहता दिख रहा कि कुछ जीवन जीना है मुझको, कुछ पाप को पीना है मुझको। कविता पाठ के दौरान मंच पर चंपत राय भी मौजूद थे।

  • श्रीपंचायती अखाड़ा निरंजनी (हरिद्वार) के पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा- श्रीराम मंदिर में अगर कोई गड़बड़ी हुई है तो दोषियों की बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रहते श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े किसी भी मामले की सच्चाई सामने आएगी।
  • कैलाशानंद गिरि निजी दौरे पर लखनऊ पहुंचे। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की जवाबदेही, मंदिर प्रबंधन, अलीगंज अग्निकांड पर विस्तार से बात रखी। उन्होंने कहा- श्रीराम मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिर संतों के पास रहने चाहिए। हां, निगरानी सरकार करे।
  • जेल में बंद आठों आरोपियों के घर पुलिस की छापेमारी में क्या हुआ? जानिए

    1. रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू: राम मंदिर से 2 किमी दूर स्वर्गद्वार मोहल्ले में टिन्नू के दो मंजिला मकान पर ताला लगा मिला। कुछ देर बाद टिन्नू की मां मौके पर पहुंचीं और ताला खोला। पुलिस ने घर में रखे कागजातों, बक्सों और अलमारी की तलाशी ली। परिजन से पूछताछ की।
    2. मनीष यादव: टिन्नू के घर के बगल में आरोपी भतीजे मनीष यादव के घर पर भी छापेमारी हुई। वहां भी ताला लगा मिला। दो मंजिला मकान में रह रहे किराएदारों से पुलिस ने मनीष के बारे में सवाल किए।
    3. लवकुश मिश्रा: रुदौली स्थित घर स्थानीय पुलिस पहुंची तो लवकुश के दादा 72 साल के जगदंबा मिश्रा बाहर बैठे दिखे। उनसे पूछताछ हुई।
    4. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव: अंजनीपुरम स्थित घर में छापेमारी हुई। घर पर ताला मिला। पुलिस ने पड़ोसियों से बातचीत की। सुभाष की संपत्ति और लाइफस्टाइल के बारे में जानकारी जुटाई।
    5. अनुकल्प मिश्रा: कौशलपुरी स्थित घर पर पुलिस पहुंची तो मां ने दरवाजा खोला। 3 पुलिसवाले घर के अंदर गए। संपत्तियों के दस्तावेज और बैंक अकाउंट डिटेल खंगाली। परिवारवालों से पूछताछ की। पड़ोसियों से भी सवाल-जवाब किए।
    6. अविनाश शुक्ला: कौशलपुरी में घर पर पुलिस को कोई नहीं मिला। पास में किराना स्टोर चलाने वाले राहुल कुमार से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने बताया- अविनाश किराए पर रहते हैं। योग सेंटर से जुड़े हुए थे। घर कहीं गांव में है।
    7. रमाशंकर मिश्रा: नया घाट में आरोपी के पिता ने छन्नू लाल मिश्र ने बताया- पुलिस आई थी। बक्सा और अलमारी देखी। जांच के बाद चले गए। घर में कुछ नहीं मिला। कुछ कागजों पर साइन करवाए। रमाशंकर करीब 6 साल से मंदिर के लिए काम कर रहा था।
    8. करुणेश पांडेय: आरोपी के घर 3 पुलिस कर्मी गए थे। घरवालों से पूछताछ और पड़ोसियों से भी सवाल-जवाब किए।

    राममंदिर चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपियों के घर पुलिस की एकसाथ छापेमारी की थी

    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद 8 आरोपियों के घरों पर रविवार सुबह 7 बजे पुलिस की 8 टीमों ने एक साथ छापेमारी की। इस दौरान 3 आरोपियों के घर पर ताला लगा था। पुलिस ने पड़ोसियों से सवाल-जवाब किए।
    • चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर पर ताला लगा मिला। आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर पर भी छापेमारी हुई। खरीदी गई संपत्तियों के दस्तावेज और बैंक अकाउंट डिटेल खंगाले गए। पुलिस को अनुकल्प के घर डायरी और कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं। पुलिस का मानना है कि डायरी राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण से संबंधित है।
    • छापेमारी में राजस्व अधिकारियों खासकर लेखपालों को शामिल किया गया। पुलिस ने दोपहर 3 बजे तक करीब 8 घंटे जांच की। इस दौरान राम मंदिर से जुड़ने के बाद आरोपियों के लाइफ स्टाइल में आए बदलाव को लेकर पड़ताल की गई।

    अयोध्या के वकीलों की बैठक, आरोपियों का केस लड़ने या नहीं लड़ने पर लेंगे फैसला

    राम मंदिर चंदा गबन मामले में आरोपियों को अयोध्या में अपनी पैरवी के लिए वकील मिलने की संभावना कम नजर आ रही है। स्थानीय अधिवक्ताओं ने आज बैठक बुलाई है। फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने रविवार को बताया कि आरोपियों की पैरवी नहीं करने के फैसले पर अंतिम मुहर सोमवार को होने वाली बार एसोसिएशन की सामान्य सभा की बैठक में लगाई जाएगी। बैठक में इस संबंध में औपचारिक निर्णय लिया जाएगा।

     

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰