मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले कुछ चेहरे हटेंगे तो कुछ नए चेहरे आयेंगे। पर इस बदलाव में कौन नया चेहरा मंत्रिपरिषद में शामिल होगा और कौन नामचीन चेहरा मंत्रिपरिषद से बाहर होगा, यह कहना उतना आसान नहीं, जितनी रिपोर्ट मीडिया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 3 जुलाई 2026, 11:47 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले कुछ चेहरे हटेंगे तो कुछ नए चेहरे आयेंगे। पर इस बदलाव में कौन नया चेहरा मंत्रिपरिषद में शामिल होगा और कौन नामचीन चेहरा मंत्रिपरिषद से बाहर होगा, यह कहना उतना आसान नहीं, जितनी रिपोर्ट मीडिया का स्पेस ले रही हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के इस चर्चा में बिहार भी शामिल है। वजह इसकी यह भी है कि साझा सामाजिक ,संस्कृति के तहत यूपी और बिहार का अपना कनेक्शन है। और तो और यूपी में योगी सरकार का हैट्रिक दांव पर लगा है। चलिए समझते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी सोशल इंजीनियरिंग साधने के लिए किन नए चेहरों को मंत्रिपरिषद में जगह दे सकते हैं।

पीएम कैबिनेट में बिहार के वर्तमान मंत्रियों की लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में फिलहाल बिहार से एनडीए के आठ मंत्री हैं।

  • बीजेपी से केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह
  • गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय
  • कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे
  • जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी
  • जनता दल यू से पंचायती राज और मत्स्य पालन, पशुऊर्जापालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह
  • कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर
  • लोजपा (रामविलास) के कोटे से चिराग पासवान
  • हम से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतनराम मांझी

बिहार से फेर बदल की गुंजाइश कम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कार्य करने के तरीकों पर नजर डाले तो इस बार मंत्रिमंडल विस्तार को ले कर बिहार को लेकर किसी फेरबदल की गुंजाइश काफी कम है। बिहार से कुल आठ मंत्री में चार मंत्री तो गठबंधन दल के हैं। तीन तो पार्टी के बड़े चेहरे हैं। यहां पीएम नरेंद्र मोदी कुछ नहीं थोप पाएंगे। ऐसे में जदयू के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर के मंत्रिपरिषद से हटने का खतरा नहीं है। नीतीश कुमार के केंद्रीय मंत्री बनने को ले कर जो चर्चा का बाजार गर्म है ,उसमें कोई तार्किक बात निकल कर सामने नहीं आई। वैसे भी मुख्यमंत्री पद पर लगातार बने रहने का रिकॉर्ड इनके नाम हैं। वैसे में केंद्रीय मंत्री का पद उनकी राजनीतिक कद के मुताबिक तो नहीं ही है। सवर्ण और पिछड़ा वाला सामाजिक समीकरण के साथ नीतिश कुमार आज खड़े हैं। अगर पीएम नरेंद्र मोदी ने जदयू को तीसरे मंत्री पद के लिए स्वीकृति दी होगी तो संजय झा की लॉटरी लग सकती है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और, लोजपा (आर) के मंत्रियों में बदलाव नहीं होना है।’

बीजेपी में चर्चा का बाजार गर्म

प्रदेश भाजपा में बदलाव के चर्चे ज्यादा हैं पर विश्वास काफी कम है। यहां भी चुनाव नहीं है तो बदलाव की उम्मीद भी कम है। नए चेहरे को ले कर चर्चा है तो उनमें दो सांसदों के नाम की चर्चा काफी तेजी से चल रही है। एक तो विवेक ठाकुर और दूसरे राज्य सभा सदस्य मनन मिश्रा। यह तभी संभव है जब गिरिराज सिंह और सतीश चंद्र दूबे हटाए जाएं। एक चर्चा यह भी है कि एनडीए खास कर बीजेपी में राजपूत जाति को हिस्सेदारी को ले कर अगर नरेंद्र मोदी सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने की मंशा रखेंगे तो राजीव प्रताप रूडी या जनार्दन सिंह सिग्रीवाल मंत्री बन सकते हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰