एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे मार्केट में हलचल मच गई है. एफएसएसएआई ने पिछले कुछ दिनों में कुल 14 कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं. इनमें 8 ऐसी कंपनियां शामिल हैं, जो अपने फूड प्रोडक्ट्स के नाम और विज्ञापनों में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 4 जुलाई 2026, 09:09 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..
Photo: UB India News Archive

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे मार्केट में हलचल मच गई है. एफएसएसएआई ने पिछले कुछ दिनों में कुल 14 कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं. इनमें 8 ऐसी कंपनियां शामिल हैं, जो अपने फूड प्रोडक्ट्स के नाम और विज्ञापनों में भ्रामक दावे कर रही थीं, जबकि 6 बड़े ब्रांड्स ऐसे थे, जो एनर्जी ड्रिंक के नाम पर ग्राहकों को गुमराह कर रहे थे. यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि रेगुलेटर अब फूड सेफ्टी और विज्ञापनों में पारदर्शिता को लेकर किसी तरह का समझौता करने के मूड में नहीं है. इस कार्रवाई के बाद से ही भारत में पॉपुलर एनर्जी ड्रिंक्स पर चर्चा शुरू हुई है. आइए हम आपको बताते हैं कि भारत और ग्लोबल मार्केट में एनर्जी ड्रिंक्स का कारोबार कितने का है साथ ही ये भी जानेंगे की FSSAI के वे कौन से नियम हैं जो फूड कंपनियों को मानने जरूरी होते हैं.

भारत में एनर्जी ड्रिंक का बाजार पिछले एक दशक में तेजी से बढ़ा है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहाँ लोग कम समय में अधिक उत्पादकता चाहते हैं, एनर्जी ड्रिंक्स ‘क्विक फिक्स’ के रूप में देखे जाते हैं. मल्टीनेशनल कंपनियों से लेकर देसी ब्रांड्स तक, हर कोई इस बढ़ती मांग का लाभ उठाने की होड़ में है. हालांकि, यह कारोबार केवल ऊर्जा के नाम पर नहीं, बल्कि आकर्षक पैकेजिंग और आक्रामक मार्केटिंग के सहारे खड़ा है. दुनियाभर में एनर्जी ड्रिंक्स का कारोबार बहुत बड़ा है और तेजी से बढ़ रहा है. ग्रैंड व्यू रिसर्च के मुताबिक, इस इंडस्ट्री की वैल्यू फिलहाल करीब 85 से 92 बिलियन डॉलर यानी लगभग 8.1 से 8.8 लाख करोड़ रुपये है. अनुमान है कि 2033 तक यह बढ़कर 158 बिलियन डॉलर, यानी करीब 15.1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगा.

भारत का एनर्जी ड्रिंक्स कारोबार

अगर भारत में एनर्जी ड्रिंक्स के मार्केट की बात करें तो इस पर मॉर्डर इंटेलिजेंस की एक रिपोर्ट है, जिसके मुताबित, देश का एनर्जी ड्रिंक मार्केट फिलहाल करीब 0.75 से 1.5 बिलियन डॉलर यानी लगभग 7,164 करोड़ से 14,328 करोड़ रुपये का है. भारतीय रुपये में यह कारोबार करीब 0.07 से 0.14 लाख करोड़ रुपये बैठता है. इस तेजी की बड़ी वजह शहरों में बढ़ती युवा आबादी, फिटनेस और हेल्थ को लेकर बढ़ती जागरूकता और बड़े शहरों में तेजी से बढ़ रही गिग और मोबाइल वर्कफोर्स है.

प्रोडक्ट सेगमेंट-साल 2025 में पारंपरिक एनर्जी ड्रिंक्स 32.56% मार्केट शेयर के साथ सबसे आगे रहे, जबकि नेचुरल और ऑर्गेनिक ड्रिंक्स के कारोबार में 2031 तक 4.21% CAGR की दर से बढ़ोतरी होने का अनुमान है.

पैकेजिंग ट्रेंड-साल 2025 में कुल मार्केट का 51.25% हिस्सा PET बोतलों के पास रहा, वहीं ग्लास बोतलें 3.79% CAGR की ग्रोथ रेट के साथ सबसे तेजी से उभरने वाला पैकेजिंग फॉर्मेट बनकर सामने आई हैं.

सेल्स चैनल- साल 2025 में ऑफ-ट्रेड चैनल (स्टोर/ऑनलाइन) ने मार्केट के 65.38% हिस्से पर कब्जा बनाए रखा, जबकि ऑन-ट्रेड चैनल (होटल/बार/कैफे) 2031 तक 4.48% CAGR की दर से तेजी से बढ़ने के लिए तैयार हैं.

FSSAI के नियम क्या हैं?

अभी जो FSSAI ने जो कार्रवाई की है. इसमें उसकी ओर से निर्धारित कुछ नियमों को न मानने की बात सामने आई है. आइए इसी के साथ ही FSSAI के नियमों को भी जान लेते हैं. FSSAI ने ‘खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006’ के तहत सख्त प्रावधान बनाए हैं.

भ्रामक विज्ञापन और दावे- कोई भी कंपनी अपने प्रोडक्ट के बारे में ऐसे दावे नहीं कर सकती, जो साइंटिफिक तौर पर साबित न हुए हों. उदाहरण के लिए, अगर कोई ब्रेड खुद को ‘जीरो मैदा’ बताती है, तो उसमें मैदा का एक हिस्सा भी नहीं होना चाहिए.

मेडिकल और फंक्शनल दावे- किसी फूड प्रोडक्ट को ‘बीमारी ठीक करने वाला’, ‘दिमाग तेज करने वाला’ या ‘तुरंत एनर्जी देने वाला’ जैसे दावे करने से पहले फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) से मंजूरी लेनी होती है. एनर्जी ड्रिंक्स के मामले में ‘फोकस बढ़ाने’ या ‘एनर्जी लेवल बढ़ाने’ जैसे दावे बिना साइंटिफिक सबूत के नियमों का सीधा उल्लंघन माने जाते हैं.

लेबलिंग और नामकरण- किसी ब्रांड का नाम ऐसा नहीं हो सकता, जिससे ग्राहकों को गलतफहमी हो. उदाहरण के लिए, अगर किसी प्रोडक्ट के नाम में ‘हेल्दी’ लिखा है, तो उसे सच में हेल्थ स्टैंडर्ड्स पर खरा उतरना चाहिए.

वीगन सर्टिफिकेशन- अगर कोई कंपनी अपने प्रोडक्ट को ‘वीगन’ बताती है, तो उसके लिए एफएसएसएआई से खास लाइसेंस लेना जरूरी होता है.

20 दिनों में 14 कंपनियों पर गिरी गाज

फूड रेगुलेटर नियमों को लेकर काफी सख्त है. इसी का नतीजा है कि बीते 20 दिनों के भीरत 14 बड़ी और नामी कंपनियों पर एक्शन हो गया है. 6 एनर्जी ड्रिंक्स कंपनियों को नोटिस भेजते हुए फूड रेगुलेटर की ओर से कहा गया कि कई प्रोडक्ट्स के फंक्शनल और थेराप्यूटिक दावे सही नहीं मालूम होते हैं. साथ ही ये भी कहा कि “शरीर और दिमाग को ताजगी देना”, “फोकस बढ़ाना”, “एनर्जी लेवल बढ़ाना”, “सामान्य कमजोरी में मदद करना” जैसे दावे फूड प्रोडक्ट्स के लिए मान्य नहीं हैं और ये नियमों के खिलाफ हैं.

इससे पहले 14 जून 2026 को FSSAI ने जिन कंपनियों को नोटिस भेजा, उनमें इमामी हेल्दी एंड टेस्टी, द हेल्थ फैक्ट्री, ट्रूवी, हेल्दी मास्टर, हेल्दी चॉइस, प्लान बी और न्यूहर्ब्स जैसे ब्रांड शामिल थे. इन पर आरोप है कि इनके ब्रांड नाम और दावे ग्राहकों को गुमराह कर सकते हैं. जैसे ‘जीरो मैदा’ बताकर बेची गई ब्रेड में ग्लूटेन मिलने या ‘हेल्दी’ टैग लगाकर ऐसे स्नैक्स बेचने के आरोप लगे, जो तय हेल्थ स्टैंडर्ड्स पर खरे नहीं उतरते थे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰