भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में ‘मध्यस्थता’ की बात पर भारत की तरफ से ऐसा जवाब दिया गया, जिससे पाकिस्तान और चीन दोनों की बोलती बंद हो गई। चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने मिडिल-ईस्ट के मौजूदा संकट में भारत और पाकिस्तान के रोल की तुलना […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 4 जुलाई 2026, 11:27 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..
Photo: UB India News Archive

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में ‘मध्यस्थता’ की बात पर भारत की तरफ से ऐसा जवाब दिया गया, जिससे पाकिस्तान और चीन दोनों की बोलती बंद हो गई। चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने मिडिल-ईस्ट के मौजूदा संकट में भारत और पाकिस्तान के रोल की तुलना करने को सिरे से खारिज कर दिया।

भारत की पाकिस्तान से तुलना उचित नहीं

राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने साफ कहा कि भारत की पाकिस्तान से तुलना उचित नहीं है क्योंकि दोनों देशों की आर्थिक क्षमता और वैश्विक भूमिका ही इस बड़े अंतर को स्पष्ट कर देती है। दरअसल, बीजिंग में चीन की त्सिंगहुआ यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित वर्ल्ड पीस फोरम में एक चीनी पत्रकार ने भारत के ग्लोबल लीडरशिप में रोल और ईरान-अमेरिका विवाद में पाकिस्तान की मध्यस्थता के प्रयासों के बारे में सवाल पूछा।

वैश्विक व्यवस्था में रोल पर हो किसी भी देश का आकलन

इसके जवाब में विक्रम दोरईस्वामी ने कहा, ‘अगर मैं सीधे तौर पर कहूं तो भारत और पाकिस्तान की आपस में तुलना करना थोड़ा अनुचित है। दोनों ही देशों की इकोनॉमी बहुत कुछ बता देती है।’ उन्होंने कहा कि किसी भी देश का आकलन उसके असल योगदान और वैश्विक व्यवस्था में उसके रोल के आधार पर किया जाना चाहिए। उनके अनुसार, ‘भारत का वैश्विक एकीकरण में रोल उस लेवल पर है, जिसकी तुलना अधिकतर देशों से नहीं की जा सकती।’

वैश्विक शांति के मामलों में योगदान के लिए तैयार रहता है भारत

चीन में भारतीय राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने कहा कि भारत, एशियाई और यूरोपीय देशों के साथ आर्थिक सहयोग को बढ़ा रहा है। साथ ही, वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े बड़े मामलों में भी योगदान देने के लिए तैयार रहता है।

हर देश को राष्ट्रीय हित में निर्णय लेने का हक

हालांकि, मध्यस्थता के प्रश्न पर विक्रम दोरईस्वामी ने कहा कि यह हर देश का अपना निर्णय होता है कि किसी विवाद में मध्यस्थ का रोल निभाना उसके राष्ट्रीय हित में है या नहीं। उन्होंने आगे कहा, ‘हमने इतिहास में ऐसी भूमिका निभाई है, लेकिन फिलहाल जब इस इलाके में पहले से कई कोशिशें चल रही हैं, तो मुझे नहीं लगता कि इसमें शामिल होने से कोई खास फायदा होगा।’

चीन और भारत का रुख काफी हद तक एक समान

विक्रम दोरईस्वामी ने आगे कहा कि वेस्ट एशिया और यूक्रेन संकट जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चीन और भारत का रुख काफी हद तक एक जैसा रहा है। उन्होंने कहा कि न तो भारत और ना ही चीन ने इन संकटों में औपचारिक तौर पर मध्यस्थता की पेशकश की है।

पश्चिम एशिया में मध्यस्थता पर भारत का रुख
उन्होंने कहा कि भारत किसी भी संघर्ष में मध्यस्थता करने को लेकर सावधानी बरतता है। राजदूत ने कहा कि अभी का वैश्विक माहौल पहले से ही काफी तनाव पूर्ण है, ऐसे में मध्यस्थता से भारत को कोई खास लाभ नहीं दिखता। उन्होंने यह भी बताया कि भारत पहले कुछ मामलों में अपनी भूमिका निभा चुका है।

भारत-चीन की मिलती-जुलती सोच
बीजिंग में विश्व शांति मंच के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चीन और भारत का रुख कई अंतरराष्ट्रीय संकटों पर काफी समान है। चाहे पश्चिम एशिया हो या यूरोप, दोनों देश सीधे मध्यस्थ बनने से बच रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन त्सिंघुआ यूनिवर्सिटी ने किया था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰