ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई, जिसमें अब तक की सबसे बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद है. पिछले दो दिनों से बड़ी संख्या में लोग तेहरान की केंद्रीय मस्जिद पहुंच रहे थे, जहां अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 6 जुलाई 2026, 04:58 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……
Photo: UB India News Archive

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई, जिसमें अब तक की सबसे बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद है. पिछले दो दिनों से बड़ी संख्या में लोग तेहरान की केंद्रीय मस्जिद पहुंच रहे थे, जहां अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों के ताबूत लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखे गए थे. अब एक करोड़ से अधिक की भीड़ सकड़ों पर उतर रही है और खामेनेई का अंतिम दर्शन करेगी. ईरानी सरकार इस बार पूरी कोशिश कर रही है कि 48 साल पहले देश के पहले सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार जैसी भगदड़ दोबारा न हो.

दो दिन तक तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला मस्जिद में अंतिम दर्शन के लिए रखे जाने के बाद, सोमवार सुबह 6 बजे से अली खामेनेई की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है. आयोजकों के मुताबिक यह यात्रा पूरे शहर में 10 से 12 घंटे तक चलेगी.

1989 में मची थी भगदड़

साल 1989 में उनके पूर्ववर्ती सुप्रीम लीडर आयतुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी के अंतिम संस्कार में करीब 1 करोड़ लोग पहुंचे थे. उस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी, जिसमें 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 10,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

इससे पहले रविवार को भी हजारों लोग ग्रैंड मोसल्ला पहुंचे और उन्होंने अली खामेनेई तथा उनके परिवार के चार सदस्यों को आखिरी विदाई दी. इन सभी की 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों में मौत हो गई थी. इस दौरान मस्जिद में भी भगदड़ रोकने के लिए ताबूत और लोगों के बीच बड़ी-बड़ी कंक्रीट की दीवारें बनाई गई थीं.

साढ़े तीन दशक से ज्यादा समय तक ईरानी पर शासन करने वाले अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के साथ-साथ, यह अंतिम संस्कार ईरान के लिए यह दिखाने का भी मौका है कि इजरायल और अमेरिका के साथ पांच हफ्ते तक चले युद्ध के बाद भी देश मजबूती से खड़ा है.

मोजतबा अब भी नहीं दिखे

सोमवार की अंतिम यात्रा के बाद मंगलवार को धार्मिक शहर कोम में, बुधवार को इराक के पवित्र शहर नजफ और कर्बला में भी इसी तरह के कार्यक्रम होंगे. इसके बाद गुरुवार को उत्तर-पूर्वी ईरान के उनके पैतृक शहर मशहद में अली खामेनेई को दफनाया जाएगा. रविवार को अली खामेनेई के तीन बेटे पहली बार सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार में दिखाई दिए. लेकिन मोजतबा खामेनेई, जिन्हें उनके पिता की मौत के तुरंत बाद नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था, अब तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं.

अधिकारियों का कहना है कि हवाई हमलों में मोजतबा घायल हुए थे, लेकिन उनकी चोटें कितनी गंभीर हैं, यह अभी साफ नहीं है. 28 फरवरी को ही मारे गए पुराने कमांडर की जगह रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के नए प्रमुख बनाए गए अहमद वाहिदी भी रविवार को दूसरी बार अंतिम संस्कार में दिखाई दिए. इस बार वे खुले में नजर आए, जबकि पूरे युद्ध के दौरान वे सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे थे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰