अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदु्द्दीन ओवैसी को इस बात की आशंका है कि जिस तरह से एसआईआर हो रहा है और डेमोग्राफी पर सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में आयोग बनाया गया है, देर सबेर केंद्र सरकार नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) भी लागू कर सकती है। ‘अमित शाह प्रोग्राम बनाकर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 7 जुलाई 2026, 11:58 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..
Photo: UB India News Archive

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदु्द्दीन ओवैसी को इस बात की आशंका है कि जिस तरह से एसआईआर हो रहा है और डेमोग्राफी पर सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में आयोग बनाया गया है, देर सबेर केंद्र सरकार नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) भी लागू कर सकती है।

‘अमित शाह प्रोग्राम बनाकर काम कर रहे’

असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना में चल रही चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ( SIR ) प्रक्रिया पर वकीलों की एक बैठक में कहा, “..अमित शाह होम मिनिस्टर कोई मीटिंग करते तो याद रखिए..देखिए कच्चा काम नहीं करता वो आदमी। खाली हवाई फायरिंग नहीं करता..कुछ न कुछ वो बराबर एक प्रोग्राम बनाकर काम कर रहे हैं…।”

‘अमित शाह फाइनली एनआरसी करना चाहते’

उन्होंने कहा कि “..मेरे को यह संदेह है..हो सकता है कि मैं गलत हो जाऊं…वो फाइनली एनआरसी करना चाहते हैं। क्योंकि, ये (डेमोग्राफी की जांच के लिए) हाई लेवल कमीशन ऑफ इंक्वायरी है…रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज है…।”

‘बाद में मत कहना कि साजिश हो गई’

असदु्द्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि एसआईआर लोगों का नाम हटाने के लिए किया जा रहा है। वे बोले, “मैं फिर से तेलंगाना सरकार से बोल रहा हूं कि आप इश्यू करो परमानेंट रेसिडेंट सर्टिफिकेट..। पैरामीटर्स बनाओ आप। आप बाद में मत कहना कि साजिश हो गई…गलत हो गया। अभी टाइम रिएक्ट करने का है। कंस्ट्रक्टिव काम करने का है।”

‘नाम कटेगा तो बाद में रोना नहीं आके’

  • एआईएमआईएम प्रमुख ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार से कहा कि उसे यह बात समझनी होगी-
  • ममता बनर्जी अपना इलेक्शन हार गईं, एमके स्टालिन अपना इलेक्शन हार गए।
  • ममता बनर्जी तो अपने बूथ में इलेक्शन हार गईं, जहां घर था उनका।
  • कांग्रेस की सरकार के लोग समझते नहीं है। एआईएमआईम को बदनाम करते हैं।

‘नाम कटेगा तो आके रोना नहीं’

उन्होंने कहा, “..हम उम्मीद करते हैं कि रेवंत रेड्डी साहब..ठीक है आप टाइम नहीं दे रहे हैं मिलने का..मत दीजिए मेरे को एतराज नहीं है..। मगर पब्लिक के लिए मैं ये अपील कर रहा हूं, डिमांड कर रहा हूं..। अगर ये कांग्रेस सरकार रिएक्ट नहीं करेगी…तो जो गरीबों का नाम कटेगा तो उसके बाद रोना नहीं यहां आके..। ”

16 राज्यों चल रही एसआईआर की प्रक्रिया

  • इस समय तेलंगाना समेत 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव आयोग मतदाता सूची का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) करवा रहा है।
  • एसआईआर प्रक्रिया की शुरुआत बिहार से हुई, जो कि पहला दौर था।
  • इसके बाद यूपी, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु जैसे राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया पूरी की गई जो कि दूसरा दौर था। इनमें से ज्यादातर वे राज्य हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने थे।
  • ओवैसी को यह शक है कि जिन लोगों का नाम एसआईआर प्रक्रिया में मतदाता सूची से कट गया, उनके लिए भविष्य में दिक्कतें आ सकती हैं।

एनआरसी का विरोध करती हैं विपक्षी पार्टियां

नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) वह दस्तावेज है, जिसमें देश के नागरिकों का नाम दर्ज होता है। भारत में इस समय ऐसा कोई रजिस्टर नहीं है। अलबत्ता, हाल में पासपोर्ट को भारतीय नागरिकता का एकमात्र प्रमाण नहीं माने जाने के विदेश मंत्रालय के बयान के बाद से एनआरसी का मुद्दा फिर से उठ रहा है, जिसका एआईएमआईएम और कांग्रेस जैसी केंद्र की तमाम विपक्षी पार्टियां विरोध करती रही हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰