होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को निशाना बना रहे हैं। शांति समझौता के दौरान ईरान ने होर्मुज खोलने तो अमेरिका नाकाबंदी हटाने पर सहमत हुआ था। लेकिन अब दोनों देश अपनी शर्तों से पीछे हटते दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 14 जुलाई 2026, 09:23 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………
Photo: UB India News Archive

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को निशाना बना रहे हैं। शांति समझौता के दौरान ईरान ने होर्मुज खोलने तो अमेरिका नाकाबंदी हटाने पर सहमत हुआ था। लेकिन अब दोनों देश अपनी शर्तों से पीछे हटते दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका ने एक फिर होर्मुज में नाकाबंदी करने का फैसला कर लिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (स्थानीय समय) को घोषणा की है कि अमेरिकी सेना ईरान को निशाना बनाते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में नौसैनिक नाकाबंदी फिर से लागू करेगी, जबकि अन्य देशों के जहाजों को रणनीतिक जलमार्ग से गुजरना जारी रखने की अनुमति दी जाएगी।

आज से नाकाबंदी शुरू

संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषणा की है कि वह मंगलवार शाम से ईरानी बंदरगाहों में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले समुद्री यातायात की नाकाबंदी फिर से शुरू कर देगा। एक औपचारिक बयान में, सेंटकॉम ने कहा कि उसकी सेनाएं ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों से आने-जाने वाले जहाजों के खिलाफ नाकाबंदी को लागू करेंगी, जबकि आदेश का उल्लंघन न करने वाले जहाजों के लिए समुद्री यातायात के सुरक्षित प्रवाह का समर्थन करना जारी रखेंगी।

किसलिए अमेरिका ने लिया फैसला?

कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह नाकाबंदी केवल ईरान और तेहरान के साथ व्यापार करने वालों पर लागू होगी। बयान में कहा गया है कि कमांडर इन चीफ के निर्देश पर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की सेनाएं 14 जुलाई को शाम 4 बजे पूर्वी समय के अनुसार ईरानी बंदरगाहों में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले समुद्री यातायात की नाकाबंदी फिर से शुरू कर देंगी।

आज होगा और बड़ा हमला

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि आज रात हम ईरान पर भारी हमला कर रहे हैं। हमारे पास भारी मात्रा में गोला-बारूद है। हम उन पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं, और यह जारी रहेगा, और हम देखेंगे कि क्या होता है। कहा कि हम उनकी सभी आक्रमण क्षमता को नष्ट कर रहे हैं, और हम जलडमरूमध्य (होर्मुज जलडमरूमध्य) को नियंत्रित कर रहे हैं। हम नाकाबंदी फिर से लागू कर रहे हैं। यह नाकाबंदी केवल ईरान के लिए है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ व्यापार करने वाला कोई भी व्यक्ति यहां से नहीं गुजर सकता। बाकी सभी लोग यहाँ से गुजर सकेंगे। नाकाबंदी शायद उन पर हमले से भी अधिक प्रभावी है। लेकिन मुझे लगता है कि दोनों का संयोजन ही असली कमाल करेगा।

ईरानी सेना को खत्म करने का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि अमेरिकी सैन्य अभियानों ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को काफी हद तक कमजोर कर दिया है, जिसमें उसकी नौसेना, वायु सेना, मिसाइल और ड्रोन उत्पादन शामिल हैं। ट्रंप ने कहा कि हम यहां चार महीने से हैं। मुझे लगता है हमने बहुत कुछ किया है। हमने एक महीने में उनकी नौसेना को नष्ट कर दिया। हमने उनकी वायुसेना को भी नष्ट कर दिया, जो अब अस्तित्वहीन है। हमने उनके अधिकांश मिसाइलों और ड्रोनों को नष्ट कर दिया। हमने उनकी ड्रोन निर्माण क्षमता को लगभग 92 प्रतिशत तक कम कर दिया। उनकी मिसाइल निर्माण क्षमता को हमने 89 प्रतिशत तक कम कर दिया। उनके पास थोड़ी बहुत क्षमता बची है, लेकिन हमारे खिलाफ उनकी कोई क्षमता नहीं है। यह लगभग एक सैन्य झड़प है।

विफल हो गया शांति समझौता

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान द्वारा बातचीत फिर से शुरू करने की कोशिश के बाद तेहरान के साथ संभावित समझौता विफल हो गया। कहा कि दो दिन पहले हमारा उनसे समझौता हुआ था, और फिर उन्होंने कहा, ‘अरे, हम यह समझौता नहीं कर सकते। हमें इस पर और बातचीत करनी होगी। और यही वे 47 सालों से करते आ रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि मेरे जैसा समझौता कोई नहीं करता।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰