भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

भारत ने अपनी इंपोर्ट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. भारत ने जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर रोक लगा दी है। भारत ने यह कदम तब उठाया गया है जब अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) भारत सहित 60 देशों के खिलाफ सेक्शन 301 के तहत जांच कर रहे हैं। बता दें कि अमेरिका […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 15 जुलाई 2026, 07:01 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….
Photo: UB India News Archive

 भारत ने अपनी इंपोर्ट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. भारत ने जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर रोक लगा दी है। भारत ने यह कदम तब उठाया गया है जब अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) भारत सहित 60 देशों के खिलाफ सेक्शन 301 के तहत जांच कर रहे हैं।  बता दें कि अमेरिका ने आरोप था कि भारत समेत 60 देश जबरन मजदूरी से बने सामानों के आयात को रोकने में नाकाम रहे हैं। इसके बाद 3 जून को अमेरिका ने भारत समेत 54 देशों पर 12.5% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव भी रखा था। इससे अब भारत ने इस पर फैसला लिया है। विदेश व्यापार महानिदेशक और भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव लव अग्रवाल ने इस विषय में नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन में बताया कि अब जबरन मजदूरी का इस्तेमाल करके पूरी तरह या आंशिक रूप से बनाए या तैयार किए गए सामान का आयात प्रतिबंधित है।

समय-समय पर होगी जांच

अतिरिक्त सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार समय-समय पर अधिसूचना के जरिए उन सामानों की पहचान कर सकती है जिनका आयात इस पैरा के तहत प्रतिबंधित होगा। इसके लिए सरकार ऐसी जांच के नतीजों या अन्य जानकारी को ध्यान में रख सकती है जिसे वह उचित समझे। ऐसे सामान के उत्पादन में जबरन मजदूरी के इस्तेमाल की जांच करने के लिए विदेश व्यापार महानिदेशक (Director General of Foreign Trade) की प्रक्रिया ‘प्रक्रिया पुस्तिका (Handbook of Procedures), 2023’ में बताई गई प्रक्रिया के अनुसार होगी।

कब से लागू होगा नया नियम

अतिरिक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि S.O. (E) विदेश व्यापार (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1992 की धारा 3 और धारा 5, और समय-समय पर संशोधित विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 के पैरा 1.02 और 2.01 से मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, केंद्र सरकार विदेश व्यापार नीति, 2023 में एक नया पैरा 2.20B जोड़ रही है। यह नियम सरकारी राजपत्र (Official Gazette) में इस अधिसूचना के प्रकाशित होने की तारीख से 30 दिन बाद लागू होगा।

नोटिफिकेशन का असर

नया नोटिफिकेशन का असर होगा कि केंद्र सरकार को यह अधिकार मिल सके कि वह नोटिफिकेशन के जरिए ऐसे सामान के आयात पर रोक लगा सके जो पूरी तरह या आंशिक रूप से जबरन मजदूरी का इस्तेमाल करके बनाए या तैयार किए गए हों। इसे वाणिज्य और उद्योग मंत्री की मंजूरी से जारी किया गया है।

किन सामानों पर असर पड़ सकता है?

सरकार ने अभी यह साफ नहीं किया है कि किन-किन उत्पादों पर नए नियम लागू होंगे। हालांकि, दुनिया भर में जिन सेक्टरों की सबसे ज्यादा जांच होती है, उनमें कपास और टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरियां, सोलर पैनल, सी-फूड, धातु और दूसरे औद्योगिक उत्पाद शामिल हैं। अगर भविष्य में जांच में किसी सामान को जबरन मजदूरी से जुड़ा पाया जाता है, तो ऐसे उत्पादों के आयात पर असर पड़ सकता है।

क्यों लिया गया फैसला?

यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर तनाव बढ़ रहा है। अमेरिका भारत समेत 60 देशों की व्यापार नीतियों की जांच कर रहा है। उसका कहना है कि ये देश जबरन मजदूरी से बने सामानों के आयात को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहे हैं। इसी बीच, 3 जून को अमेरिका ने भारत सहित 54 देशों से आने वाले कुछ सामानों पर 12.5% टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का भी प्रस्ताव रखा था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰