कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते तीन हफ्ते से प्रदर्शन के लिए जुटे युवा प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को संसद के लिए मार्च निकाला। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने मार्च की इजाजत न लेने का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की और उन पर लाठीचार्ज किया। हालांकि, इसके बाद भी जब वे नहीं रुके […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 20 जुलाई 2026, 10:33 AM 10 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..
Photo: UB India News Archive
दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते तीन हफ्ते से प्रदर्शन के लिए जुटे युवा प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को संसद के लिए मार्च निकाला। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने मार्च की इजाजत न लेने का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की और उन पर लाठीचार्ज किया। हालांकि, इसके बाद भी जब वे नहीं रुके तो पुलिस ने आंसू गैसे के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने खुद की खराब सेहत के बावजूद प्रशासन से खुद को अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने और प्रदर्शन में जाने देने की मांग की।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच यह जानना अहम है कि आखिर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का यह विरोध प्रदर्शन किस बात को लेकर शुरू हुआ था? कैसे यह एक छोटे से प्रदर्शन से जंतर-मंतर पर अनशन और फिर अब संसद चलो मार्च तक पहुंच गया? इसमें किसकी-क्या भूमिका रही है? इस दौरान का पूरा घटनाक्रम क्या रहा? 

पहले जानें- कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की शुरुआत कैसे हुई?

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन मूल रूप से एक व्यंग्य और मजाक से शुरू हुआ था। इस आंदोलन की शुरुआत तब हुई, जब भारत के चीफ जस्टिस (सीजेआई) ने सरकार के आलोचकों और बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवी से कर दी थी।

इसके बाद बॉस्टन यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूछा, “क्या होगा अगर सभी कॉकरोच एक साथ आ जाएं?” इसके तुरंत बाद दीपके ने लोगों को जोड़ने के लिए एक वेबसाइट बनाई और उनके इंस्टाग्राम पेज पर लाखों फॉलोअर्स जुड़ गए। देखते ही देखते फॉलोअर्स की ये संख्या देश की सबसे बड़ी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस से भी ज्यादा हो गई। तब सीजेपी ने अपने पेज पर कई मांगें रखी थीं। इनमें बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था, नेताओं के लगातार दल-बदल और अन्य मुद्दों को जोर-शोर से उठाया गया।

नीट पेपर लीक के बाद सीजेपी के प्रदर्शन को मिला जोर
इस वायरल इंटरनेट अभियान को जमीनी स्तर के आंदोलन में बदलने के लिए दीपके पिछले महीने अमेरिका से नई दिल्ली आए। इसके बाद सीजेपी का यह आंदोलन शुरू हुआ। इस प्रदर्शन को जोर तब मिला, जब हाल ही में हुए परीक्षा पेपर लीक, तकनीकी खामियों और रद्द हुई परीक्षाओं के विरोध में और मौजूदा व्यवस्था के खिलाफ धीरे-धीरे युवा इससे जुड़ने लगे। इसके बाद सीजेपी और दीपके ने नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की।

प्रदर्शनों से अनशन तक कैसे पहुंचा यह आंदोलन?

20 जून: जंतर मंतर पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन प्रदर्शन 
कॉकरोच जनता पार्टी को शुरुआत में युवाओं का बहुत ज्यादा समर्थन नहीं मिला, लेकिन 20 जून को सीजेपी ने जंतर-मंतर पर समर्थकों के साथ प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से इजाजत मांगी। इजाजत मिल गई और बड़ी संख्या में इससे युवा जुड़ने भी लगे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। छात्र हाथों में पोस्टर और थाली चम्मच लेकर शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग करते नजर आए। शाम को निर्धारित अनुमति अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने प्रदर्शन खत्म करने को कहा, लेकिन अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक धरना जारी रहेगा।

2. बिजली पानी को लेकर बढ़ा विवाद
आंदोलन के दौरान अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि कुछ समय के लिए धरनास्थल पर बिजली और पानी की आपूर्ति रोक दी गई थी। हालांकि बाद में दोनों सेवाएं बहाल कर दी गईं। इस घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया।

3. प्रदर्शन के नौवें दिन सोनम वांगचुक की एंट्री
आंदोलन के नौवें दिन पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी जंतर-मंतर पहुंचे। भूख हड़ताल शुरू करने से पहले उन्होंने अभिजीत दीपके के साथ राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनके आंदोलन में शामिल होने के बाद प्रदर्शन स्थल पर भीड़ और समर्थन दोनों बढ़ गए। हरियाणा की खाप पंचायतों के प्रतिनिधि भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।

4. स्वच्छता-सुविधाओं को लेकर दिल्ली पुलिस पर आरोप
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल शुरू होने के बाद अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने धरनास्थल पर पानी और स्वच्छता संबंधी सुविधाएं बंद कर दी हैं। उनका कहना था कि पुलिस को वांगचुक की उम्र और स्वास्थ्य की जानकारी देने के बावजूद सहयोग नहीं किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि अन्य बुनियादी सुविधाएं भी बंद की जा सकती हैं। हालांकि, इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

5. सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी
पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन शुरू किए जाने के बाद डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक, लंबे समय तक भोजन न लेने की वजह से सोनम वांगचुक का वजन लगातार घट रहा था। अनशन के बीच में ही सीजेपी ने दावा किया था कि वांगचुक का वजन करीब नौ किलोग्राम वजन कम हो चुका है। इसके साथ ही वांगचुक की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं, जिनमें उन्हें डॉक्टरों ने बताया था कि वांगचुक के शरीर में हल्का डिहाइड्रेशन है। पहले शरीर की चर्बी कम हुई, उसके बाद मांसपेशियां प्रभावित होने लगीं और अब लंबे समय तक अनशन जारी रहने पर शरीर के अन्य अंगों पर भी असर पड़ने की आशंका थी।

अनशन से संसद चलो मार्च तक की आवाज कब-कैसे उठी?

संसद मार्च की पहली घोषणा 8 जुलाई को वांगचुक ने ही अनशन के दौरान की थी। तब उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया के जरिए 20 जुलाई को दिल्ली आने की अपील की। वांगचुक ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका शरीर कमजोर जरूर हुआ है, लेकिन आंदोलन को लेकर उनका हौसला मजबूत है। उन्होंने बताया कि मैं किसी भी हालत में 20 जुलाई तक जीवित रहूंगा, ताकि आप सभी के साथ संसद तक मार्च कर सकूं। अगर 20 जुलाई को हमारा मार्च सफल नहीं हुआ, तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा।

वांगचुक को धरना स्थल से उठाए जाने के बाद कैसे मिला संसद चलो मार्च को बल?

इस आंदोलन में अचानक तब उबाल आ गया जब शनिवार को दिल्ली पुलिस ने वांगचुक की बिगड़ती सेहत और अदालत के आदेश का हवाला देते हुए उन्हें जंतर-मंतर से जबरन हटा दिया और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कर दिया। वांगचुक की पत्नी- गीतांजलि जे अंगमो ने पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हिरासत करार दिया।

पुलिस की ओर से वांगचुक को जबरन हटाए जाने और उसी दिन खुद पर हुए एक स्याही हमले से आक्रोशित होकर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी मांगें तेज कर दीं और शिक्षा मंत्री के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की भी मांग की। दीपके ने वांगचुक की जगह खुद अनशन पर बैठने का संकल्प लिया और अपने समर्थकों से सोमवार (20 जुलाई) को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन संसद चलो मार्च में शामिल होने का निर्णायक आह्वान किया, जिसके बाद हजारों युवा लगातार इस मार्च के लिए जंतर-मंतर पर जुटते चले गए।

इस बीच सोनम वांगचुक ने अस्पताल से ही प्रदर्शनकारियों के लिए अपनी पत्नी के जरिए संदेश जारी किया। उन्होंने 20 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम को ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’ बताते हुए लोगों से संसद मार्च में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। हस्तलिखित संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा, “आजादी का दूसरा आंदोलन, जय मुक्त भारत, अन्याय मुक्त भारत।’ इसके साथ उन्होंने अंग्रेजी में Freedom from injustice (Like paper leaks)’ और ‘Freedom from Fear (my illegal detention); यानी अन्याय (जैसे पेपर लीक) से आजादी’ और ‘डर से आजादी (मेरी कथित अवैध हिरासत)’ का उल्लेख किया है।

संदेश में आगे सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई को संसद मार्च को सफल बनाने की अपील की है। संदेश के अंत में उन्होंने लिखा, यह संदेश उनकी पत्नी गीतांजलि के माध्यम से सफदरजंग में अपनी ‘कथित अवैध हिरासत’ से भेजा गया है।

20 जुलाई को संसद चलो मार्च का अब तक क्या घटनाक्रम रहा?

सुबह 6:39 बजे: सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म करने के लिए एक्स पर शर्तें रखीं कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं की जिम्मेदारी ले या नेता संसद में इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दें।

सुबह 8:30-8:45 बजे: पुलिस ने सीजेपी नेता सौरव दास को सूचित किया कि अगर मार्च को नियंत्रित रखा जाए तो सरकार बातचीत के लिए तैयार है। इस दौरान जंतर-मंतर पर लगभग 3,000 प्रदर्शनकारी जमा हो गए और पुलिस ने संसद की ओर जाने वाले रास्ते सील कर दिए।

सुबह 9:20 – 9:50 बजे: भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने राजीव चौक, पटेल चौक और जनपथ समेत कई मेट्रो स्टेशन अस्थायी रूप से बंद कर दिए। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की संख्या 10,000 तक पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।

सुबह 10:30 बजे: प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच पहली झड़प शुरू हुई, जिसके बाद केरल हाउस लेन की ओर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और आरएएफ ने लाठीचार्ज किया।

सुबह 11:00 बजे: पुलिस ने बैरिकेड्स हटा दिए और मार्च को आगे बढ़ने की अनुमति दी।

सुबह 11:30 बजे: सोनम वांगचुक के अनुरोध पर सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने जूस पीकर अपना अनशन समाप्त किया।

दोपहर 12:02 बजे: अभिजीत दीपके और वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो हजारों समर्थकों के साथ एक ट्रक पर सवार होकर संसद की ओर बढ़े।

दोपहर 12:30 बजे: जैसे ही प्रदर्शनकारी पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे और आगे बढ़ने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए फिर से लाठियां भांजीं। पुलिस ने मार्च की इजाजत न होने का हवाला देकर प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

दोपहर 12:40 बजे: सरकार की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ बातचीत शुरू होने के की वजह से सीजेपी प्रतिनिधियों ने ‘संसद चलो’ मार्च को अस्थायी रूप से रोक दिया। प्रदर्शनकारी वहीं रुक कर इस बातचीत के नतीजे का इंतजार कर रहे थे।

दोपहर 1.30 बजे: जंतर मंतर से प्रदर्शनकारी आरबीआई के पास पहुंच गए। यहां पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। साथ ही वहीं पर धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की।

दोपहर 2.30 बजे: सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।

दोपहर 3 बजे: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास अभी भी नड्डा जी के घर पर थे। रांका ने कहा कि नड्डा जी ने हमारी इन मांगों पर अपनी लीडरशिप से बात करने के लिए कुछ समय मांगा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰