मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ……..

मॉनसून सेशन का आज तीसरा दिन है. विपक्ष लगाातार दोनों सदनों में हंगामा कर रहा है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार 100 प्रतिशत चर्चा के लिए तैयार है. लेकिन कांग्रेस पहले चर्चा की मांग करती है, जिस पर हम तैयार है, फिर नारेबाजी करके सदन को डिस्टर्ब करती है. बता दें […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 22 जुलाई 2026, 09:58 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ……..
Photo: UB India News Archive

मॉनसून सेशन का आज तीसरा दिन है. विपक्ष लगाातार दोनों सदनों में हंगामा कर रहा है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू  ने कहा कि सरकार 100 प्रतिशत चर्चा के लिए तैयार है. लेकिन कांग्रेस पहले चर्चा की मांग करती है, जिस पर हम तैयार है, फिर नारेबाजी करके सदन को डिस्टर्ब करती है. बता दें कि  कांग्रेस के सांसद आज काले कपड़े पहनकर सदन में प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे पहले संसद शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को पहले 12 बजे, फिर 2 बजे और उसके बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई थी. सीजेपी के प्रोटेस्ट के बीच सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा. कॉकरेच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच मंगलवार पर राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव सहित कई सांसद पीएम आवास के पास धरने पर बैठ गए, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ और उन्हें वहां से हटाया गया. इसके बाद राहुल गांधी ने पांच मांगें रखीं, जिसमें प्रमुख मांग थी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और इस मामले पर सदन में गृहमंत्री का बयान. राहुल ने साथ ही कहा कि हम छात्रों के मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं. इसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी बयान दिया कि सरकार नीट पर चर्चा के लिए तैयार है. सरकार समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. लेकिन उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा कि वो छात्रों का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रहे हैं. पीएम मोदी ने भी मंगलवार को एनडीए मंगल मिलन कार्यक्रम में पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.

संसद में हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

सरकार 100 प्रतिशत चर्चा को तैयार- किरेन रिजिजू

राज्यसभा में किरने रिजिजू ने कहा कि सरकार नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए तैयार हैं. सरकार को छात्रों के भविष्य की चिंता है. हम 100 प्रतिशत चर्चा को तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस नारेबाजी करके सदन को डिस्टर्ब कर रही.

सरकार मांग पूरी करने की मंशा से बात करे- CJP

सीजेपी ने कहा है कि सरकार को बात करनी है तो किसी सार्वजनिक जगह या जंतर-मंतर पर आए और सरकार मांग पूरी करने की मंशा से आए.

जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी तो गतिरोध कैसे खत्म होगा- मनोज झा

RJD के सांसद मनोज झा ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो प्रदर्शन है, वह जारी है. ऐसे में संसद में गतिरोध कैसे खत्म हो सकता है. सरकार ने डार की इमारत जो पिछले 12 साल में बनाई थी वह अब टूट गई है.

राज्यसभा में नेता विपक्ष और नेता सदन बैठकर विवाद सुलझाएं- रामगोपाल

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रामगोपाल यादव ने एनडीटीवी से कहा कि राज्यसभा में नेता विपक्ष और नेता सदन को बैठकर बातचीत करके विवाद को सुलझाना चाहिए.

नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए तैयार – किरेन रिजिजू

किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन चर्चा किस नियम के तहत हो यह तय करना होगा.उसकी एक प्रक्रिया होती है, सड़क पर प्रदर्शन करने से नहीं होगा. किसी नियम के तहत चर्चा करने के लिए स्पीकर के साथ सभी पार्टी के नेता बैठकर तय करें कि कब चर्चा करना है और किस नियम के तहत चर्चा करना है. कितने घंटे की चर्चा होनी चाहिए यह भी सभी पार्टियों मिलकर एक साथ तय करें.

बीजेपी सांसद पीपी चौधरी ने कहा- राहुल जो कर रहे उससे देश की छवि खराब हो रही

बीजेपी सांसद पीपी चौधरी ने कहा- राहुल गांधी जो कर रहे हैं उससे बीजेपी को नहीं पूरे देश को नुकसान हो रहा है. इससे दुनिया में देश की छवि खराब हो रही है. प्रधानमंत्री का निवास एक संवेदनशील जगह है. विपक्ष के नेता को इस तरह से धरना प्रदर्शन सड़कों पर करना शोभा नहीं देता. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा की मांग अनरीजनेबल है क्योंकि कौन मंत्री रहेगा या नहीं रहेगा यह अधिकार प्रधानमंत्री के पास है.

 

Categories: सांसद
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी
सांसद

15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी

महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आता दिख रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार अगले दो से तीन सप्ताह के भीतर संसद का सत्र दोबारा बुलाने के विकल्प पर विचार कर रही है. चर्चा है कि 15 सितंबर के […]

UB India News24 अग॰
18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल
सांसद

18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल

संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आज खत्म हो गया. रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल उत्पादकता 39 फीसदी रही. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते थे. कई […]

UB India News13 अग॰
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..
सांसद

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया। पूरे सत्र के दौरान बार-बार हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शनों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। नीट […]

UB India News13 अग॰
खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र
सांसद

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में चर्चा का आखिरी दांव चला। उन्होंने कहा, “हम रोज संसद आते हैं। अपना काम करते हैं। विपक्ष की मंशा ठीक नहीं। वह संसद को चलने नहीं देना चाहता। हम जानते हैं। इसलिए सदन में नहीं जाते।” शाह ने कहा कि आज शाम तीन बजे से […]

UB India News12 अग॰
विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….
सांसद

विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के बाद से ही इस मुद्दे पर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह को लगातार निशाना बनाता रहा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मामले में कई बार गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग चुके हैं. राहुल गांधी ने कई बार […]

UB India News12 अग॰
संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा
सांसद

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी […]

UB India News11 अग॰
लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..
सांसद

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच मतभेदों का समाधान संवाद और सांविधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए। लेकिन, मानसून सत्र में जिस तरह से लगातार गतिरोध बना हुआ है और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच बातचीत के किसी ठोस नतीजे तक नहीं […]

UB India News10 अग॰
विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?
सांसद

विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?

विदेशी चंदे का मामला भारत में हमेशा संवेदनशील रहा है। सरकार का तर्क है कि विदेशी धन भारत की राजनीति, सामाजिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का माध्यम नहीं बनना चाहिए। दूसरी तरफ हजारों सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी संस्थाएं विदेशी सहयोग के जरिए वर्षों से काम कर रही हैं। इसीलिए जब विदेशी […]

UB India News9 अग॰