मानसून सत्र का आज चौथा दिन, दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जहां ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) हाल ही में हुए पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखे हुए है. इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की एक टुकड़ी तैनात की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 23 जुलाई 2026, 06:26 AM 9 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मानसून सत्र का आज चौथा दिन, दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी
Photo: UB India News Archive
दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जहां ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) हाल ही में हुए पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखे हुए है. इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की एक टुकड़ी तैनात की गई थी. इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कनॉट प्लेस में हुई ताज़ा हिंसा में दिल्ली पुलिस का एक अधिकारी घायल हो गया, जब कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंकीं. दिल्ली पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे कनॉट प्लेस में टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंकीं, जिससे कनॉट प्लेस के ACP विवेक भगत घायल हो गए.
इस बीच, आरोप है कि पुलिस ने विपक्षी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को मेदांता अस्पताल में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलने से रोक दिया. JMM सांसद महुआ माजी ने पत्रकारों से कहा, “यह विरोध प्रदर्शन सत्र शुरू होने से 22 दिन पहले से चल रहा था. उस समय दिल्ली सरकार कहां थी?… आज हम सोनम वांगचुक से मिलने गए थे. हमें उनसे मिलने क्यों नहीं दिया गया? हमें गेट पर ही रोक दिया गया. उनकी पत्नी ने हमें बताया कि उनके पास ऐसा कोई अदालती आदेश नहीं है जो किसी को उनसे मिलने से रोकता हो…”
RJD सांसद संजय यादव ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण युवा ‘परेशान’ हैं. उन्होंने पत्रकारों से कहा, “इतने बड़े पैमाने पर जनता के विरोध के बावजूद, अगर सरकार यह कहती है कि छात्रों के मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए, तो यह सरकार के अहंकार की पराकाष्ठा है… यह किसी राजनीतिक दल या किसी संगठन का काम नहीं है. आपकी नीतियों से परेशान और आपके लाठी-चार्ज से प्रताड़ित युवा यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं…” एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपनी 25 दिन लंबी भूख हड़ताल खत्म करने की शर्त के तौर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करने के आश्वासन की मांग दोहराई है.
Live Update……….
नीट पेपर लीक को लेकर राजनीति तेज हो गई है. बयानों के बाद जंग अब सोशल मीडिया एक्स पर आ गई है. पीएम मोदी के ट्वीट के कुछ ही देर बाद राहुल गांधी ने रिट्वीट करते हुए नीट पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री पर तंज कसा. राहुल गांधी ने पीएम मोदी की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए कहा कि आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है.
पीएम मोदी ने गुरुवार सुबह 9:07 मिनट पर पोस्ट की. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 9:40 मिनट पर रिट्वीट किया. राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा कि आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। राहुल ने लिखा कि आपने (पीएम मोदी) न सिर्फ हमारी education system पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया – और इसके जिम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।

राहुल गांधी ने बताईं छात्रों की मागें

पोस्ट में राहुल गांधी ने छात्रों की मांगे बताईं. राहुल गांधी ने लिखा कि छात्रों की मांगें साफ हैं.

1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं.
2. छात्रों से माफी मांगे.
3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें.

NEET पेपर लीक विवाद से शुरू हुआ आंदोलन

NEET पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 20 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू किया था. आंदोलन धीरे-धीरे बड़ा होता गया और इसमें कई छात्र संगठनों व विपक्षी नेताओं ने भी समर्थन दिया. 20 जुलाई को CJP के नेतृत्व में संसद मार्च निकाला गया, जिसके दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. इस हिंसा में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए. इसके अगले दिन 21 जुलाई को राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देकर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में सरकार को घेरा.

धारा 163 लागू

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन ने तब और तूल पकड़ा, जब संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई. इसके बाद भूख हड़ताल, पुलिस कार्रवाई, हिरासत और धारा 163 लागू होने जैसी घटनाओं ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय बहस का विषय बना दिया. वहीं, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अरविंद केजरीवाल जैसे विपक्षी नेताओं के समर्थन से यह आंदोलन राजनीतिक रूप से भी चर्चा के केंद्र में आ गया है.

मकर द्वार पर एनडीए और इंडिया ब्लॉक के सांसदों का प्रदर्शन

संसद परिसर के मकर द्वार के पास गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षा पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की अपनी मांग दोहराई। कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी विपक्षी सांसदों के इस प्रदर्शन में शामिल हुईं।
वहीं, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों ने भी जवाबी प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ किया गया, जिन्हें दो महिला सांसदों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद सदन से निलंबित किया गया है।

हम हर मामले की जांच के लिए तैयार, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे: नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा, हमने पहले भी कहा है और अब भी कह रहे हैं कि हम हर मामले की जांच के लिए तैयार हैं। हम फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे, ताकि जो भी दोषी या आरोपी हैं, उन्हें न्याय के दायरे में लाया जा सके। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी आरोपी बच न पाए और जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई संकल्प लेते हैं तो देश और दुनिया जानती है कि वह उसे पूरा करके ही रहते हैं।

राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष के जोरदार हंगामे के बी राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

11:04 AM, 23-Jul-2026

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। राज्यसभा में हंगामा जारी है।

11:02 AM, 23-Jul-2026

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दल-बदल विरोधी कानून पर चर्चा की मांग

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने राज्यसभा में कामकाज स्थगित करने का नोटिस दिया है। उन्होंने सदन में दल-बदल विरोधी कानून पर विस्तार से चर्चा कराने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने नोटिस दिया, पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की मांग

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस दिया। उन्होंने नीट पेपर लीक, प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर तत्काल चर्चा की मांग की।

सुरजेवाला ने अपने नोटिस में कहा कि परीक्षा प्रणाली में गंभीर संकट को देखते हुए सदन के अन्य काम रोककर इस मुद्दे पर चर्चा कराई जाए। उन्होंने कहा कि नीट-यूजी 2026 रद्द होने, 22 लाख से ज्यादा छात्रों के प्रभावित होने और कई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपों ने परीक्षा व्यवस्था की कमियों को उजागर किया है।

कांग्रेस सांसद ने सीबीएसई की डिजिटल माध्यम से उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की व्यवस्था में खामियों, छात्रों की परेशानियों और प्रदर्शन कर रहे छात्रों व अभिभावकों पर पुलिस कार्रवाई का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में भरोसा बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और सुधारों पर तुरंत चर्चा जरूरी है।

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन ‘सुरक्षा कारणों’ से बंद

राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ और खान मार्केट सहित दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगला आदेश आने तक सुरक्षा कारणों से बृहस्पतिवार सुबह बंद कर दिए गए. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी. यह कदम जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के जारी प्रदर्शन में भीड़ बढ़ने के बाद उठाया गया. डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे.”

10:39 AM, 23-Jul-2026

Parliament Monsoon Session LIVE: मानसून सत्र का आज चौथा दिन, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसद गुरुवार को संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन 21 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास कांग्रेस के धरने के विरोध में किया जाएगा। कांग्रेस ने यह धरना परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे को लेकर किया था। एनडीए सांसदों का यह प्रदर्शन सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।

एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी विपक्ष की जिम्मेदारियों से बच रहे हैं और केवल हंगामा करने की कोशिश कर रहे हैं।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रधानमंत्री मोदी के आवास के पास धरना दिया था। यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया था।

Categories: सांसद
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी
सांसद

15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी

महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आता दिख रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार अगले दो से तीन सप्ताह के भीतर संसद का सत्र दोबारा बुलाने के विकल्प पर विचार कर रही है. चर्चा है कि 15 सितंबर के […]

UB India News24 अग॰
18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल
सांसद

18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल

संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आज खत्म हो गया. रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल उत्पादकता 39 फीसदी रही. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते थे. कई […]

UB India News13 अग॰
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..
सांसद

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया। पूरे सत्र के दौरान बार-बार हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शनों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। नीट […]

UB India News13 अग॰
खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र
सांसद

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में चर्चा का आखिरी दांव चला। उन्होंने कहा, “हम रोज संसद आते हैं। अपना काम करते हैं। विपक्ष की मंशा ठीक नहीं। वह संसद को चलने नहीं देना चाहता। हम जानते हैं। इसलिए सदन में नहीं जाते।” शाह ने कहा कि आज शाम तीन बजे से […]

UB India News12 अग॰
विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….
सांसद

विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के बाद से ही इस मुद्दे पर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह को लगातार निशाना बनाता रहा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मामले में कई बार गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग चुके हैं. राहुल गांधी ने कई बार […]

UB India News12 अग॰
संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा
सांसद

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी […]

UB India News11 अग॰
लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..
सांसद

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच मतभेदों का समाधान संवाद और सांविधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए। लेकिन, मानसून सत्र में जिस तरह से लगातार गतिरोध बना हुआ है और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच बातचीत के किसी ठोस नतीजे तक नहीं […]

UB India News10 अग॰
विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?
सांसद

विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?

विदेशी चंदे का मामला भारत में हमेशा संवेदनशील रहा है। सरकार का तर्क है कि विदेशी धन भारत की राजनीति, सामाजिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का माध्यम नहीं बनना चाहिए। दूसरी तरफ हजारों सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी संस्थाएं विदेशी सहयोग के जरिए वर्षों से काम कर रही हैं। इसीलिए जब विदेशी […]

UB India News9 अग॰