क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी जगह खड़ा हो, जहां बेईमानी करने का अवसर भी हो और पकड़े जाने का डर भी न रहे। भारतीय रेलवे के एसी कोच शायद ऐसी ही एक परीक्षाशाला बन गए हैं। सफर समाप्त होने के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 23 जुलाई 2026, 06:53 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?
Photo: UB India News Archive

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी जगह खड़ा हो, जहां बेईमानी करने का अवसर भी हो और पकड़े जाने का डर भी न रहे। भारतीय रेलवे के एसी कोच शायद ऐसी ही एक परीक्षाशाला बन गए हैं। सफर समाप्त होने के बाद यदि कोई यात्री रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर अपने बैग में रखकर उतरता है, तो वह केवल एक वस्तु नहीं ले जाता; वह सार्वजनिक संपत्ति के प्रति अपनी मानसिकता भी साथ ले जाता है।

सूचना के अधिकार से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच रेलवे के एसी कोचों से 1.27 करोड़ से अधिक बेडरोल सामग्री गायब हो गई। यह खबर जितनी चौंकाने वाली है, उससे कहीं बड़ा सवाल यह है कि क्या सार्वजनिक संपत्ति को लेकर हमारा नैतिक बोध लगातार कमजोर होता जा रहा है?

भारतीय रेलवे प्रतिदिन लगभग ढाई करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। इनमें करीब आठ लाख यात्री वातानुकूलित (एसी) कोचों में यात्रा करते हैं, जिन्हें दो चादरें, एक कंबल, एक तकिया कवर और एक फेस टॉवल उपलब्ध कराया जाता है। रेलवे के अनुसार, औसतन प्रत्येक एक हजार यात्रियों में से एक यात्री कम-से-कम कोई न कोई वस्तु अपने साथ ले जाता है। संख्या सुनने में मामूली लग सकती है, किंतु चार वर्षों में इसका परिणाम 46.54 लाख तौलिये, 41.13 लाख चादरें, 23.59 लाख तकिया कवर, 12.95 लाख कंबल और 2.76 लाख तकियों के गायब होने के रूप में सामने आया है। इससे बेडरोल उपलब्ध कराने वाले ठेकेदारों को 104 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। हर गायब हुई चादर के स्थान पर नई चादर बनानी पड़ती है। उसके लिए कपास, हजारों लीटर पानी तथा बिजली की जरूरत होती है और फिर उसे रेलवे तक पहुंचाया जाता है। यानी, यह केवल आर्थिक ही नहीं, पर्यावरणीय क्षति भी है।

अर्थशास्त्र में एक प्रसिद्ध अवधारणा है-‘साझा संसाधनों की त्रासदी’। इसका आशय यह है कि जो वस्तु सबकी होती है, उसकी जिम्मेदारी अक्सर कोई नहीं लेता। भारतीय रेलवे का यह संकट उसी मानसिकता का विस्तार है। सार्वजनिक संपत्ति को हम अक्सर ‘सरकारी’ कहकर उससे अपना भावनात्मक रिश्ता तोड़ लेते हैं। नतीजतन, ट्रेन की चादर, पार्क की बेंच, सरकारी अस्पताल की कुर्सी, बस की सीट, सड़क का डिवाइडर और ऐतिहासिक स्मारक, सब धीरे-धीरे उपेक्षा और दुरुपयोग के शिकार होने लगते हैं। दरअसल, समस्या उस सोच की है, जिसमें साझा संसाधनों को निजी लाभ का अवसर समझ लिया जाता है। विडंबना यह है कि एसी कोचों में यात्रा करने वाला वर्ग आर्थिक रूप से सक्षम माना जाता है। इसलिए, यह व्यवहार किसी अभाव की उपज नहीं कहा जा सकता।

रेल मंत्रालय ने इस समस्या को गंभीर माना है और रोकथाम के प्रयास तेज किए हैं। डिजिटल निगरानी, बेहतर इन्वेंट्री प्रबंधन, आरएफआईडी आधारित ट्रैकिंग और जवाबदेही की स्पष्ट व्यवस्था निश्चित रूप से नुकसान को कम कर सकती है। किंतु, तकनीक केवल निगरानी कर सकती है, संस्कार नहीं बना सकती। दक्षिण रेलवे के तिरुचिरापल्ली और पलक्कड़ मंडलों में पिछले चार वर्षों के दौरान बेडरोल की एक भी चोरी दर्ज नहीं हुई। यानी, समस्या व्यवस्था की नहीं, नागरिक व्यवहार की है। यदि भारत के कुछ हिस्सों में सार्वजनिक संपत्ति सुरक्षित रह सकती है, तो यह पूरे देश में भी संभव है। यह भी समझना होगा कि 104 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष नुकसान अंतिम नुकसान नहीं है। इसके साथ अनेक अदृश्य लागतें जुड़ी होती हैं। अंततः यह पूरा खर्च उसी सार्वजनिक धन से निकलता है, जिसे लेकर हम अक्सर सरकार से जवाब मांगते हैं। दूसरे शब्दों में, कुछ लोगों की छोटी बेईमानी का बिल पूरा समाज चुकाता है।

आज जरूरत केवल रेलवे में चोरी रोकने की नहीं, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति के प्रति सोच बदलने की है। परिवारों, विद्यालयों और सामाजिक जीवन में यह भावना फिर से विकसित करनी होगी कि सरकारी संपत्ति वास्तव में जनता की है। भारतीय रेलवे की चादरें और तौलिये इस विश्वास का हिस्सा हैं कि जो सबका है, उसकी रक्षा भी सबकी जिम्मेदारी है। किसी समाज का नैतिक पतन बड़े घोटालों से शुरू नहीं होता। वह तब शुरू होता है, जब छोटी-छोटी बेईमानियां सामान्य लगने लगती हैं। इसलिए, सवाल यह नहीं कि रेलवे की 1.27 करोड़ वस्तुएं कहां चली गईं, बल्कि यह है कि क्या उनके साथ हमारी नागरिक चेतना का एक हिस्सा भी गायब हो गया है?

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
जनगणना में जाति गिनने के तरीके पर घमासान, खरगे-राहुल का PM को पत्र; पूछा- सही डाटा कैसे मिलेगा?
खास खबर

जनगणना में जाति गिनने के तरीके पर घमासान, खरगे-राहुल का PM को पत्र; पूछा- सही डाटा कैसे मिलेगा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जाति जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त पत्र लिखा है। दोनों नेताओं ने जातियों का विवरण दर्ज करने के लिए अपनाए गए ‘ओपन-एंडेड’ सवाल के तरीके पर गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे देश में जातियों की […]

UB India News25 अग॰
‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?
खास खबर

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी इंसानी शरीर की बनावट के अतिरिक्त अन्य सब कुछ बदलता जाता है. मेरे परिवार में दो पीढ़ियों के पत्र संरक्षित हैं. उन्हें पढ़ते हुए लगता है कि वाकई पीढ़ियों के अंतराल में भाषा का बदलाव […]

UB India News31 जुल॰
बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….
पटना

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार ने पटना, मुजफ्फरपुर, सारण और गया के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने से पहले सामाजिक प्रभाव आकलन (सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट) […]

UB India News11 जुल॰
विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….
समाज

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए जा रहे हैं। इस संदर्भ में इस शताब्दी की शुरुआत में फ्रांस समेत यूरोप के कई देशों की जनसंख्या संबंधी नीति का स्मरण हो आता है। उन देशों में बच्चे पैदा करने, विशेष तौर पर […]

UB India News11 जुल॰
सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?
खास खबर

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगा। तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें धर्म परिवर्तन करने वालों को पिछड़ा वर्ग आरक्षण का लाभ देने संबंधी राज्य सरकार के आदेश को रद्द कर दिया […]

UB India News9 जुल॰
बिहार में 222 स्थानों पर छापेमारी में 122 बाल श्रमिक मुक्त…………..
पटना

बिहार में 222 स्थानों पर छापेमारी में 122 बाल श्रमिक मुक्त…………..

बिहार को बाल श्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर विशेष विमुक्ति एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पिछले 10 दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में सघन निरीक्षण एवं छापेमारी की गई। बताया गया कि 20 मई से 30 मई के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में कुल […]

UB India News1 जून
युद्ध का सदमा या कुछ और… गाजा में 10 लाख से ज्यादा बच्चों ने बोलना क्यों बंद कर दिया…………….
खास खबर

युद्ध का सदमा या कुछ और… गाजा में 10 लाख से ज्यादा बच्चों ने बोलना क्यों बंद कर दिया…………….

गाजा में हंसमुख और बातूनी बच्चों ने भी बोलने से जी चुरा लिया है. अब वे शांत रहते हैं या कम बोलते हैं. डॉक्टर विदआउट बॉर्डर के अनुसार, गाजा के 10 लाख से ज्यादा बच्चों पर इस युद्ध का इतना गहरा आघात पड़ा है कि उनकी जुबान ही बंद हो गई है. अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘डॉक्टर्स विदाउट […]

UB India News30 मई
महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में कितना मिल रहा इंसाफ?
खास खबर

महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में कितना मिल रहा इंसाफ?

महाभारत के शांतिपर्व में भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को राजधर्म का उपदेश देते हुए कहा था- ‘दण्डः शास्ति प्रजाः सर्वा दण्ड एवाभिरक्षति, दण्डः सुप्तेषु जागर्ति दण्डं धर्मं विदुर्बुधाः.’ अर्थात, यह दण्ड (कानून का शासन) ही है जो समस्त प्रजा पर शासन करता है और उनकी रक्षा करता है, जब सब सो जाते हैं, तब भी […]

UB India News18 मई