‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी इंसानी शरीर की बनावट के अतिरिक्त अन्य सब कुछ बदलता जाता है. मेरे परिवार में दो पीढ़ियों के पत्र संरक्षित हैं. उन्हें पढ़ते हुए लगता है कि वाकई पीढ़ियों के अंतराल में भाषा का बदलाव […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 31 जुलाई 2026, 08:08 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?
Photo: UB India News Archive

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी इंसानी शरीर की बनावट के अतिरिक्त अन्य सब कुछ बदलता जाता है.

मेरे परिवार में दो पीढ़ियों के पत्र संरक्षित हैं. उन्हें पढ़ते हुए लगता है कि वाकई पीढ़ियों के अंतराल में भाषा का बदलाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पुराने दस्तावेज पढ़ते हुए अथवा श्वेत-श्याम फिल्मों की भाषा सुनने पर महसूस होता है कि हम बहुत मर्यादित भाषाई जीवन से बाहर निकल आए हैं. रिश्तों के संबोधन, औपचारिक संबंधों से वार्तालाप की ऐसी भाषा जो आज की आधुनिक होती जा रही भाषा सुनकर लगता है कि ‘क्या कभी इस तरह भी बोला जाता था?’

सांस्कृतिक मूल्यों का बदलाव

धीरे-धीरे होता बदलाव सांस्कृतिक मूल्यों में भी बदलाव ले आता है. जिस संस्कृति में पिता के घर के भीतर कदम रखने पर कभी समूचे घर में कर्फ्यू जैसा माहौल बन जाता था. नब्बे के दशक में बदलाव इस तरह आया कि पिता का संबोधन पिता जी से पापा और डैडी/डैड से आगे निकल कर ‘अरे यार पापा’ तक पहुंच गया है. हमारे लड़कपन की भाषा भी परिवार जन के समक्ष संयमित होती थी, जबकि मित्र-मंडली के साथ थोड़ी छूट ले ली जाती थी. उम्र के असर के बावजूद नब्बे के दशक तक बालकों की भाषा में अलग-अलग माहौल में बोले जाने वाली भाषा में बहुत अंतर नहीं आया था.

समय के साथ संयुक्त परिवार नाम की संस्था का स्थान न्यूक्लियर परिवारों ने और आज काम-काज के चलते व्यक्ति अकेले रहने को बाध्य होता जा रहा है. अस्सी-नब्बे के दशक तक घर के पुरुषों द्वारा ढोई गई कठोरता समय के बदलाव के साथ आज अनावश्यक लगती है. आने वाला समय आज के समय को किस चश्मे से देखने वाला है, यह विचारणीय मुद्दा है. इससे अधिक चिंतित करने वाली बात भावनाओं के अतिरेक में उपयोग में लाई जाने वाली शब्दावली से है.

पीढ़ियों का बदलाव नए युग के युवाओं की आवश्यकताओं में, मंसूबों और आकांक्षाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए पहचाना जाता है. ऐसा हर काल में हुआ है. हर नई पीढ़ी पुरानी पीढ़ी से अधिकांश मामलों में असहमत रहती है. यह एकमात्र ऐसा सिद्धांत है जिसके भविष्य में भी बदलने की उम्मीद नहीं है. इतिहास बताता है कि युवाओं ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए हर दशक में विरोध के स्वर बुलंद किए हैं. हर पीढ़ी ने अपने नारे गढ़े. बदलाव के बीच वयस्कता वाली उम्र कुछ हद तक नई पीढ़ी को समझने में सफल रहती थी. उन्हें समझाने, मनाने, धमकाने या बरगला कर बात मनाने का हुनर वयस्क पीढ़ी को आता था लेकिन स्थिति इस बार अलग है. तथाकथित रूप से जिसे ‘छात्रों का आंदोलन’ कहा जा रहा है, उसकी भाषा अमर्यादित थी.

कैसी होनी चाहिए आंदोलन की भाषा

प्रदर्शन की भाषा हमेशा से कटाक्ष पूर्ण, आक्षेप युक्त, कठोर और आलोचनात्मक रहती है. जिस तरह का एक्शन युवा झेलते हैं, बदलाव की चाह में उसी के अनुपात में अधिक कठोर, असंयमित रिएक्शन वह देते हैं. वर्ष 2026 जुलाई में प्रदर्शन की भाषा ने व्यवहार और एक्शन के मामले ने सबको हैरत में डाल दिया. माना जाता है कि 1997 से 2012 के बीच पैदा हुए बच्चे जेन-जी हैं. इनके साथ कुछ इनके आगे-पीछे की उम्र वाले युवा भी इस आंदोलन में शामिल थे. सबसे पहले तो इस सच्चाई को मानना होगा कि यह पीढ़ी बदलाव की तेज आंधी के बीच पैदा हुई पीढ़ी है. टेलीविजन पर अनेक चैनलों से आगे बढ़ते हुए इस पीढ़ी ने हर हाथ में मोबाइल तक का सफर देखा है.

इंटरनेट की पावर को यह पीढ़ी ना सिर्फ जानती है बल्कि उसे इस्तेमाल करना भी इन्हें अच्छी तरह आता है. अपने अड़ोस-पड़ोस से लेकर ब्रह्मांड तक की जानकारी एक क्लिक पर इनके सामने होती है. विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ते हुए यह सकारात्मक परिणाम है. लेकिन इस बदलाव से जेन-जी की भाषा और व्यवहार चिंतित करते हैं. इन्हें गैर जरूरी बातों-रिश्तों यानी स्वयं को अनचाही लगने वाली हर स्थिति को ढोने से परहेज है. इनका खानपान, पहनावा तो बदला ही, परिवार और रिश्तों में भी इन्हें दिखावा पसंद नहीं. भाषाई तौर पर ये इतने विविधतापूर्ण और एक तरह से कहा जाए कि समृद्ध है कि इनसे मुकाबला करना बिल्ली के गले में घंटी बांधने जैसा है.

भाषा की मर्यादा क्या होती है

इस पीढ़ी की भाषा, स्लैंग और एक्शन से बात कहने का अंदाज अगले स्तर का है. आलोचना की भाषा कठोर हो सकती है लेकिन असंयमित व्यवहार या भाषा का प्रयोग गलत है. व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि गुस्सा हो या नाराजगी, आलोचना करनी हो या किसी को आहत करना ही उद्देश्य हो तब भी भाषा की मर्यादा रखनी चाहिए. यह सामने वाले के मान-अपमान से जितना जुड़ा है, उससे अधिक आपके सम्मान से जुड़ा होता है. ऐसी भाषा के प्रयोग से बचना चाहिए जो कल कोई आपके लिए इस्तेमाल करे और उसे सुनकर आपको दुख या अफसोस हो. हम अपने समय के दर्पण में खड़े हैं. इसकी प्रतिछाया भविष्य में भी दिखाई देती रहेगी. प्रधानमंत्री और अन्य चयनित पद पर बैठे व्यक्ति की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए. सबसे कठोर सवाल पूछने का हक हमारा संविधान देता है, लेकिन किसी के सम्मान की सीमा रेखा लांघने का अधिकार किसी को नहीं है.
जेन-जी से बहुत कुछ सीखा जा सकता है. निडर होकर अपनी बात रखने का हुनर, अपनी बात मनवाने के लिए विनम्र जिद  करना, हालात चाहे जैसे हों, अहिंसा का मतलब अहिंसा ही है. पुलिस और प्रशासन के बल के सामने निहत्थे खड़े होने का साहस और सबसे अधिक महत्वपूर्ण है अत्यंत गंभीर मुद्दे पर गंभीर रहते हुए भी खिलंदड़ापन बरकरार रखना. जेन-जी बहुत सारे क्षेत्र में अच्छी गुरु साबित हो सकती है लेकिन यह कोरा जोश है. इसे होश की, मार्गदर्शन की, सलाह की जरूरत है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता. इस पीढ़ी को व्यंग्य और अपमान के बीच की महीन रेखा का अंतर समझना होगा. ‘कूल’ बनने की लालसा में देश की स्वतंत्रता, स्वाधीनता और सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता. लेकिन इस अति आधुनिक पढ़ी को अपनी भाषा पर संयम सीखना होगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰