अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर ने बताया कि इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है। अमेरिकी हमले के कुछ ही देर बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने कुवैत के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 23 जुलाई 2026, 07:01 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..
Photo: UB India News Archive

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर ने बताया कि इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है।

अमेरिकी हमले के कुछ ही देर बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने कुवैत के अली अल-सलेम एयर बेस स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमला किया। IRGC के अनुसार, इस कार्रवाई में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम, MQ-9 रीपर ड्रोन हैंगर और एक सैन्य गोदाम तबाह कर दिया गया।

दूसरी तरफ, यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी अरब के तेल टैंकर एन्सेलिया और लैला को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया है। हूती विद्रोहियों के इस कदम से बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव पैदा हो गया है और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  1. ट्रम्प की ईरान में बमबारी की धमकी: ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट में किसी जहाज पर हमला करता है, तो अमेरिका जवाब में ईरान के पुलों और बिजली घरों पर बमबारी करेगा। इनमें तेहरान के अंदर मौजूद ठिकाने भी शामिल होंगे।
  2. हूती विद्रोहियों की धमकी- सऊदी पोर्ट से दूर रहें जहाज: यमन के ईरान से जुड़े हूती विद्रोहियों ने शिपिंग कंपनियों को सऊदी अरब के बंदरगाहों से दूर रहने की धमकी दी है। उन्होंने कहा अगर नहीं माना तो हमला होगा।
  3. जंग में अब तक 18 अमेरिकी सैनिकों की मौत: अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, मौजूदा संघर्ष में अब तक 18 अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं, जबकि सैकड़ों सैनिक घायल हुए हैं।
  4. अमेरिका ने जंग में ₹3.6 लाख करोड़ खर्च किए: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि ईरान के साथ युद्ध पर अब तक 37.5 अरब डॉलर (करीब ₹3.6 लाख करोड़) खर्च हो चुके हैं।
  5. कच्चा तेल 92 डॉलर के पार: अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमत 92.01 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई, जबकि WTI क्रूड 85.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

ईरान का दावा- जॉर्डन में अमेरिकी THAAD रडार और पैट्रियट सिस्टम तबाह

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई हमले किए हैं। IRGC के अनुसार, इन हमलों में अमेरिकी THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्टम के रडार को सटीक हमलों के जरिए नष्ट कर दिया गया।

ईरानी सेना ने यह भी दावा किया कि हमले में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम, C-RAM रडार को भी निशाना बनाकर तबाह किया गया। इसके अलावा अमेरिकी सैन्य अड्डे के ईंधन टैंकों में आग लगा दी गई।

कतर, पाकिस्तान और मिस्र ने सीजफायर का प्रस्ताव रखा

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव को रोकने के लिए कतर, पाकिस्तान और मिस्र ने 10 दिन के युद्धविराम (सीजफायर) का प्रस्ताव रखा है। इस पहल का मकसद संघर्ष को पूरे पश्चिम एशिया में फैलने से रोकना और दोनों देशों के बीच बातचीत का रास्ता खोलना है।

दोहा से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 12 दिनों से खाड़ी क्षेत्र लगातार तनाव में है। अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान ने ‘आंख के बदले आंख’ की नीति अपनाने की बात कही है।

ईरान युद्ध से इराक को $45 अरब तक का नुकसान

ईरान युद्ध से इराक को 45 अरब डॉलर तक का नुकसान हुआ है। इराक के प्रधानमंत्री के वित्तीय सलाहकार मुजहर सालेह ने बताया कि फरवरी 2026 से जून 2026 के बीच देश को 40 से 45 अरब डॉलर के राजस्व का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि होर्मुज बंद रहा तो यह नुकसान बढ़कर 50 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

सालेह के मुताबिक, युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के कारण इराक के तेल निर्यात में करीब 90% की गिरावट आई है। युद्ध से पहले इराक प्रतिदिन करीब 40 लाख बैरल तेल का उत्पादन करता था, जिसमें से 35 लाख बैरल प्रतिदिन निर्यात होते थे। अधिकांश तेल होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते वैश्विक बाजार तक पहुंचता था।

ईरान बोला- कुवैत की संप्रभुता हमने नहीं, अमेरिका ने तोड़ी

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कुवैत के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का उल्लंघन अमेरिका कर रहा है, ईरान नहीं।

IRGC ने अपने बयान में कहा कि उसके हमले केवल उन अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हैं, जहां अमेरिकी सेना की मौजूदगी है। संगठन का दावा है कि इन ठिकानों पर अमेरिका का नियंत्रण है और वहां अमेरिकी सैनिकों के साथ अन्य देशों के लोगों की भी बिना कुवैत के नियंत्रण के आवाजाही होती है।

ईरान बोला- कुवैत में अमेरिकी पैट्रियट सिस्टम और MQ-9 ड्रोन हैंगर तबाह किए

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने कुवैत स्थित अली अल-सलेम एयरबेस पर हमला कर अमेरिकी सेना के बड़े सैन्य उपकरण गोदाम, पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली और MQ-9 ड्रोन हैंगर को तबाह कर दिया।

IRGC ने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिका के हालिया हमलों के जवाब में की गई है और इसका निशाना केवल अमेरिकी सैन्य ठिकाने थे, कुवैत के लोग नहीं।

IRGC ने यह भी दावा किया कि अल-अदिरी बैरक में अमेरिकी सैनिकों के आवास और दो हेलिकॉप्टर हैंगर पर भी हमला किया गया। संगठन के मुताबिक, इन हमलों में अमेरिकी सैनिक हताहत हुए और हेलिकॉप्टरों व ड्रोन को भारी नुकसान पहुंचा।

अमेरिकी हमले में ईरान की 2 रेस्क्यू बोट्स तबाह

अमेरिकी हमले में ईरान के होर्मोजगान प्रांत की दो रेस्क्यू बोट्स तबाह हो गईं। सरकारी समाचार एजेंसी ISNA ने यह दावा प्रांत के बंदरगाह एवं समुद्री प्रशासन के हवाले से किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों रेस्क्यू बोट्स को इतना नुकसान पहुंचा कि वे उपयोग के लायक नहीं रहीं। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

अमेरिकी एजेंसियों ने ईरान समर्थित साइबर हमलों का अलर्ट जारी किया

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने साइबर हमलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। FBI, साइबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी (CISA) और अन्य अमेरिकी एजेंसियों ने संयुक्त एडवाइजरी जारी चेतावनी दी है।

एजेंसियों ने कहा कि ईरान से जुड़े साइबर समूह महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और इंटरनेट से जुड़े उपकरणों को निशाना बना सकते हैं। FBI ने कहा कि नेटवर्क संचालक अपने सिस्टम की सुरक्षा मजबूत करें और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि जरूरी सेवाएं बाधित न हों।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰