शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस्तीफा दे दिया है. शहजाद पूनावाला ने भाजपा नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. शहजाद पूनावाला की ओर से कहा गया है कि जल्द ही इस्तीफे को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा. 38 साल के शहजाद पूनावाला भाजपा के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 31 जुलाई 2026, 07:18 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..
Photo: UB India News Archive
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस्तीफा दे दिया है. शहजाद पूनावाला ने भाजपा नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. शहजाद पूनावाला की ओर से कहा गया है कि जल्द ही इस्तीफे को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा. 38 साल के शहजाद पूनावाला भाजपा के मुखर प्रवक्त रहे हैं. हालांकि, भाजपा में आने से पहले वह कांग्रेस में थे. 2017 में ही वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. अब सवाल है कि आखिर शहजाद पूनावाला ने अचानक इस्तीफा क्यों दिया?
दरअसल, अभी बस इतना साफ है कि शहजाद पूनावाला ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ दिया है. क्योंकि अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, इसलिए इस्तीफे की वजह साफ नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि इस्तीफे की पीछे शहजाद पूनावाला ने निजी कारणों का हवाला दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र BJP नेतृत्व को सौंपा है. जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है.
शहजाद पूनावाला कौन हैं
शहजाद पूनावाला अपनी तीखी बहस करने की शैली और नरेंद्र मोदी सरकार का जोरदार बचाव करने के लिए पहचाने जाते हैं. वह हाल के वर्षों में भाजपा सबसे चर्चित टीवी पैनलिस्ट और सोशल मीडिया पर सक्रिय आवाजों में से एक रहे हैं. दिलचस्प बात यह है एक्स पर उनके बायो में भाजपा का जिक्र नहीं है. हालांकि, उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजीवन अनुयायी बताया है. हालांकि, उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल में उन्हें अभी भी पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताया गया है.
क्या सियासत छोड़ रहे शहजाद पूनावाला
अब सवाल है कि क्या शहजाद पूनावाला राजनीति छोड़ रहे हैं, और अगर हां तो क्यों छोड़ रहे हैं? इस्तीफे की बात सामने आने से एक दिन पहले शहजाद पूनावाला ने अपना एक पुराना इंटरव्यू री-शेयर किया. इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह सक्रिय राजनीति से दूर होने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं लगभग 18-19 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हूं. मैंने बहुत कम उम्र में शुरुआत की थी और अब उस मुकाम पर पहुंच गया हूं जहां मैं पहुंचना चाहता था.’ पूनावाला ने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के लगातार तीसरी बार कार्यकाल हासिल करने के बाद उन्होंने शुरू में राजनीति छोड़ने का फैसला किया था. हालांकि, उन्होंने दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित प्रमुख विधानसभा चुनावों में भाजपा की मदद करने के लिए सक्रिय बने रहने का फैसला किया. उन्होंने आगे कहा कि अब उन्हें लगता है कि सक्रिय राजनीतिक जीवन से आगे बढ़ने का समय आ गया है.
अब बात पढ़ाई लिखा और पेशे की
शहजाद पूनावाला का जन्म 17 अक्टूबर 1987 को पुणे में हुआ है. शहजाद पूनावाला एक अच्छे वकील और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता हैं. मुख्यधारा की राजनीति में आने से पहले उन्होंने कानूनी और संवैधानिक मुद्दों पर काम किया. वे 2013 में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के समक्ष आवास में भेदभाव के मामले में याचिकाकर्ता थे. उन्होंने आवास के मामले में सांप्रदायिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी.
परिवार के बारे में भी जानिए
शहजाद पूनावाला ने बहुत कम उम्र में ही अपने पिता सरफ़राज़ पूनावाला को खो दिया. इसके बाद शहजाद पूनावाला की परवरिश उनकी मां यास्मीन पूनावाला ने की. उनके बड़े भाई तहसीन पूनावाला कांग्रेस का पक्ष रखते हैं. इस परिवार के गांधी-वाड्रा परिवार से भी संबंध हैं, क्योंकि तहसीन पूनावाला ने रॉबर्ट वाड्रा की चचेरी बहन मोनिका वाड्रा से शादी की है.
कांग्रेस नेता से भाजपा प्रवक्ता तक का सफर
शहजाद पूनावाला शुरू से भाजपाई नहीं रह रहे हैं. पहले वह कांग्रेसी थे. शहजाद पूनावाला ने 2008 में कांग्रेस साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने तेजी से पार्टी में तरक्की की. पुणे में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के उपाध्यक्ष, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मीडिया सेल की रिसर्च टीम के सदस्य और महाराष्ट्र कांग्रेस में सचिव के तौर पर काम किया. साल 2017 में उनके राजनीतिक करियर में एक बड़ा मोड़ आया, जब उन्होंने कांग्रेस के अंदर होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव को सबके सामने चुनौती दी. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए चुनाव में धांधली की गई थी. उन्होंने पारदर्शी और योग्यता-आधारित चुनाव की मांग की और पूछा कि क्या राहुल गांधी अपने पद से इस्तीफा देकर पार्टी के एक आम सदस्य के तौर पर चुनाव लड़ेंगे. इस सार्वजनिक बगावत के कारण कांग्रेस के भीतर वे अलग-थलग पड़ गए और आखिरकार उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी.
जब पूनावाला की पीएम मोदी ने की तारीफ
2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने शहजाद पूनावाला की तारीफ की. उन्होंने पूनावाला की तारीफ इसलिए की क्योंकि उन्होंने कांग्रेस के भीतर आंतरिक लोकतंत्र की कमी को सबके सामने उजागर किया था. कहा जाता है कि इस समर्थन ने शहजाद पूनावाला के राजनीतिक करियर में एक अहम मोड़ का काम किया. इसके कुछ ही समय बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए और बाद में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया. तब से वे प्राइम-टाइम टीवी डिबेट्स में एक जाना-माना चेहरा बन गए हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰