मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

भारत के लोकतंत्र की निष्पक्षता को बनाए रखने में चुनाव आयोग की बड़ी भूमिका है। ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त Chief Election Commissioner की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई ने एक बड़ा संवैधानिक सवाल पैदा कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार से पूछा कि जब चुनाव आयोग […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 31 जुलाई 2026, 07:55 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?
Photo: UB India News Archive

भारत के लोकतंत्र की निष्पक्षता को बनाए रखने में चुनाव आयोग की बड़ी भूमिका है। ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त Chief Election Commissioner की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई ने एक बड़ा संवैधानिक सवाल पैदा कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार से पूछा कि जब चुनाव आयोग की निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियाद है, तब चयन समिति से CJI को बाहर रखने का औचित्य क्या है?

  • सुप्रीम कोर्ट में याचिका और अदालत के सवाल

    • दरअसल, सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम, 2023 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। यह अधिनियम जब बना था, उसके तहत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए चयन पैनल में भारत के मुख्य न्यायाधीश शामिल नहीं है।
    • ऐसे में अदालत ने सवाल उठाया कि संसद ने कानून बनाते समय चयन समिति में भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल क्यों नहीं किया, जबकि मुख्य न्यायाधीश सीबीआई निदेशक और लोकपाल के चयन पैनल का हिस्सा थे।
    • कानून का बचाव करते हुए केंद्र सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि यह मान लेना गलत होगा कि प्रधानमंत्री और अन्य मंत्री चयन प्रक्रिया में संख्यात्मक बहुमत होने के कारण दुर्भावनापूर्ण तरीके से और लोकतंत्र के खिलाफ काम करेंगे।
    • सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सरकार की ओर से शीर्ष अदालत से कहा कि कि प्रधानमंत्री के पद से एक पवित्रता जुड़ी हुई है और चयन समिति के निर्णय पर संदेह करना निर्वाचित संस्थाओं में निहित संवैधानिक विश्वास को कमजोर करेगा।
    • यह मामला मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त के चयन के साथ साथ बल्कि संविधान के अनुच्छेद 324, न्यायपालिका की भूमिका और संस्थागत स्वतंत्रता से भी जुड़ा हुआ है।

निष्पक्षता केवल होनी ही नहीं चाहिए, बल्कि जनता को दिखनी भी चाहिए।…मुख्य आयुक्त और चुनाव आयुक्तों के चयन की प्रक्रिया से CJI को बाहर रखने का क्या कारण हो सकता है? ये पद लोकतंत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण पदों में गिने जाते हैं।
याचिका पर सुनवाई के दरम्यान CJI सूर्यकांत की टिप्पणी

संवैधानिक दिशा निर्देश क्या कहते है?
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 324 चुनाव आयोग की स्थापना और उसके अधिकारों का प्रावधान करता है। अनुच्छेद 324 – 2 के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति करेंगे, लेकिन यह नियुक्ति संसद द्वारा बनाए गए कानून के अधीन होगी। लंबे समय तक इस विषय पर कोई अलग कानून नहीं था और नियुक्तियां कार्यपालिका की सलाह पर होती थीं। लेकिन साल 2023 में संसद ने Chief Election Commissioner and Other Election Commissioners (Appointment, Conditions of Service and Term of Office) Act, 2023 पारित कर नियुक्ति की प्रक्रिया को विधिक स्वरूप दिया। दरअसल विवाद के मूल में इसी कानून के प्रावधान हैं, जिसमें चयन प्रक्रिया में सीजेआई शामिल नहीं हैं।

केंद्र सरकार का कानूनी पक्ष क्या है?

मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में साफ किया है कि संविधान के तहत कहीं भी यह जरूरी नहीं कि कि चयन समिति में न्यायपालिका का प्रतिनिधि हो। सरकार का कहना है कि CJI को शामिल करना संवैधानिक बाध्यता नहीं बल्कि विधायी नीति का विषय है। केंद्र ने यह भी दलील दी कि संसद को अनुच्छेद 324 (2) के तहत नियुक्ति की प्रक्रिया तय करने का अधिकार प्राप्त है और उसी अधिकार का प्रयोग करते हुए 2023 का कानून बनाया गया। सरकार के अनुसार चूंकि यह कानून संसद ने बनाया है, इसलिए यह कानून पूरी तरह संवैधानिक है।

वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त का चयन कैसे होता है?

  • संसद के साल 2023 में बनाए मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम, 2023 कानून के अनुसार सबसे पहले एक खोज समिति योग्य अधिकारियों के नाम सुझाती है।
  • इसके बाद प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और प्रधानमंत्री द्वारा नामित केंद्रीय मंत्री वाली चयन समिति उन नामों पर विचार करती है।
  • समिति की सिफारिश राष्ट्रपति को भेजी जाती है और राष्ट्रपति औपचारिक रूप से नियुक्ति करते हैं।
  • इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम व्यवस्था में CJI भी इस प्रक्रिया का हिस्सा थे, लेकिन नया कानून लागू होने के बाद उनकी जगह केंद्रीय मंत्री शामिल हो गए। और यही बदलाव अब सुप्रीम कोर्ट को लोकतंत्र के नजरिए से सही नहीं लगा रहा।

निष्पक्ष, स्वतंत्र चुनाव आयोग की संवैधानिक भावना की परख
अब आगे यदि सुप्रीम कोर्ट 2023 के मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल) के कानून को संवैधानिक मानता है, तो वर्तमान चयन प्रणाली जारी रहेगी। लेकिन, इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट यह भी परख रहा है कि क्या 2023 का कानून निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव आयोग की संवैधानिक भावना के अनुरूप है। यदि अदालत यह मानती है कि CJI को बाहर रखना चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को प्रभावित करता है, तो कानून में बदलाव या नई व्यवस्था की जरूरत पड़ सकती है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰