संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर संसद के मकर द्वार के पास पुजारी का वेश धारण कर प्रदर्शन करने वाले पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के स्वांग के बाद सचिवालय ने स्पष्ट संकेत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 31 जुलाई 2026, 07:22 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा
Photo: UB India News Archive

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर संसद के मकर द्वार के पास पुजारी का वेश धारण कर प्रदर्शन करने वाले पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के स्वांग के बाद सचिवालय ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि संसद परिसर में इस तरह के वेशभूषा आधारित प्रदर्शन या नाटकीय विरोध की अनुमति नहीं दी जाएगी. बताया जा रहा है कि लोकसभा अध्यक्ष ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताई है और मौजूदा दिशानिर्देशों को अब सख्ती से लागू करने की तैयारी की जा रही है.

मकर द्वार पर प्रदर्शन को लेकर सचिवालय का कड़ा रुख

सूत्रों के अनुसार, संसद भवन परिसर के मकर द्वार पर किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति पहले से ही नहीं है. इसके बावजूद विपक्षी सांसदों ने यहां विरोध-प्रदर्शन किया और नाटक के जरिए अपनी बात रखने की कोशिश की. अब लोकसभा सचिवालय इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमों के सख्ती से पालन पर जोर दे रहा है. जानकारी के मुताबिक, भविष्य में संसद परिसर में इस तरह के प्रतीकात्मक प्रदर्शन, वेश बदलकर विरोध या मंचन जैसी गतिविधियों पर रोक को और प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा.

चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन

शुक्रवार को अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार के पास विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने एक नाटकीय प्रस्तुति भी दी. इस दौरान पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी के पास बैठे थे, जबकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी श्रद्धालु की भूमिका में दानपेटी में पैसे डालने पहुंचे.

भगवा वस्त्र पहन पुजारी की भूमिका में दिखे पप्पू यादव

प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव भगवा रंग के वस्त्र पहनकर पुजारी की भूमिका में दिखाई दिए.  उनके सामने प्रतीकात्मक रूप से चंदा लेने की व्यवस्था की गई थी.  इस दौरान समाजवादी पार्टी की मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा भी प्रदर्शन में शामिल रहीं. दरअसल अब संसद में राम मंदिर में चंदा चोरी का मुद्दा गर्माने की आशंका जताई जा रही है.

राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

वहीं अन्य विपक्षी सांसद पीछे खड़े होकर इस सांकेतिक नाटक को देखते नजर आए.  थोड़ी देर बाद राहुल गांधी वहां पहुंचे और उन्होंने पप्पू यादव को प्रतीकात्मक रूप से चंदा दिया. इसके बाद प्रदर्शन में एक नया मोड़ आया, जब पप्पू यादव चंदा लेकर वहां से भागने लगे.

यह दृश्य नाटक का हिस्सा था। पप्पू यादव के आगे बढ़ते ही वहां मौजूद अन्य विपक्षी सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया. इस दौरान सांसदों ने ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ जैसे नारे लगाए. पूरे घटनाक्रम को विपक्ष ने राजनीतिक संदेश के तौर पर पेश किया.

नारेबाजी की जगह नाटक से उठाया मुद्दा

लोकसभा परिसर में विपक्षी सांसदों का यह प्रदर्शन कुछ ही मिनट तक चला, लेकिन इसकी प्रस्तुति सामान्य विरोध प्रदर्शनों से अलग रही. विपक्ष ने इस बार केवल नारे लगाने के बजाय नाटकीय मंचन के माध्यम से अपना पक्ष रखने की कोशिश की.

प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार और अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चंदे के मुद्दे पर सवाल उठाए. विपक्ष का कहना है कि इस मामले से जुड़े आरोपों पर जवाब दिया जाना चाहिए. वहीं, प्रदर्शन के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई कि चंदे से जुड़े मुद्दे को संसद और सार्वजनिक मंचों पर उठाया जाता रहेगा.

प्रदर्शन के दौरान संसद परिसर में मौजूद कई सांसद और पत्रकार भी वहां पहुंच गए. कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया, जिसके बाद इसके अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगे.

कई दिनों से जारी है ‘चंदा चोरी’ का विरोध

विपक्ष पिछले कुछ दिनों से अयोध्या राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर संसद परिसर में लगातार प्रदर्शन कर रहा है. समाजवादी पार्टी के सांसद इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा रहे हैं.

विरोध के तहत सपा सांसद कई बार प्रतीकात्मक दान पात्र लेकर संसद परिसर पहुंचे हैं. वे अन्य सांसदों के सामने दान पात्र रखकर चंदे से जुड़े सवालों को सांकेतिक रूप से उठाते रहे हैं. विपक्ष का कहना है कि इस मुद्दे पर पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है.

शुक्रवार का नाटक भी इसी विरोध अभियान की अगली कड़ी माना जा रहा है. इससे एक दिन पहले सपा सांसद डिंपल यादव भी संसद परिसर में प्रतीकात्मक दान पात्र लेकर पहुंची थीं. उन्होंने अन्य सांसदों से सांकेतिक रूप से चंदा मांगा और इस मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया था.

मानसून सत्र में बढ़ी सियासी तकरार

संसद का मानसून सत्र पिछले कई दिनों से विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और नोकझोंक का गवाह बन रहा है. कई मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले हैं.

ऐसे माहौल में विपक्ष ने ‘चंदा चोरी’ के मुद्दे को उठाने के लिए नाटक का सहारा लिया. इस प्रदर्शन का उद्देश्य मुद्दे को अलग और आकर्षक तरीके से लोगों तक पहुंचाना भी माना जा रहा है.

संसद परिसर में हुए इस सांकेतिक मंचन ने यह दिखाया कि राजनीतिक विरोध के तरीके लगातार बदल रहे हैं. सोशल मीडिया के दौर में छोटे और दृश्यात्मक प्रदर्शन तेजी से लोगों तक पहुंचते हैं. अब यह देखना होगा कि विपक्ष इस मुद्दे को संसद के भीतर और बाहर किस तरह आगे बढ़ाता है और इस पर सत्ता पक्ष की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है.

अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन

बता दें कि इससे पहले एंटी पेपर लीक बिल संसद के दोनों सदनों से पास हो गया है। अब इस बिल को कानून का रूप लेने के लिए केवल राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार है। हालांकि संसद में जारी हंगामा थमता नजर नहीं आ रहा है। संसद में गृह मंत्री अमित शाह के मुद्दे पर आज भी भारी हंगामे के आसार हैं। विपक्षी सांसदों ने लगातार दूसरे दिन अमित शाह के खिलाफ बैनर लेकर संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया है। आज अमित शाह संसद से गायब क्यों के बैनर के साथ प्रदर्शन हुआ है। पूरा विपक्ष 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ दमन के मुद्दे पर अमित शाह का इस्तीफा मांग रहा है। इस मुद्दे पर कल लोकसभा में कोई कामकाज नहीं हो पाया था।

Categories: सांसद
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी
सांसद

15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी

महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आता दिख रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार अगले दो से तीन सप्ताह के भीतर संसद का सत्र दोबारा बुलाने के विकल्प पर विचार कर रही है. चर्चा है कि 15 सितंबर के […]

UB India News24 अग॰
18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल
सांसद

18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल

संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आज खत्म हो गया. रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल उत्पादकता 39 फीसदी रही. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते थे. कई […]

UB India News13 अग॰
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..
सांसद

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया। पूरे सत्र के दौरान बार-बार हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शनों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। नीट […]

UB India News13 अग॰
खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र
सांसद

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में चर्चा का आखिरी दांव चला। उन्होंने कहा, “हम रोज संसद आते हैं। अपना काम करते हैं। विपक्ष की मंशा ठीक नहीं। वह संसद को चलने नहीं देना चाहता। हम जानते हैं। इसलिए सदन में नहीं जाते।” शाह ने कहा कि आज शाम तीन बजे से […]

UB India News12 अग॰
विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….
सांसद

विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के बाद से ही इस मुद्दे पर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह को लगातार निशाना बनाता रहा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मामले में कई बार गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग चुके हैं. राहुल गांधी ने कई बार […]

UB India News12 अग॰
संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा
सांसद

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी […]

UB India News11 अग॰
लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..
सांसद

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच मतभेदों का समाधान संवाद और सांविधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए। लेकिन, मानसून सत्र में जिस तरह से लगातार गतिरोध बना हुआ है और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच बातचीत के किसी ठोस नतीजे तक नहीं […]

UB India News10 अग॰
विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?
सांसद

विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?

विदेशी चंदे का मामला भारत में हमेशा संवेदनशील रहा है। सरकार का तर्क है कि विदेशी धन भारत की राजनीति, सामाजिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का माध्यम नहीं बनना चाहिए। दूसरी तरफ हजारों सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी संस्थाएं विदेशी सहयोग के जरिए वर्षों से काम कर रही हैं। इसीलिए जब विदेशी […]

UB India News9 अग॰