डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक भी उसके सियासी स्टैंड पर नजरें गड़ाए है और सत्ताधारी बीजेपी और एनडीए की भी उसकी रणनीतियों पर नजर है। इन चर्चाओं के बीच डीएमके सांसद और पू्र्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन ने कांग्रेस और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 1 अगस्त 2026, 06:32 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..
Photo: UB India News Archive

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक भी उसके सियासी स्टैंड पर नजरें गड़ाए है और सत्ताधारी बीजेपी और एनडीए की भी उसकी रणनीतियों पर नजर है। इन चर्चाओं के बीच डीएमके सांसद और पू्र्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन ने कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के खिलाफ मोर्चा खोलकर राजनीति को और भी दिलचस्प बना दिया है।

डीएमके सांसद और डीएमके चीफ एमके स्टालिन के खास दयानिधि मारन के हवाले से मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से में पार्टी की संसदीय रणनीति के बारे में एचटी ने एक रिपोर्ट दी है। इसके मुताबिक मारन ने साफ किया है कि डीएमके विपक्ष का रोल निभाता रहेगा और फॉरन कंट्रिब्यूशन (रेग्यूलेशन) अमेंडमेंट बिल (FCRA) का भी विरोध करेगा। सरकार अगले हफ्ते यह विधेयक ला सकती है।

डीएमके चीफ से संपर्क में हैं विपक्षी दल
डीएमके की ओर से यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है, जब विपक्षी पार्टियां सत्र में आगे आपसी तालमेल को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार विपक्ष के कई नेता इस संबंध में तमिलनाडु के पूर्व सीएम स्टालिन से लगातार संपर्क में बने हुए हैं।
इनमें अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को संसद में आने की मांग भी शामिल है।

‘कांग्रेस ने हमें धोखा दिया है’
लेकिन, डीएमके का ताजा स्टैंड कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
पार्टी के सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दफ्तर में सदन की रणनीतियों को लेकर रोजाना होने वाली विपक्ष की बैठक में जाना पहले से ही छोड़ रखा है।
क्योंकि, डीएमके ने कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं।

हम विपक्ष के साथ हैं। लेकिन, हम न तो कांग्रेस के साथ हैं और न ही इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं, क्योंकि कांग्रेस ने हमें धोखा दिया है।
दयानिधि मारन, डीएमके सांसद

‘विपक्ष में भूमिका तमिलनाडु तक’
मारन का कहना है, ‘…हम इस सरकार का विभिन्न मुद्दों पर विरोध कर रहे हैं। हमने हमेशा नीट का विरोध किया है और हम इसे खत्म कराना चाहते हैं। हमने परीक्षा पेपर लीक बिल का विरोध किया। विपक्ष के तौर पर हमारी भूमिका और उद्देश्य पूरी तरह से तमिलनाडु के हितों से निर्देशित है। ‘

‘कांग्रेस बीजेपी की मदद कर रही है’
डीएमके नेता ने आरोप लगाया है कि प्रमुख आर्थिक चुनौतियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी कई बिल ला रही है।
इसके लिए उन्होंने वंदे मातरम् के अपमान को दंडात्मक बनाने वाले बिल का भी हवाला दिया, जिसका डीएमके ने संसद में विरोध किया।
मारन ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट की वजह से भारत को बढ़ती हुई तेल की कीमतों के संकट का सामना करना पड़ रहा है और इसकी वजह से अर्थव्यवस्था दबाव में है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इन ‘वास्तविक मुद्दों’ पर ध्यान देने के बजाए कांग्रेस बीजेपी की मदद कर रही है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰