रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन हमलों में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 लोग घायल हो गए। हमले के बाद राजधानी के कई इलाकों में रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों को नुकसान पहुंचा और कई जगह आग लग गई। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 1 अगस्त 2026, 07:07 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………
Photo: UB India News Archive

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन हमलों में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 लोग घायल हो गए। हमले के बाद राजधानी के कई इलाकों में रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों को नुकसान पहुंचा और कई जगह आग लग गई।

सोलोमियांस्की जिले में रिहायशी इमारत क्षतिग्रस्त

यूक्रेन की राज्य आपात के मुताबिक राजधानी कीव के सोलोमियांस्की जिले में पांच मंजिला इमारत पर मलबा गिरने से नुकसान हुआ और आग लग गई। इस रिहायशी इमारत की ऊपरी मंजिल से राहत और बचावकर्मियों ने 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई और आठ लोग घायल हुए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

दर्नित्स्की जिले में 7 लोगों की मौत

उधर. दर्नित्स्की जिले में मिसाइल और ड्रोन हमले के कारण कई घरों और वाहनों के अलावा प्रशासनिक और गैर-आवासीय इमारतों को भी नुकसान हुआ है। यहां कुल सात लोगों की मौत हुई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। राजधानी के शेवचेंकिव्स्की जिले में भी एक गैर-आवासीय इमारत भी हमले की जद में आ गई जिससे भीषण आग गई। राहत और बचाव दल ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया

जेलेंस्की ने फिर मांगी पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम

उधर, पिछले साढ़े चार साल से रूस के खिलाफ मोर्चा संभाले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के मिसाइल हमलों से निपटने के लिए अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों से और अधिक पैट्रियट एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम उपलब्ध कराने की मांग की है। जेलेंस्की ने इस संबंध में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से बातचीत की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई हालिया बैठक को पॉजिटिव और उपयोगी बताया।

दो दिन पहले भी हुआ था बड़ा रूसी हमला

बता दें कि राजधानी कीव पर शनिवार का हमला ऐसे समय हुआ है जब इससे केवल दो दिन पहले रूस ने यूक्रेन के कई हिस्सों पर बड़े पैमाने पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया था। उस हमले में 10 नागरिकों की मौत हो गई थी जबकिर 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर थी। इसी दौरान एक रूसी मिसाइल के पोलैंड के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की भी जानकारी सामने आई थी।

कीव के लोगों में बढ़ रहा हमलों का डर

हमले के दौरान एक बंकर में शरण लेने वाली 64 वर्षीय ल्यूडमिला नाकोनेचना ने बताया कि रात करीब 1.30 बजे तेज धमाकों की आवाज से उनकी नींद खुल गई। उन्होंने बताया कि धमाके के कारण उनके घर की बालकनी और खिड़कियां टूट गईं। उनका कहना था कि रूस के हमले अब पहले की तुलना में ज्यादा लगातार हो रहे हैं, जिससे लोगों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰