BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता IPC की जगह ली है। नई संहिता में कई अपराधों को नए स्वरूप में शामिल किया गया है। इनमें धारा 152 सबसे चर्चित प्रावधानों में से एक है। यह धारा भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 3 अगस्त 2026, 07:09 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?
Photo: UB India News Archive

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता IPC की जगह ली है। नई संहिता में कई अपराधों को नए स्वरूप में शामिल किया गया है। इनमें धारा 152 सबसे चर्चित प्रावधानों में से एक है। यह धारा भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों को अपराध घोषित करती है। एक बात और है कि इस धारा ने पुराने आईपीसी की राजद्रोह यानी Sedition से जुड़ी संबंधी धारा 124A की जगह एक नया कानूनी ढांचा प्रस्तुत किया है।

BNS की धारा 152 क्या कहती है?
धारा 152 के अनुसार यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर या उद्देश्यपूर्वक शब्दों, लेखन, संकेतों, दृश्य प्रस्तुति, इलेक्ट्रॉनिक संचार, वित्तीय साधनों या अन्य किसी माध्यम से अलगाववाद, सशस्त्र विद्रोह, विध्वंसकारी गतिविधियों को बढ़ावा देता है या भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालता है, तो वह इस धारा के तहत अपराध का दोषी होगा।

यह प्रावधान हिंसा भड़काने या राष्ट्र की एकता को कमजोर करने वाले संगठित प्रयासों को रोकने के उद्देश्य से बनाया गया है। हालांकि कानून यह भी स्पष्ट करता है कि सरकार की नीतियों की वैध और शांतिपूर्ण आलोचना, यदि उससे हिंसा या अलगाववाद को बढ़ावा नहीं मिलता, तो मात्र उसी आधार पर अपराध नहीं बनती। इसलिए प्रत्येक मामले में न्यायालय उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निर्णय करेगा।
BNS की धारा 152 के तहत दोषी पाए जाने पर यानी कोई जो भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने का अपराधी है तो उसे आजीवन कारावास या 7 साल तक की कैद और साथ में जुर्माने की सजा मिलती है।

BNS की धारा 152, देशहित से कैसे जुड़ी है ?
गौरतलब बात है कि धारा 152 का मूल उद्देश्य भारत की राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा करना है। यदि कोई गतिविधि देश को तोड़ने, अलगाववाद को बढ़ावा देने, हिंसक विद्रोह के लिए लोगों को उकसाने या राष्ट्र की संप्रभुता को कमजोर करने का प्रयास करती है, तो यह धारा लागू हो सकती है। आधुनिक समय में सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन अभियानों के माध्यम से भी ऐसी गतिविधियां संचालित हो सकती हैं। इसलिए कानून में इलेक्ट्रॉनिक संचार को भी स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है। यह प्रावधान राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

धारा 152 तब लागू होगी जब कथित कृत्य का उद्देश्य या प्रभाव अलगाववाद, सशस्त्र वि द्रोह या भारत की संप्रभुता एवं अखंडता को खतरे में डालने वाली बात हो। सरकार की नीतियों के खिलाफ वैध और शांतिपूर्ण तरीके से असहमति जताना और स्वस्थ आलोचना करना न तो अपराध है और न इस दायरे में आता है।

क्या आलोचना करना अपराध है?
BNS की धारा 152 और IPC की धारा 124A में क्या अंतर है?
पुरानी IPC की धारा 124A को राजद्रोह (Sedition) कानून के रूप में जाना जाता था। BNS लागू होने के बाद उसकी जगह धारा 152 लाई गई। नए प्रावधान में केवल सरकार के प्रति असंतोष व्यक्त करने के बजाय भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों पर अधिक जोर दिया गया है। और माना यह गया है कि यह बदलाव सरकार-केंद्रित दृष्टिकोण से हटाकर राष्ट्र-केंद्रित दृष्टिकोण की ओर ले जाता है।

नागरिकों के लिए भी अपनी सीमाएं जानना भी जरूरी
बात यह है कि आज के डिजिटल युग में सूचनाएं तेजी से फैलती हैं और सोशल मीडिया का प्रभाव व्यापक है। ऐसे में कोई भी सामग्री यदि हिंसा, अलगाववाद या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देती है, तो उसके गंभीर कानूनी परिणाम हो सकते हैं। इसलिए नागरिकों के लिए यह समझना आवश्यक है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और राष्ट्र की सुरक्षा के बीच कानूनी सीमाएं क्या हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰