T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के सामान्य सामाजिक आचार-विचार में जाति तो रहती ही है, अपराधियों में भी लोग जाति तलाश लेते हैं. ऐसे में राजनीति कैसे अछूती रहेगी. अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है. जातीय समीकरण […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 11 अगस्त 2026, 06:39 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां
Photo: UB India News Archive
उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के सामान्य सामाजिक आचार-विचार में जाति तो रहती ही है, अपराधियों में भी लोग जाति तलाश लेते हैं. ऐसे में राजनीति कैसे अछूती रहेगी. अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है. जातीय समीकरण अभी से बनाए जाने लगे हैं. सवर्णों में शुमार ब्रह्मण. राजपूत, भूमिहार और कायस्थ जाति के लोग संख्या बल में पिछड़ी और दलित जातियों के मुकाबले कम जरूर हैं, लेकिन इनके बिना उत्तर प्रदेश की राजनीति की कल्पना बेमानी है.
कभी इनके विरोध में नारे गढ़े जाते हैं तो कभी साथ जोड़ने के लिए. नारों के आधार पर यूपी में सरकारें बनती-गिरती भी रही हैं. ये नारे खासकर चुनावों के वक्त ही अधिक सुनाई पड़ते हैं. उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं तो ऐसे जातीय नारे फिर गूंजने लगे हैं.

ब्राह्मण दुश्मन तो दोस्ती भी

अपने आरंभ काल में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) संस्थापक कांशीकाम ने सवर्णों को केंद्र कर एक नारा गढ़ा था- तिलक, तराजू और तलवार, इनको मारो जूते चार. तिलक ब्राह्मणों का प्रतीक था तो तराजू वैश्य समाज और तलवार क्षत्रियों का प्रतीक था. चूंकि कायस्थों की आबादी उत्तर प्रदेश में कम है, इसलिए इन्हें जाने-अनजाने नारे गढ़ने वालों ने बख्श दिया. वैश्यों को इसमें इसलिए शामिल किया गया क्योंकि ये पारंपरिक रूप से भाजपा के समर्थक माने जाते हैं. कांग्रेस का राज खत्म होने के बाद भाजपा, सपा और बसपा यूपी की सत्ता में रही हैं. इसलिए समाजवादी पार्टी, बसपा या जातीय आधार पर बने राजनीतिक दलों का निशाना एक दूसरे के वोटर निशाने पर बनते रहे हैं. आश्चर्य यह कि बसपा कभी ब्राह्मणों के खिलाफ होती है तो कभी कहती है- ब्राह्मण शंख बजाएगा, हाथी बढ़ता जाएगा. बसपा ही क्यों, समाजवादी पार्टी का भी यही ढर्रा रहा है. चुनाव आते ही ब्राह्मणों के सम्मान का अभियान सपा ने शुरू किया है.

बसपा के कई जातीय नारे

जातीय नारे गढ़ने में बसपा दूसरे दलों पर अब तक भारी रही है. यह अलग बात है कि 4 बार बसपा को इन नारों का लाभ भी हुआ है. पहली बार जब मायावती सत्ता में आईं तो इसमें ‘तिलक, तराजू और तलवार..’ नारे की बड़ी भूमिका रही. वे 7 सालों के लिए कुल 4 बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं. उनके हर बार सीएम बनने के पीछे कोई न कोई जातीय-सामाजिक समीकरण वाला नारा रहा. बसपा का पहला नारा 1989 में आया था. इसके 6 साल बाद बसपा को यूपी में सल्तनत पाने का मौका मिला.
मायवती पहली बार 3 जून 1995 से 28 अक्टूबर 1995 तक इसी नारे की बदौलत मुख्यमंत्री रहीं. बसपा का अगला नारा था- हाथी नहीं गणेश है… ब्रह्मा, विष्णु, महेश है. यह नारा 2007 में गूंजा था. इसी तरह बसपा ने समय-समय पर ऐसे कई नारे गढ़े. 2012 में बसपा का ‘सर्वजन हिताय, सर्वजुन सुखाय’ नारा आया. कांशीराम के निधन के बाद बसपा की कमान मायावती के हाथ आ गई थी. 2014 में बसपा का नारा था- ‘जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’. बसपा के ये तमाम नारे परोक्ष या प्रत्यक्ष जातीय गोलबंदी के लिए रचे गए. ‘ब्राह्मण शंख बजएगा, हाथी बढ़ता जाएगा’ नारा मायवती की सोशल इंजीनियरिंग का सफलतम नारा सिद्ध हुआ. इसके जरिए मायावती ने ब्राह्मणों को साधा. उनके सहयोग से सत्ता में लौटने का मौका मिल गया था.
मुलायम सिंह यादव के जमाने में समाजवादी पार्टी का एक नारा था- मिले मुलायम-कांशीराम, हवा में उड़ गए जय श्री राम. भाजपा के राम मंदिर आंदोलन (कमंडल आंदोलन के नाम से मशहूर) की काट के लिए समाजवादी पार्टी ने यह नारा गढ़ा था. इस नारे ने उत्तर प्रदेस की सत्ता बदल दी थी. सपा का यह नारा भी कभी खूब प्रचलित हुआ था- ‘जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है’. मुलायम सिंह यादव जब तक राजनीति में सक्रिय रहे, इस नारे का वजूद बना रहा. हालांकि सपा के नारों में आत्म दंभ ही अधिक दिखता रहा है. बसपा शासन में यह बताने के लिए कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्ता की स्थिति दूसरे राज्यों से बेहतर है, एक नारा गूंजा था- ‘यूपी में दम है, क्योंकि यहां जुर्म कम है’. इस नारे की सपा को जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि विपक्ष राज्य की खराब कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा था.
उत्तर प्रदेश में भाजपा की लगातार दूसरी बार सरकार है. योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं. विधानसभा चुनावों में उम्दा प्रदर्शन के बावजूद 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिली. उल्टे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का प्रदर्शन सुधर गया. इससे उत्साहित समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता इस बार चुनाव में बेहतरी की उम्मीद कर रहे हैं. बिहार मूल की 2 राजनीतिक पार्टियां- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और विकासशील इंसान पार्टी ने भी अपनी ताकत आजमाने का फैसला किया है. एलजेपी-आर ने तो अपनी गतिवधि भी बढ़ा दी है. उसके पोस्टर टंगने लगे हैं और नारे भी गूंज रहे हैं.

पंडित-पासी और पासवान…

यह सभी जानते हैं कि एलजेपी-आर एनडीए का हिस्सा है. फिर भी लोजपा-आर की तैयारी उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की है. इसके लिए लोजपा-आर के सांसद अरुण भारती ने कमान संभाली है. आमतौर पर अपनी धरती बिहार में जातीय नारों से परहेज करने वाली लोजपा-आर यूपी में जातीय नारों के सहारे अपना भविष्य तलाश रही है. उसका यूपी के संदर्भ में नारा आया है- ‘पंडित-पासी-पासवान, धरती गूंजे आसमान.’ यह पार्टी के पारंपरिक नारा- ‘धरती गूंजे आसमान, रामविलास पासवान’ बिल्कुल अलग और यूनिक है. बहुत हद तक यह मायावती के ब्राह्मण केंद्रित नारों की तर्ज पर ही यह नारा भी गूंज रहा है. बिहार की तरह ही यूपी फर्स्ट, यूपी वाले फर्स्ट- नारा भी एलजेपी-आर ने बनाया है. एलजेपी-आर के पोस्टरों में यह नारा भी दिखा है- क्यों मांगें उधार, जब अपना नेता तैयार. इस तरह से यह एनडीए को चुनौती देने वाला है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰