होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच इस रणनीतिक जलमार्ग को लेकर डील पक्की हो गई है. इसके साथ ही अब होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर तेल और एलपीजी के टैंकरों की आवाजागी शुरू हो जाएगी. हालांकि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 16 अगस्त 2026, 08:10 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !
Photo: UB India News Archive

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच इस रणनीतिक जलमार्ग को लेकर डील पक्की हो गई है. इसके साथ ही अब होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर तेल और एलपीजी के टैंकरों की आवाजागी शुरू हो जाएगी. हालांकि इसमें अभी भी अमेरिकी हस्तक्षेप की संभावना बनी हुई है. क्योंकि दोनों देशों के बीच ये समझौता अमेरिका को अलग रखकर किया गया है. ऐसे में अब दोनों देशों की नजरें अमेरिका की प्रतिक्रिया पर भी टिकी हुई हैं.

होर्मुज में हालात पूरी तरह सामान्य होना मुश्किल- बघाई

होर्मुज को लेकर दोनों देशों के बीच ऐसे समय में समझौता हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी क्षेत्र घोषित करने की बात कही थी.

  • ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई के मुताबिक, ओमान के साथ कई मुद्दों पर बातचीत जारी है, लेकिन जहाजों की सुरक्षित आवाजाही से जुड़ी व्यवस्था को अलग विषय के तौर पर देखा गया है.
  • बघाई ने यह भी कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों और नौसैनिक नाकेबंदी की मौजूदा स्थिति में जलडमरूमध्य में पूरी तरह सामान्य और सुरक्षित परिस्थितियां बहाल करना मुश्किल है.

ट्रंप की टिप्पणी पर ईरान का कड़ा रुख

बता दें कि ट्रंप ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम में ईरान के खिलाफ जारी संघर्ष में अमेरिका की जीत का भरोसा जताया. इसी दौरान उन्होंने कहा कि ईरान को पराजित करने के बाद अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य को अपने क्षेत्र का हिस्सा घोषित कर सकता है.

  • बाद में वॉल स्ट्रीट जर्नल ने व्हाइट हाउस के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट किया कि ट्रंप की यह टिप्पणी मजाक के तौर पर की गई थी. हालांकि ईरान ने इस बयान को हल्के में नहीं लिया.
  • उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स साफ कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का दावा बना रहेगा और इसके संचालन से जुड़े फैसले तेहरान ही करेगा.

दुनिया के लिए क्यों अहम है होर्मुज?

फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ने वाला होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में गिना जाता है. वैश्विक तेल आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है.

  • इसलिए यहां किसी भी तरह का सैन्य तनाव या जहाजों की आवाजाही में रुकावट अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और समुद्री व्यापार को प्रभावित कर सकती है. अमेरिका लगातार इस बात पर जोर देता रहा है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों के लिए यह समुद्री मार्ग खुला रहना चाहिए.
  • दूसरी ओर, ईरान इस क्षेत्र में अपने अधिकार और प्रभाव को महत्वपूर्ण मानता है.

होर्मुज को लेकर बातचीत क्यों महत्वपूर्ण है?

हाल की रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में होर्मुज जलडमरूमध्य का मुद्दा एक अहम विषय बन गया है. कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ईरान द्वारा जलडमरूमध्य खोलने की स्थिति में अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई रोकने पर विचार कर सकता है. हालांकि, तेहरान की ओर से लगातार यह संकेत दिया जाता रहा है कि किसी भी समझौते के लिए उसकी व्यापक मांगों पर सहमति जरूरी होगी.

इनमें क्षेत्र में जारी सैन्य टकराव को समाप्त करना भी शामिल है. ऐसे में ईरान और ओमान के बीच सुरक्षित जहाजों की आवाजाही को लेकर बनी सहमति को तनाव कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा सकता है, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच विवाद अभी भी जारी है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰