24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

पी. चिदंबरम ने खुद को ‘दिमागी नक्सली’ बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मुद्दे पर पी. चिदंबरम पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा पीएम मोदी ने किसी का नाम नहीं लिया था. ’24 घंटे में दिमागी नक्सली सामने आए हैं. जिनके दिमाग में नक्सल है, वह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 17 अगस्त 2026, 07:45 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………
Photo: UB India News Archive

पी. चिदंबरम ने खुद को ‘दिमागी नक्सली’ बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मुद्दे पर पी. चिदंबरम पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा पीएम मोदी ने किसी का नाम नहीं लिया था. ’24 घंटे में दिमागी नक्सली सामने आए हैं. जिनके दिमाग में नक्सल है, वह सामने आ गए हैं. नक्सलवाद देश की आतंरिक सुरक्षा के लिए खतरा है.’ इस मुद्दे पर देश में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच सियासत देखी जा रही है. इससे पहले रविवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस मुद्दे पर पोस्ट किया था.

सुधांशु त्रिवेदी ने उठाया ‘दिमागी नक्सली’ का मुद्दा

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा ‘देश अपने स्वतंत्रता के 80वें साल में प्रवेश कर चुका है, विगत स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बहुत महत्त्वपूर्ण और आज के परिप्रेक्ष्य में अत्यंत उपयुक्त विषय, दिमागी नक्सल के विषय को उठाया था. परंतु हम लोग इस विषय को लेकर आश्चर्य में हैं कि मात्र 24 घंटे के अंदर किसके दिमाग में नक्सली दिमाग था वो खुद ब खुद निकल कर सामने आ गया. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम साहब ने खुद आकर कहा कि उन्हें दिमागी नक्सली होने पर गर्व है. यानी देखिए कितने आश्चर्य की बात है कि प्रधानमंत्री ने कहा और इतनी त्वरित प्रतिक्रिया हुई कि पूरे देश के सामने आ गया कि किसके दिमाग में नक्सल बैठा हुआ है और वह स्वयं गर्व की अनुभूति करने लगे.

‘पूर्व पीएम ने नक्सलवाद को सबसे बड़ी समस्या बताया था’

बीजेपी सांसद ने कहा ‘मैं कांग्रेस पार्टी और पी चिदंबरम साहब को याद दिलाना चाहता हूं कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 13 अप्रैल 2006 को कहा था ‘यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि नक्सलवाद की समस्या हमारे देश के सामने अब तक की सबसे बड़ी आंतरिक सुरक्षा चुनौती है. अर्थात उन्होंने कहा कि इसको कहने में अतिशयोक्ति नहीं होगी कि नक्सलवाद का खतरा भारत के इतिहास में आज तक आंतरिक सुरक्षा के लिए उत्पन्न सबसे बड़ा खतरा है.’ डॉक्टर मनमोहन सिंह इस बात को समझे थे, लेकिन जिस विवशता के चंगुल में जकड़ कर और नक्सली दिमाग वालों से भरी हुई उनकी सुपर कैबिनेट यानी NEC के की तरफ से उनको कुछ करने नहीं दिया गया था. लेकिन नक्सलवाद के खात्मे को सिद्ध करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिखाया है.

पी.चिदंबरम से पूछा सवाल

सुधांशु त्रिवेदी ने पी.चिदंबरम से सवाल पूछते हुए कहा ‘देश का एक ऐसा पूर्व गृह मंत्री है जिसे नक्सलवाद खत्म होने पर गर्व का अनुभव नहीं हो रहा है, उसे इस बात में गर्व का अनुभव हो रहा है कि वह दिमागी नक्सली हैं. तो मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि डॉक्टर मनमोहन सिंह सही है या आज के आपके स्वघोषित दिमागी नक्सली चिदंबरम साहब. यह पी चिदंबरम साहब वह हैं इनके लिए क्या कहा जाए. जिस यूपीए के शासन साल में पशुपति से लेके तिरुपति तक रेड कॉरिडोर बना था, 180 से अधिक जिले नक्सलवाद से प्रभावित हो गए थे. दंतेवाड़ा में 2010 में सीआरपीएफ के इतने बड़ी संख्या में 75-76 जवान शहीद हुए और उसके बाद राजधानी के एक नामी गिरामी विश्वविद्यालय में खुशियां मनाई गईं थी. ये होता है दिमागी नक्सली.’

इतना ही नहीं चिदंबरम साहब के शासनकाल में 5000 से अधिक निर्दोष नागरिकों की मौत हुई, 1913 सुरक्षा बलों के जवान नक्सली अभियानों में शहीद हुए. 180 जिले नक्सल प्रभावित हो गए. 92 से प्रतिशत से अधिक हथियार जो नक्सलियों के पास थे वो पुलिस के द्वारा पुलिस के हथियार थे जो लूटे गए थे. 2009 में उस समय नक्सली नेता किशनजी ने कहा था कि हमारा 2030 तक दिल्ली पर हमारा कब्जा होगा. लेकिन आज सभी 180 नक्सल प्रभावित जिले शून्य पर आ गए हैं. लेकिन वहां सामंजस्य दिखता था. लेकिन यहां समस्या दिख रही है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰