पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………

पूर्व सीडीएस जनरल अनिल जौहान के एक बयान के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स की चर्चा जोरों पर है. भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया. बल्कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में तैनात […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 26 अगस्त 2026, 06:17 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………
Photo: UB India News Archive
पूर्व सीडीएस जनरल अनिल जौहान के एक बयान के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स की चर्चा जोरों पर है. भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया. बल्कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में तैनात रडारों के बारे में पता करने के लिए अपने ड्रोन भेजे थे. ऐसे में संभव है कि इन्हीं ड्रोन्स में से कोई एक पास के किराना हिल्स इलाके में पहाड़ियों से टकरा गया हो. इसी कारण वहां से धुआं उठता हुआ दिखा हो. पाकिस्तान के लिए किराना हिल्स रणनीतिक रूप से बेहद अहम है. बताया जाता है कि यहां उसका परमाणु ढांचा मौजूद है. लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि अगर भारतीय ड्रोन वास्तव में किराना हिल्स में गिरा था, तो क्या इससे भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु ठिकानों पर हमला न करने की संधि का उल्लंघन हुआ? आखिर यह संधि क्या कहती है? किराना हिल्स कहां है और पाकिस्तान के लिए इसका महत्व कितना बड़ा है? आइए समझते हैं पूरा मामला.

कहां स्थिति है किराना हिल्स

किराना हिल्स पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरगोधा के पास स्थित पहाड़ियों का इलाका है. यह सरगोधा से करीब 10 किलोमीटर उत्तर में है. यही वजह है कि सैन्य नजरिए से इस इलाके को बेहद संवेदनशील माना जाता है. किराना हिल्स कोई बहुत बड़ा पर्वतीय क्षेत्र नहीं है. लेकिन इसकी अहमियत इसके आकार से कहीं ज्यादा है. इसकी वजह है इसका सरगोधा के बेहद करीब होना. सरगोधा पाकिस्तान की वायुसेना के महत्वपूर्ण ठिकानों में शामिल है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने सरगोधा और उसके आसपास पाकिस्तानी रडारों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. इसी अभियान के दौरान कई ऐसे हथियार भेजे गए थे जो हवा में कुछ समय तक घूमकर अपने लक्ष्य की तलाश कर सकते हैं. पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान के मुताबिक, इन्हीं में से एक ड्रोन अपने लक्ष्य की तलाश करते हुए अपनी तय उड़ान अवधि तक हवा में रहा. करीब दो घंटे बाद लक्ष्य नहीं मिलने पर उसके किराना हिल्स की किसी पहाड़ी से टकराने की संभावना है. उन्होंने साफ कहा कि किराना हिल्स भारत का तय निशाना नहीं था.

रणनीतिक रूप से पाकिस्तान के लिए कितना अहम

किराना हिल्स को पाकिस्तान के परमाणु ढांचे से जोड़कर लंबे समय से चर्चा होती रही है. यही वजह है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वहां से धुआं उठने की तस्वीरों ने काफी सवाल खड़े किए थे. हालांकि, यहां एक बात समझना जरूरी है. किराना हिल्स को लेकर पाकिस्तान के परमाणु ढांचे से जुड़ी तमाम जानकारियां आधिकारिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं. मीडिया और रणनीतिक विशेषज्ञों की रिपोर्टों में इसे पाकिस्तान के परमाणु भंडारण और सैन्य ढांचे से जोड़कर देखा जाता है. इसी संवेदनशीलता की वजह से वहां किसी भी सैन्य गतिविधि को सामान्य घटना नहीं माना जा सकता.

परमाणु ठिकानों पर हमला न करने की क्या है संधि

भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला न करने की एक खास संधि है. इसका आधिकारिक नाम परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं पर हमले के निषेध संबंधी समझौता है. यह समझौता 31 दिसंबर 1988 को हुआ था. भारत की ओर से तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पाकिस्तान की ओर से तत्कालीन प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने इस पर हस्ताक्षर किए थे. यह 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ. इस समझौते का मूल उद्देश्य बेहद साफ है. दोनों देश एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं को नष्ट या नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई नहीं करेंगे. न ही किसी दूसरे देश को ऐसी कार्रवाई में मदद करेंगे. संधि की एक खास व्यवस्था हर साल 1 जनवरी को दोनों देशों की ओर से परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची साझा करना है. 2026 में भी दोनों देशों ने यह सूची साझा की. यह लगातार 35वीं बार हुआ. यानी दोनों देशों के बीच दुश्मनी कितनी भी बढ़ जाए, परमाणु ठिकानों को लेकर एक अलग सुरक्षा व्यवस्था बनी रहती है.

क्या इस दायरे में आता है किराना हिल्स?

यही इस पूरे विवाद का सबसे अहम सवाल है. संधि में केवल परमाणु बिजलीघरों की बात नहीं है. इसके दायरे में परमाणु ऊर्जा और अनुसंधान रिएक्टर, ईंधन बनाने वाले प्रतिष्ठान, यूरेनियम संवर्धन, परमाणु सामग्री के पुनर्संसाधन और बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी सामग्री रखने वाली सुविधाएं भी शामिल हैं. इसलिए अगर किराना हिल्स में ऐसी कोई सुविधा मौजूद है जो इस परिभाषा के तहत आती है और वह दोनों देशों द्वारा साझा की गई संरक्षित सूची में शामिल है, तो उस पर जानबूझकर हमला संधि के गंभीर उल्लंघन का सवाल पैदा कर सकता है. लेकिन, मौजूदा मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात है इरादा. जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि भारतीय ड्रोन किराना हिल्स को निशाना बनाने के लिए नहीं भेजा गया था. यानी यह किसी परमाणु प्रतिष्ठान पर किया गया सुनियोजित हमला नहीं था. यही वजह है कि इसे सीधे-सीधे संधि तोड़ने की घटना कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी.

फिर क्यों मचा इतना बवाल?

बवाल की असली वजह किराना हिल्स का परमाणु महत्व है. अगर कोई सामान्य सैन्य ठिकाना होता तो किसी ड्रोन के वहां गिरने की खबर इतनी बड़ी नहीं बनती. लेकिन परमाणु ढांचे से जुड़े इलाके में किसी दूसरे देश का हथियार पहुंचना अपने आप में बेहद संवेदनशील घटना है. भारत का पक्ष यह है कि किराना हिल्स कोई तय निशाना नहीं था. असली सवाल अब यह है कि जिस जगह ड्रोन गिरा, वह 1988 की संधि के तहत साझा की गई संरक्षित सूची में शामिल थी या नहीं. इस सवाल का सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जवाब फिलहाल स्पष्ट नहीं है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰