उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 30 अगस्त 2026, 02:38 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं। वह आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचेंगे। वहां वह 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में आतंकवाद, व्यापार और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। यात्रा के दौरान वह कई प्रमुख वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में 'ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज' का दौरा किया, जहां उनका स्वागत राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों के साथ हुआ। अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने विश्वविद्यालय में बने महात्मा गांधी केंद्र का दौरा कर वहां की विजिटर बुक में अपने विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री ने उज्बेकिस्तान की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान आधिकारिक वार्ता की


उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति श्री शावकत मिर्जियोयेव से औपचारिक वार्ता की। कुकसारॉय राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर राष्ट्रपति श्री मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत के साथ-साथ औपचारिक अभिनंदन किया। श्री नरेन्द्र मोदी ने उज्बेकिस्तान की स्वतंत्रता की 35वीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

दोनों नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल स्तर पर द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं पर व्यापक और सार्थक चर्चा की, जिनमें व्यापार और निवेश, नवाचार और स्टार्टअप, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर तथा यूपीआई, रक्षा और सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और फार्मास्यूटिकल, महत्वपूर्ण खनिज, कृषि, शिक्षा, पर्यटन, अंतरिक्ष और जन-समुदाय आदान-प्रदान शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने उज्बेकिस्तान से भारत को यूरेनियम की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक व्यवस्था में हुई प्रगति की सराहना करते हुए महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग को मजबूत करने के महत्व को दोहराया। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों की गहराई और महत्व को दर्शाते हुए, द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया। उन्होंने 2030 तक 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य निर्धारित करने पर भी सहमति व्यक्त की और इस संबंध में आर्थिक और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए एक व्यापार शिखर सम्मेलन आयोजित करने का आह्वान किया। दोनों नेताओं ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को सार्थक रूप से आगे बढ़ाने के लिए विदेश मंत्रियों के नेतृत्व वाली एक व्यवस्था स्थापित करने और अंतर-सरकारी कमीशन को मंत्रिस्तरीय स्तर तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने इस बात पर ध्यान दिया कि प्राचीन सभ्यतागत संबंध और समकालीन जन-जन के बीच संबंध इस साझेदारी को और अधिक जीवंत बनाते हैं। इस संदर्भ में, प्रधानमंत्री ने उज्बेकिस्तान में योग की लोकप्रियता की सराहना की। इससे पहले उन्होंने उज्बेकिस्तान योग महासंघ द्वारा आयोजित एक योग सत्र का अवलोकन किया। पूर्व-प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 60वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उज्बेक छात्रों के लिए हिन्दी भाषा हेतु लाल बहादुर शास्त्री छात्रवृत्ति की घोषणा की। उज्बेकिस्तान की "यशिल माकोन" हरित पहल और भारत की "एक पेड़ मां के नाम" पहल के बीच समानता के बारे में बताते हुए, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अरल सागर क्षेत्र में चल रहे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में उज्बेकिस्तान के साथ भारत की साझेदारी की घोषणा की और इस परियोजना के लिए 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अनुदान दिया। दोनों नेताओं ने महल के उद्यान में संयुक्त रूप से एक वृक्षारोपण भी किया।

वार्ता के बाद, दोनों पक्षों ने संस्कृति, उच्च शिक्षा और अनुसंधान, क्षमता निर्माण, अभिलेखागार, आर्थिक सहयोग, पर्यावरण, पर्यटन, खनन, आयुर्वेद और सह-राज्य संबंधों सहित कई क्षेत्रों को कवर करने वाले समझौता ज्ञापनों और समझौतों का आदान-प्रदान किया। उज्बेकिस्तान में फयाज टेपा और कारा टेपा के बौद्ध स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में आईसीसीआर संस्कृत चेयर की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन को भी अंतिम रूप दिया गया। समझौता ज्ञापनों और समझौतों की पूरी सूची यहां देखी जा सकती है ।

राष्ट्रपति श्री मिर्जियोयेव  ने प्रधानमंत्री के सम्मान में भोज का आयोजन किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति श्री मिर्जियोयेव को उनके सौहार्दपूर्ण आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया।


UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰
कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….
केंद्रीय राजनीती

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया अंदाज देखने को मिला। उन्होंने छात्रों से कहा, “आप लोगों के मन के किसी कोने में कुछ और चल रहा होगा। मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा।” पीएम ने छात्रों से कहा […]

UB India News8 अग॰