भारत अबु धाबी के बिच न्यूक्लियर पॉवर और गैस सप्लाई समेत 5 अहम समझौते हुए, गुजरात में बनेंगे फूड पार्क

भारत के दौरे पर आए अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालेद बिन मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने परमाणु ऊर्जा, तेल और फूड पार्क को लेकर समझौतों पर दस्तखत किए। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने UAE पर राज […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 10 सितंबर 2024, 06:58 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत अबु धाबी के बिच न्यूक्लियर पॉवर और गैस सप्लाई समेत 5 अहम समझौते हुए, गुजरात में बनेंगे फूड पार्क
Photo: UB India News Archive

भारत के दौरे पर आए अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालेद बिन मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने परमाणु ऊर्जा, तेल और फूड पार्क को लेकर समझौतों पर दस्तखत किए।

ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने UAE पर राज करने वाले घराने की नई पीढ़ी से आधिकारिक तौर पर संबंध स्थापित किया है। क्राउन प्रिंस कल मुंबई जाएंगे। जहां वे दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स की मुलाकात में शामिल होंगे।

एक समझौता गुजरात सरकार और अबु धाबी की कंपनी के बीच हुआ है। इसके तहत भारत में कई फूड पार्क बनाए जाएंगे। वहीं, बाराकाह में UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट के ऑपरेशन और मेंटनेंस को लेकर भी भारत के साथ समझौता हुआ है।

भारत ने एनर्जी सेक्टर में दोनों देशों के बीच कॉपरेशन को बढ़ाने के लिए एक समझौता किया है। इसके तहत अबु धाबी लंबे समय के लिए भारत को LNG सप्लाई करेगा।

दोनों देशों के बीच प्रतिनिधि मंडल स्तर की वार्ता हुई।
दोनों देशों के बीच प्रतिनिधि मंडल स्तर की वार्ता हुई।

क्राउन के भारत दौरे की तस्वीरें…

मोदी से मुलाकात के बाद अबु धाबी के क्राउन प्रिंस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा गांधी की सीख हमें प्रेरणा देती है। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।

क्राउन प्रिंस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
क्राउन प्रिंस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
राष्ट्रपति भवन में क्राउन प्रिंस ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात थी।
राष्ट्रपति भवन में क्राउन प्रिंस ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात थी।

फरवरी में UAE गए थे PM मोदी प्रधानमंत्री मोदी इस साल फरवरी में UAE के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने 13 फरवरी को ‘अहलन मोदी’ (हेलो मोदी) कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के करीब 65 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था।

अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने अबुधाबी में एक हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया था। इस मंदिर को बनाने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के सामने रखा था।

2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद PM मोदी का ये सातवां दौरा था। वे PM के तौर पर पहली बार अगस्त 2015 में UAE गए थे। उन्होंने 2018 और 2019 में भी UAE का दौरा किया था।

2019 में UAE सरकार ने मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जाएद’ से नवाजा था। मोदी जून 2022 और जुलाई 2023 में दुबई गए थे। इस दौरान राष्ट्रपति अल नाहयान ने उन्हें फ्रेंडशिप बैंड भी बांधा था।

प्रधानमंत्री मोदी के फरवरी में हुए UAE दौरे की तस्वीर, जहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी।
प्रधानमंत्री मोदी के फरवरी में हुए UAE दौरे की तस्वीर, जहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी।

गल्फ देशों में UAE को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करता है भारत UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार है। इसमें UAE ने भारत से 2 लाख करोड़ रुपए का इम्पोर्ट किया है। भारत का UAE के साथ वित्तीय घाटा है। यानी भारत UAE से आयात ज्यादा करता है और निर्यात कम।

भारत ने वित्तवर्ष 2022-23 में UAE से 4 लाख करोड़ रुपए का इंपोर्ट किया है। भारत ने UAE के साथ एक ट्रेड पैक्ट पर भी साइन किया था। भारत, UAE को पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मेटल, स्टोन, जेम्स एंड ज्वेलरी, मिनरल्स, फूड आइटम जैसे अनाज, चीनी, फल और सब्जियां, चाय, मांस और सीफूड, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी प्रोडक्ट और कैमिकल्स एक्सपोर्ट करता है।

UAE में रहते हैं 35 लाख भारतीय UAE में करीब 35 लाख भारतीय रहते हैं। यह देश की कुल जनसंख्या का 30% है और भारतीयों की तादाद यहां किसी भी दूसरे देश की तुलना में सबसे ज्यादा है। वहीं, रूस, सऊदी अरब और इराक के बाद UAE भारत का चौथा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰