सेमीकॉन इंडिया-2024 का हुआ शुभारंभ, पीएम मोदी किये उद्घाटन, 17 देशों के नेता भी होंगे उपस्थित, नोएडा में 13 सितंबर तक चलेगा ये इवेंट

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आज यानी 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2024 प्रदर्शनी की शुरुआत की। ये इवेंट नॉलेज पार्क 2 में 13 सितंबर तक चलेगा। इस प्रदर्शनी में दुनियाभर की लीडिंग सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 11 सितंबर 2024, 07:30 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सेमीकॉन इंडिया-2024 का हुआ शुभारंभ, पीएम मोदी किये उद्घाटन, 17 देशों के नेता भी होंगे उपस्थित, नोएडा में 13 सितंबर तक चलेगा ये इवेंट
Photo: UB India News Archive

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आज यानी 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2024 प्रदर्शनी की शुरुआत की। ये इवेंट नॉलेज पार्क 2 में 13 सितंबर तक चलेगा। इस प्रदर्शनी में दुनियाभर की लीडिंग सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ उनके साथ मौजूद रहेंगे।

भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को विकसित करने में मदद करने के लिए सेमी और मेसे मुएनचेन इंडिया, इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया-ईएलसीआईएनए के साथ इस कार्यक्रम के लिए साझेदारी कर रहे हैं।

सेमिकॉन इंडिया 2024 के शेड्यूल के अनुसार, 11 से 13 सितंबर तक तीनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। जिसमें दुनियाभर के सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरर अपने स्टॉल लगाएंगे।

यहां बैनरों के जरिए सेमीकंडक्टर पॉलिसी के तहत मिलने वाली छूट को बताया गया है।
यहां बैनरों के जरिए सेमीकंडक्टर पॉलिसी के तहत मिलने वाली छूट को बताया गया है।

तीन दिन में ये होंगे सेमिनार

  • पहले दिन स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, वर्कशॉप का आयोजन होगा। भारत में सेमीकंडक्टर ईकोसिस्टम पर एक प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा।
  • दूसरे दिन क्रॉस रीजनल पार्टनरशिप, फ्लैिक्सबिल हाइब्रिड इलेक्ट्रॉनिक्स, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, माइटी इंडस्ट्री एकेडमिया वर्कशॉप और सस्टेनेबिलिटी सेशन आयोजित होंगे।
  • अंतिम दिन माइक्रोन द्वारा पैकेज मैन्युफैक्चरिंग बूटकैंप, आईईएसए द्वारा सेमीकंडक्टर की अब तक की जर्नी पर प्रस्तुतिकरण होगा। आईएसए द्वारा सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन का इंट्रोडक्शन भी कराया जाएगा।

यूपी में स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के अवसर पैदा होंगे

सेमीकॉन इंडिया प्रदर्शनी-2024 इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया के साथ आयोजित किया जा रहा है। ये दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग मेले हैं। इसमें कई देशी और विदेशी कंपनियां शामिल हो रही हैं। यहां के स्थानीय नेताओं और सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। निवेश के नजरिया को समझेंगे। भारत के बढ़ते सेमीकंडक्टर ईकोसिस्टम को देखेंगे, ताकि उन्हें अपने बिजनेस के विस्तार के नए अवसर मिल सकें।

देश में तकनीकी विकास को आगे बढ़ाने और घरेलू मांग को पूरा करने के लिए, भारत सेमीकंडक्टर मिशन (इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक पहल) ने एएमडी, अप्लाइड मटेरियल्स और माइक्रोन टेक्नोलॉजी जैसी बड़ी कंपनियों को अपने चिप क्षेत्र में निवेश करने के लिए आकर्षित किया है। सरकार की भी मंशा है कि प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा दिया जाए, ताकि प्रदेश को कई अन्य सेक्टर की तरह सेमीकंडक्टर उद्योगों का भी हब बनाया जा सके। ऐसा होने पर रोजागार के मार्ग बनेंगे।

सेमी कंडक्टर पॉलिसी के तहत निवेश करने पर ये होगा फायदा

  • यूपी सेमीकंडक्टर नीति के तहत भारत सरकार द्वारा अनुमोदित कैपिटल सब्सिडी पर 50% अतिरिक्त कैपिटल सब्सिडी दी जाएगी।
  • पॉलिसी में कंपाउंड सेमी कंडक्टर, सिलिकॉन फोटोनिक्स, सेंसर, एटीएमपी, ओएसएटी के लिए 75% की लैंड रिबेट भी दी जाएगी।
  • डुअल ग्रिड नेटवर्क के साथ ही 10 सालों के लिए इलैक्ट्रिसिटी ड्यूटी में 100 की छूट दी जा रही है।
  • 25 सालों के लिए अंतरराज्यीय बिजली खरीद, ट्रांसमिशन और व्हीलिंग शुल्क 50% की छूट भी मिलेगी।
  • स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस पर 100% छूट और हर साल 5% ब्याज सब्सिडी (अधिकतम 7 करोड़ रुपए) दिए जाने की भी व्यवस्था की गई है।

दुनिया की 60% सेमीकंडक्टर चिप ताइवान बनाता है साल 2021 में भारतीय सेमीकंडक्टर मार्केट की वैल्यू 27.2 बिलियन डॉलर थी और सालाना 19% की बढ़ोतरी के साथ इसके 2026 तक 64 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है। सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री एसोसिएशन (SEMI) के अनुसार, ताइवान ग्लोबल चिप फैब्रिकेशन कैपेसिटी (भौतिक रूप से सेमीकंडक्टर बनाने की क्षमता) में 60% हिस्सेदारी है।

सिलिकोन से बनती है चिप, यह गैजेट के दिमाग की तरह सेमीकंडक्टर चिप्स सिलिकोन से बनी होती है, जो सर्किट में बिजली नियंत्रित करने का काम करते हैं। यह चिप गैजेट्स को दिमाग की तरह संचालित करने में मदद करती है। इसके बिना कोई भी इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट अधूरा है। कंप्यूटर, लैपटॉप, कार, वॉशिंग मशीन, एटीएम, अस्पताल की मशीनें और यहां तक ​​कि स्मार्टफोन भी सेमीकंडक्टर चिप्स पर काम करते हैं।

आपको बता दें, तीन दिवसीय सेमिकॉन इंडिया 2024 के इस आयोजन में 17 देश के 255 प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं। जिनमे भारत के साथ अमेरिका, जापान और साउथ कोरिया जैसे मुख्य देशों के दिग्गज नेता भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को हर दिन सुबह 10 से शाम 6 बजे तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सेमीकंडक्टर उद्योग में वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने और नई तकनीकों को प्रदर्शित करने के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा

स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर प्रस्तुति

सेमिकॉन इंडिया 2024 में दुनिया भर के सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरर्स अपने स्टॉल लगाएंगे और विभिन्न सत्रों का आयोजन करेंगे। 11 सितंबर यानी बुधवार को उद्घाटन के बाद स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इसके अलावा भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम पर एक प्रस्तुतीकरण होगा।

पार्टनरशिप और इलेक्ट्रॉनिक्स

दूसरे दिन गुरुवार को क्रॉस रीजनल पार्टनरशिप, फ्लैक्सिबल हाइब्रिड इलेक्ट्रॉनिक, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, माइटी इंडस्ट्री एकेडमिया वर्कशॉप और सस्टेनेबिलिटी पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। आखिरी दिन यानी शुक्रवार को माइक्रोन द्वारा पैकेज मैन्युफैक्चरिंग बूटकैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें सेमीकंडक्टर पैकेजिंग की नवीनतम तकनीकों पर चर्चा की जाएगी।

आगे के सत्र और विशेष गतिविधियाँ

सेमीकॉन इंडिया 2024 के दौरान इस द्वारा सेमीकंडक्टर फेब्रिकेशन का इंट्रोडक्शन भी कराया जाएगा जो इस तकनीकी क्षेत्र की बुनियादी समझ को स्पष्ट करेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के आईटी और इलेक्ट्रॉनिक विभाग और यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। आपको बता दें, विभाग की ओर से 145 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में एक विशेष पवेलियन की स्थापना की जाएगी जो इलेक्ट्रॉनिक्स सेमीकंडक्टर और चीप निर्माण के क्षेत्र में नीतियों के प्रचार को बढ़ावा देगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
इस बड़े तूफान के लिए इंसान तैयार नहीं………………
खास खबर

इस बड़े तूफान के लिए इंसान तैयार नहीं………………

AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. आईटी से लेकर एजुकेशन सेक्टर तक में AI यूज किया जा रहा है. AI की वजह से काफी नौकरियां भी जा रही हैं. लेकिन, अब Microsoft के संस्थापक Bill Gates ने इसको लेकर बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि इंसान आने वाले वर्षों में AI जो बदलाव ला सकता है, […]

UB India News27 अग॰
एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..
टेक्नोलॉजी

एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..

अमेरिका दुनिया के सबसे उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल बेच रहा है, जबकि चीन दूसरे सबसे उन्नत एआई मॉडल मुफ्त या बेहद कम कीमत पर उपलब्ध करा रहा है। दुनिया इन मॉडलों को खूब अपना भी रही है। नतीजतन, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया के कई देशों में चीनी एआई मॉडल तेजी से लोकप्रिय हो […]

UB India News31 जुल॰
बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं
अपराध

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म Facebook, X , Instagram और YouTube जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो को हटाने (टेकडाउन) की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक तेज होगी. इसके लिए […]

UB India News31 जुल॰
क्या CJP प्रोटेस्ट में  FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !
टेक्नोलॉजी

क्या CJP प्रोटेस्ट में FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

दिल्ली में CJP के समर्थन में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आपस की बात छिपाने के लिए एक नई तकनीक का प्रयोग किया. इस तकनीक के बूते ही दिल्ली पुलिस ये ट्रेस नहीं कर पाई कि आखिर प्रदर्शनकारियों के बीच क्या बात हो रही है? न ही पुलिस को ये अंदाजा था कि कितनी संख्या […]

UB India News23 जुल॰
वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी
टेक्नोलॉजी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को तीन दिन और बढ़ा दिया है। एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को बताया कि अब कंपनी को 9 जुलाई तक अपना जवाब सौंपना होगा। इससे पहले सरकार ने इस मामले में वॉट्सएप से 6 जुलाई […]

UB India News6 जुल॰
बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………
खास खबर

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के मोबाइल स्क्रालिंग, चैटिंग, रील्स देखने के साथ-साथ रील्स बनाने में मां-बाप की सक्रिय सहभागिता चिंता का विषय बन रही है। इसके कारण 80 प्रतिशत से भी अधिक बच्चों के चित्र अथवा उनके वीडियो इंटरनेट पर […]

UB India News5 जुल॰
एआई का भविष्य व्यवस्था, बाजार और तकनीक की ‘ट्रिनिटी’ पर निर्भर करेगी ?……………
टेक्नोलॉजी

एआई का भविष्य व्यवस्था, बाजार और तकनीक की ‘ट्रिनिटी’ पर निर्भर करेगी ?……………

पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आ रही रिपोर्टों, स्टोरियों और स्तंभों में एक अलग दुनिया दिख रही है। अमेरिका के कई हिस्सों के लोग तकनीक, बाजार और राज्य की व्यवस्था से परे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन बाजार के खिलाड़ी इस प्रतिरोध को ‘हिलबिली अपराइजिंग’ […]

UB India News3 जुल॰
व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………
खास खबर

व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………

भारत सरकार ने व्हाट्सएप के उस नए “यूज़रनेम (Username)” फीचर पर सख्त रुख अपनाया है, जिसके लागू होने के बाद उपयोगकर्ता बिना अपना मोबाइल नंबर बताए एक-दूसरे से संपर्क कर सकेंगे। सरकार ने इस फीचर के भारत में रोलआउट पर फिलहाल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं और Meta (व्हाट्सएप की मूल कंपनी) से तीन […]

UB India News2 जुल॰
तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए
खास खबर

तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए

पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों व्यावसायिक नेतृत्वकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान, मैंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर उनके विचारों में एक बड़ा अंतर देखा है। एक पक्ष को आगे ‘नौकरियों का खात्मा’ और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी नजर आती है; वहीं दूसरा पक्ष इसे एक बड़ी छलांग के तौर पर देखता है। क्या एआई […]

UB India News27 जून