धार्मिक पर्यटन की बेहतर सुविधाओं पर ओयो और होटल प्रबंधकों की चर्चा, शीर्ष का सम्मान

लखनऊ : ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी, ओयो ने उन शीर्ष होटल व्यवसायियों को सम्मानित किया, जिन्होंने लखनऊ के आतिथ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। इस कार्यक्रम में होटल मालिक, इंडस्ट्री लीडर्स और ओयो के प्रतिनिधि आतिथ्य क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाने और धार्मिक पर्यटन में अपेक्षित वृद्धि पर चर्चा करने के लिए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 29 सितंबर 2024, 11:35 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
धार्मिक पर्यटन की बेहतर सुविधाओं पर ओयो और होटल प्रबंधकों की चर्चा, शीर्ष का सम्मान
Photo: UB India News Archive

लखनऊ : ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी, ओयो ने उन शीर्ष होटल व्यवसायियों को सम्मानित किया, जिन्होंने लखनऊ के आतिथ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। इस कार्यक्रम में होटल मालिक, इंडस्ट्री लीडर्स और ओयो के प्रतिनिधि आतिथ्य क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाने और धार्मिक पर्यटन में अपेक्षित वृद्धि पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 85,000 करोड़ रुपए से अधिक के कुल निवेश के साथ प्राइवेट सेक्टर के लगभग 500 प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं। इन प्रोजेक्ट्स का लक्ष्य राज्य में स्थित सभी धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों को वैश्विक पर्यटन केंद्रों के रूप में स्थापित करना है। ओयो ने इस योजना की सफलता के प्रति प्रतिबद्धता के तहत अपने साथ जुड़े होटल व्यवसायियों के साथ अगले कुछ महीनों के लिए रणनीति पर चर्चा की । बैठक में प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं को हरसंभव सहूलियत देने का निर्णय लिया गया और इस काम में तकनीक का बेहतर इस्तेमाल किये जाने पर ज़ोर दिया गया।
ओयो स्थानीय होटल मालिकों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत, कंपनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उन सभी होटल पार्टनर्स को सम्मानित किया, जिन्होंने कुशलता के साथ मेहमानों की जरूरतों को बेहतरी से पूरा किया है। इस आयोजन के दौरान छुट्टियाँ मनाने और धार्मिक यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए लखनऊ को एक पसंदीदा गंतव्य बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
ओयो के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से भारत में धार्मिक पर्यटन की बढ़ती लोकप्रियता के बारे में बात की। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल होने के नाते लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी को आध्यात्मिक लोगों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है। घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक पर्यटकों के साथ, स्थानीय होटल मालिकों के पास एक अनूठा अवसर है कि वे मेहमानों को कुशलतापूर्वक सेवाएँ प्रदान करें।
इस सम्मान समारोह में एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जो धार्मिक पर्यटन में वृद्धि की तैयारी पर आधारित था। इस दौरान, ओयो के शीर्ष नेतृत्व ने मेहमानों को बेहतर अनुभव प्रदान करने और टेक्नोलॉजी-संचालित समाधानों का उपयोग करने पर व्यावहारिक सुझाव दिए।
ओयो के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर वरुण जैन ने कहा, “हमारे होटल पार्टनर्स ओयो हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की रीढ़ हैं। ऐसे में, हम हमेशा ही उन्हें महत्व देने और उनका समर्थन करने में विश्वास करते हैं। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और आगामी प्रोजेक्ट्स पर सरकार के बढ़ते फोकस के चलते लखनऊ आने वाले धार्मिक यात्रियों के लिए एक प्रमुख केंद्र बनने के लिए तैयार है। हम आपकी संपत्तियों को बेहतर बनाने और पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उपकरण और प्रौद्योगिकी प्रदान करके आपकी प्रगति में मदद करने के लिए उत्सुक हैं।”
समारोह का समापन ओयो द्वारा शहर और आसपास के क्षेत्रों में होटल प्रशिक्षकों के साथ सामूहिक काम करने की प्रतिज्ञा के साथ हुआ, जिससे उन्हें आने वाले समय में ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने और उत्कृष्ट अतिथि अनुभव प्रदान करने में मदद मिलेगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया
अवार्ड

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।

UB India News30 अग॰
केरल की केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब……..
खास खबर

केरल की केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब……..

23 अगस्त को पिंक सिटी जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले हुआ. जहां 52 फाइनलिस्ट्स के बीच केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता. इस नेशनल टाइटल के साथ केजिया लिज मेजो अब 75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. जो नवंबर में प्यूर्टो […]

UB India News24 अग॰
डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित …………….
पटना

डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित …………….

बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को उनकी बेहतरीन पुलिस सेवा के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से सराहनीय सेवा पदक दिया गया है. करीब तीन दशक की पुलिस सेवा में उन्होंने कानून-व्यवस्था संभालने, अपराध रोकने, नक्सल प्रभावित इलाकों में काम करने और गंभीर […]

UB India News14 अग॰
आज 66 नामचीन हस्तियां को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू , पद्म पुरस्कार समारोह पर देशभर की नजरें
अवार्ड

आज 66 नामचीन हस्तियां को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू , पद्म पुरस्कार समारोह पर देशभर की नजरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित होने वाले नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। समारोह दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य हस्तियां शामिल होंगी। कितने पुरस्कार देंगी […]

UB India News25 मई
गणतंत्र दिवस 2026: बिहार के 22 पुलिस अधिकारी-कर्मी सम्मानित
पटना

गणतंत्र दिवस 2026: बिहार के 22 पुलिस अधिकारी-कर्मी सम्मानित

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की सूची जारी की है, जिसमें बिहार के 22 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल हैं. यह सम्मान गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर दिया जाएगा. DG कुंदन कृष्णन, सब-इंस्पेक्टर अर्जुन लाल और कांस्टेबल जितेंद्र सिंह को गैलेंट्री मेडल दिया जाएगा. छपरा जेल को कैदियों के कब्जे से मुक्त कराने […]

UB India News26 जन॰
गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया
खास खबर

गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया

आज अपना देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसके अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड भी निकाली जा रही है। वहीं इस विशेष अवसर पर हमारे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई वीरों को उनकी वीरता के लिए सम्मानित भी किया है जिसमें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय ग्रुप […]

UB India News26 जन॰
Oscars 2026 नॉमिनेशन आज, भारत में ऑस्कर कैसे और कहां देखें
मनोरंजन

Oscars 2026 नॉमिनेशन आज, भारत में ऑस्कर कैसे और कहां देखें

ऑस्कर 2026 को लेकर दुनियाभर के फिल्म प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. 98वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन की घोषणा आज यानी 22 जनवरी को हो जाएगी. इस बड़े ऐलान को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस साल भी ऑस्कर रेस में बड़े सितारों, […]

UB India News22 जन॰
वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’
राष्ट्रपति भवन

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है। इन्हीं में से एक हैं बिहार के 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी। वैभव सूर्यवंशी दिल्ली पहुंच गए हैं, इसलिए वे […]

UB India News26 दिस॰
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को मिला ISO सर्टिफिकेट………..
शिक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को मिला ISO सर्टिफिकेट………..

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) को कार्यप्रणाली में उत्कृष्टता और पारदर्शिता के लिए तीन श्रेणियों में आईएसओ (अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन) प्रमाणपत्र मिले हैं। ये प्रमाणपत्र गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली और रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली के लिए दिये गये हैं। इस उपलब्धि के साथ ही बिहार बोर्ड देश का पहला परीक्षा बोर्ड बना […]

UB India News14 दिस॰