बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को मिला ISO सर्टिफिकेट………..

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) को कार्यप्रणाली में उत्कृष्टता और पारदर्शिता के लिए तीन श्रेणियों में आईएसओ (अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन) प्रमाणपत्र मिले हैं। ये प्रमाणपत्र गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली और रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली के लिए दिये गये हैं। इस उपलब्धि के साथ ही बिहार बोर्ड देश का पहला परीक्षा बोर्ड बना […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 14 दिसंबर 2025, 08:28 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को मिला ISO सर्टिफिकेट………..
Photo: UB India News Archive

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) को कार्यप्रणाली में उत्कृष्टता और पारदर्शिता के लिए तीन श्रेणियों में आईएसओ (अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन) प्रमाणपत्र मिले हैं। ये प्रमाणपत्र गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली और रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली के लिए दिये गये हैं।

इस उपलब्धि के साथ ही बिहार बोर्ड देश का पहला परीक्षा बोर्ड बना है, जिसे एक साथ तीनों प्रमाणपत्र प्राप्त हुए हैं। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। सीबीएसई को अब तक गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली और सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ प्रमाणपत्र मिले हैं।

आनंद किशोर के मुताबिक, मैट्रिक-इंटर और अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ विद्यालयों को मान्यता प्रदान करने की व्यवस्था और प्रक्रिया को विश्वसनीय बनाया गया है। आईटी, सॉफ्टवेयर और प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग से परीक्षा प्रणाली में बदलाव करते हुए पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और छात्र-हितकारी बनाई गई है। इन्हीं कार्यों में उत्कृष्टता के कारण बोर्ड को यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि बिहार बोर्ड लगातार सात वर्षों से (2019 से 2025) देशभर में सबसे पहले मैट्रिक व इंटर का रिजल्ट जारी करने में सफल रहा है। समिति ने रिकॉर्ड प्रबंधन, सूचना सुरक्षा और गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कई प्रमुख पहल की है।

इन श्रेणियों में कामयाबी

1. गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली

(आईएसओ 9001:2015) : मैट्रिक-इंटर स्तर के विद्यालयों को मान्यता प्रदान करने की प्रक्रिया विश्वसनीय बनी। रिजल्ट लंबित नहीं।

2. सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली

(आईएसओ/आईईसी 27001:2022- परिणाम घोषित करने में अव्वल, ऑनलाइन फैसिलिटेशन फॉर स्टूडेंट्स (ओएफएस) के जरिये 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन

3. रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली

(आईएसओ 15489-1:2016) – 1983 से 2025 तक के डेटा को ऑनलाइन किया गया।

आईएसओ प्रमाणपत्र मिलना बड़ी उपलब्धि है। इससे बोर्ड की विश्वसनीयता कायम रहेगी। बिहार बोर्ड को 2022 में प्रधानमंत्री उत्कृष्ट लोक प्रशासन पुरस्कार भी मिल चुका है। इससे समिति की दक्षता और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।-आनंद किशोर, अध्यक्ष, बिहार बोर्ड

यह होगा फायदा

● बिहार बोर्ड की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा देशभर में बढ़ेगी

● छात्रों को भरोसा होगा कि दाखिला, परीक्षा-रिजल्ट में गुणवत्ता रहेगी

● कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, कार्य में दक्षता हासिल होगी

● गुणवत्ता, पारदर्शिता और सुरक्षा के मानकों के पालन की गारंटी होगी

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰