डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित …………….

बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को उनकी बेहतरीन पुलिस सेवा के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से सराहनीय सेवा पदक दिया गया है. करीब तीन दशक की पुलिस सेवा में उन्होंने कानून-व्यवस्था संभालने, अपराध रोकने, नक्सल प्रभावित इलाकों में काम करने और गंभीर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 14 अगस्त 2026, 08:15 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित …………….
Photo: UB India News Archive

बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को उनकी बेहतरीन पुलिस सेवा के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से सराहनीय सेवा पदक दिया गया है. करीब तीन दशक की पुलिस सेवा में उन्होंने कानून-व्यवस्था संभालने, अपराध रोकने, नक्सल प्रभावित इलाकों में काम करने और गंभीर मामलों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस सम्मान को उनकी मेहनत, ईमानदारी, जिम्मेदारी और बेहतर काम का परिणाम माना जा रहा है.

राकेश कुमार सिन्हा ने 1999 में डीएसपी के रूप में पुलिस सेवा शुरू की थी. 2001 में उन्होंने झारखंड के दुमका से अपनी नौकरी की शुरुआत की. बाद में बिहार कैडर मिलने के बाद उन्होंने जहानाबाद, शेखपुरा, रोहतास, समस्तीपुर, जमुई, नालंदा, सुपौल और खगड़िया समेत कई जिलों में काम किया. इसके अलावा उन्होंने एसटीएफ, बीपीए, एटीएस और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में भी अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालीं. इन पदों पर रहते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर रोक लगाने और गंभीर मामलों की जांच में अहम भूमिका निभाई.

पुलिस सेवा में शानदार काम के बाद राकेश कुमार सिन्हा को 2012 बैच का आईपीएस अधिकारी बनाया गया. आईपीएस बनने के बाद उन्होंने मद्य निषेध, विशेष शाखा, लोकायुक्त कार्यालय और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में एसपी और एसएसपी के पद पर काम किया. इन जिम्मेदारियों के दौरान उन्होंने अपराध की जांच, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की निगरानी और विभागीय कामकाज को बेहतर तरीके से चलाने में योगदान दिया. बाद में उन्हें डीआईजी बनाया गया. फिलहाल वे निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआईजी के पद पर काम कर रहे हैं.

राकेश कुमार सिन्हा ने पुलिस की नियमित जिम्मेदारियों के साथ चुनाव से जुड़ी ड्यूटी भी निभाई है. पंजाब और गुजरात में चुनाव के दौरान उन्होंने पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में काम किया. चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना बड़ी जिम्मेदारी होती है. उन्होंने इस जिम्मेदारी को भी सफलतापूर्वक निभाया. उनकी अच्छी सेवा को देखते हुए अब तक उन्हें 32 प्रशस्ति-पत्र मिल चुके हैं. इनमें छह प्रशस्ति-पत्र बिहार के पुलिस महानिदेशक की ओर से दिए गए हैं.

सराहनीय सेवा पदक राकेश कुमार सिन्हा के लंबे पुलिस करियर की बड़ी उपलब्धि है. दुमका से शुरू हुई उनकी पुलिस सेवा बिहार के कई जिलों के साथ एसटीएफ, एटीएस, विशेष शाखा, मद्य निषेध, लोकायुक्त कार्यालय और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो तक पहुंची. अलग-अलग पदों पर रहते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जांच से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम किए. गृह मंत्रालय की ओर से मिला यह पदक उनकी लंबे समय की मेहनत और अच्छी सेवा की पहचान है.

इस बार बिहार पुलिस के 18 अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग श्रेणियों में पुलिस पदक के लिए चुना गया है।इसमें इंस्पेक्टर मोहम्मद अफसर हुसैन को गैलंट्री मेडल मिला है। वहीं आईजी संजय कुमार और एसपी बीना कुमारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। इनमें बिहार पुलिस के एक IG, एक DIG और दो SP भी शामिल हैं। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (President’s Medal for Distinguished Service) के लिए बिहार के IG संजय कुमार और SP वीणा कुमारी का चयन किया गया है।

15 पुलिस अधिकारियों-जवानों को सराहनीय सेवा पदक

इसके अलावा बिहार पुलिस के 15 अधिकारियों और जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (Medal for Meritorious Service) देने की घोषणा की गई है।इनमें DIG राकेश कुमार सिन्हा और SP इम्तियाज अहमद समेत पुलिस अधिकारी, दारोगा, एएसआई, हवलदार और सिपाही शामिल हैं। डीआईजी राकेश कुमार स‍िन्‍हा ने 1999 में डीएसपी के रूप में पुल‍िस सेवा की शुरुआत की थी। 2001 में झारखंड के दुमका में पहली पोस्‍ट‍िंग हुई। बाद में उन्‍हें ब‍िहार कैडर म‍िला। रोहतास, शेखपुरा, जहानाबाद, नालंदा समेत कई ज‍िलों में अपनी सेवाएं दीं। एसटीएफ से लेकर एटीएस और निगरानी में भी ज‍िम्‍मेदारि‍यां संभालीं। 2012 में उन्‍हें भारतीय पुल‍िस सेवा का अधिकारी बनाया गया। वर्तमान में वे निगरानी अन्‍वेषण ब्‍यूरो में डीआईजी के पद पर सेवा दे रहे हैं। पंजाब और गुजरात चुनाव के दौरान वे पुल‍िस पर्यवेक्षक भी रहे। अबतक उन्‍हें 32 प्रशस्‍त‍ि पत्र म‍िल चुके हैं। और अब उन्‍हें यह बड़ा सम्‍मान म‍िला है।

किसे मिलता है गैलेंट्री अवॉर्ड ?

गैलेंट्री अवॉर्ड (वीरता पुरस्कार) भारत सरकार द्वारा देश के सशस्त्र बलों, पुलिस बलों, नागरिक सुरक्षा कर्मियों और आम नागरिकों को उनकी वीरता, साहस, और आत्म बलिदान के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।यह पुरस्कार युद्ध के दौरान या शांति के समय (गैर-युद्ध स्थितियों में) दिखाए गए अदम्य साहस और देशभक्ति को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं

गैलेंट्री अवार्ड दो तरह के होते हैं

गैलेंट्री अवार्ड दो तरह के होते हैं। एक युद्धकालीन गैलैंट्र्री अवार्ड, जो देश के दुश्मन का सामना करते हुए असाधारण साहस दिखाने पर दिए जाते हैं।दूसरा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार, जो युद्ध के अलावा अन्य स्थितियों (जैसे आतंकवाद-विरोधी अभियान, आंतरिक सुरक्षा या शांति बनाए रखने के दौरान) में दिखाई गई वीरता के लिए दिए जाते हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰