पीएम मोदी आज वाराणसी में , 6000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 20 अक्टूबर (रविवार) को अपने संसदीय क्षेत्र काशी आ रहे हैं। वह वाराणसी समेत देशभर से जुड़ी स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, धर्म, पर्यटन से रोजगार, आवास, विमानन की 6611.18 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व नए टर्मिनल भवन की नींव भी रखेंगे। आरजे शंकरा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 20 अक्टूबर 2024, 06:46 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी आज वाराणसी में , 6000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 20 अक्टूबर (रविवार) को अपने संसदीय क्षेत्र काशी आ रहे हैं। वह वाराणसी समेत देशभर से जुड़ी स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, धर्म, पर्यटन से रोजगार, आवास, विमानन की 6611.18 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व नए टर्मिनल भवन की नींव भी रखेंगे। आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय को लोगों को समर्पित करेंगे। सिगरा स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम दोपहर लगभग डेढ़ बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सबसे पहले रिंग रोड स्थित हरिहरपुर में नवनिर्मित आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय जाएंगे। वह कांची पीठ के शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती की उपस्थिति में 90 करोड़ रुपये से बने चिकित्सालय का लोकार्पण करने के बाद विशिष्टजन से संवाद करेंगे। मोदी दोपहर तीन बजे सड़क मार्ग से सिगरा स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेंगे।

23 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे

लगभग दो घंटे के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वाराणसी समेत देश से जुड़ी 23 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। सिगरा स्टेडियम के पुनर्विकास समेत 380.13 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 14 परियोजनाएं वाराणसी की जनता के हवाले करेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन समेत कस्तूरबा गांधी विद्यालय, आराजीलाइन में अकादमिक ब्लाक व ग‌र्ल्स हास्टल के निर्माण की नींव भी रखेंगे।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की ओर से संस्कृत विद्यालयों के बच्चों व अस्पतालों में तीमारदारों के लिए दोपहर का निश्शुल्क भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे। पीएम स्टेडियम में चार हजार से अधि खिलाड़ियों समेत लगभग 24 हजार काशीवासियों को संबोधित करेंगे और शाम छह बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

रीवा, अंबिकापुर एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल, सरसावा को सिविल इन्क्लेव

प्रधानमंत्री काशी से ही मप्र में रीवा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन, छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन, उप्र में सरसावा एयरपोर्ट में बने सिविल इन्क्लेव का लोकार्पण करेंगे। 5,911 करोड़ लागत से बनने जा रहे वाराणसी एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन के अलावा आगरा, बिहार के दरभंगा और बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित बागडोगरा एयरपोर्ट पर बनने जा रहे सिविल इन्क्लेव की नींव रखेंगे।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर अन्न क्षेत्र प्रसाद वितरण का शुभारंभ

प्रधानमंत्री सिगरा से ही श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर अन्न क्षेत्र से वितरण होने वाले दोपहर के भोजन का शुभारंभ करेंगे। 59 संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों व बीएचयू समेत अन्य अस्पतालों में बेसहारा लोगों तक निश्शुल्क प्रसाद के रूप में भोजन भेजा जाएगा। शुभारंभ के दिन तीन हजार लोगों तक भोजन जाएगा। इसके बाद नियमित दोपहर में पांच हजार लोगों को भोजन मिलेगा। वैन संचालित कर इसका ट्रायल शुक्रवार से शुरू हो जाएगा।

वाराणसी में कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री

शाम करीब 4.15 बजे वह वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधान मंत्री हवाई अड्डे के रनवे के विस्तार और एक नए टर्मिनल भवन के निर्माण और लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, वाराणसी के लगभग 2,870 करोड़ रुपये के संबद्ध कार्यों की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री आगरा हवाई अड्डे पर 570 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से, दरभंगा हवाई अड्डे पर लगभग 910 करोड़ रुपये की लागत से और बागडोगरा हवाई अड्डे पर लगभग 1550 करोड़ रुपये की लागत से न्यू सिविल एन्क्लेव की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री 220 करोड़ रुपये से अधिक लागत के रीवा हवाई अड्डे, मां महामाया हवाई अड्डे, अंबिकापुर और सरसावा हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवनों का उद्घाटन करेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन हवाई अड्डों की संयुक्त यात्री प्रबंधन क्षमता बढ़कर सालाना 2.3 करोड़ से अधिक यात्री हो जाएगी। इन हवाई अड्डों के डिज़ाइन क्षेत्र की विरासत संरचनाओं के सामान्य तत्वों से प्रभावित और व्युत्पन्न हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰