मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बताया डिजिटल अरेस्ट स्कैम से कैसे करे बचाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के दौरान Digital Arrest Scam के बारे में बताया और उससे बचाव का टिप्स भी दिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि Digital Arrest से बचाव के लिए जरूरी है कि रुको, सोचो और एक्शन लो. यहां आपको Digital Arrest के बारे में बताते हैं कि वह क्या […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 27 अक्टूबर 2024, 08:02 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बताया डिजिटल अरेस्ट स्कैम से कैसे करे बचाव
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के दौरान Digital Arrest Scam के बारे में बताया और उससे बचाव का टिप्स भी दिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि Digital Arrest से बचाव के लिए जरूरी है कि रुको, सोचो और एक्शन लो. यहां आपको Digital Arrest के बारे में बताते हैं कि वह क्या है और कैसे काम करता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के दौरान डिजिटल अरेस्ट स्कैम (Digital Arrest Scam) के बारे में बताया और उससे बचाव का स्टेप भी बताए. प्रधानमंत्री ने कहा कि Digital Arrest Scam से बचाव के लिए जरूरी है कि रुको, सोचो और एक्शन लो. आजकल डिजिटल अरेस्ट स्कैम के कई केस सामने आए हैं, जहां बहुत से लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा देते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि जांच एजेंसियां कभी भी फोन कॉल या वीडियो नहीं करती हैं. साथ ही उन्होंने इस स्कैम से सभी भारतीयों को सावधान रहने को कहा. यहां आज आपको Digital Arrest Scam और ये कैसे लोगों को शिकार बनाता है, उसके बारे में बताते हैं.

मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि Digital arrest जैसी कोई व्यवस्था कानून में नहीं है, ये सिर्फ Fraud है, फरेब है, झूठ है, बदमाशों का गिरोह है और जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वो समाज के दुश्मन हैं. Digital arrest के नाम पर जो फरेब चल रहा है, उससे निपटने के लिए तमाम जांच एजेंसियां, राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही हैं.

प्रधानमंत्री ने बचाव के लिए बताया ये मंत्र

प्रधानमंत्री ने डिजिटल अरेस्क स्कैम से बचाने के लिए कहा, मैं आपको Digital सुरक्षा के तीन चरण बताता हूं. ये तीन चरण हैं – ‘रुको सोचो-Action लो’.

Call आते ही, ‘रुको’ घबराएं नहीं, शांत रहें, जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं, किसी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें, संभव हो तो Screenshot लें और Recording जरूर करें.

दूसरा चरण है ‘सोचो’- कोई भी सरकारी Agency Phone पर ऐसे धमकी नहीं देती, न ही Video call पर पूछताछ करती है, न ही ऐसे पैसे की मांग करती है अगर डर लगे तो समझिए कुछ गड़बड़ है.

तीसरा चरण – ‘एक्शन लो’. राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 डायल करें, http://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें, परिवार और पुलिस को सूचित करें, सबूत सुरक्षित रखें.

Digital Arrest Scam क्या है?

साइबर ठग लोगों को चूना लगाने के लिए अलग-अलग तरकीब का इस्तेमाल करते हैं. इनमें से एक एक तरीका Digital Arrest Scam है. इसमें विक्टिम को डराया, धमकाया और गिरफ्तारी तक की बात कही जाती है. आखिर में उसका बैंक खाता खाली कर देते हैं.

डिजिटल अरेस्ट की ऐसे होती है शुरुआत

डिजिलट अरेस्ट स्कैम की शुरुआत एक अनजान नंबर से आने वाली कॉल से होती है, जो ऑडियो या वीडियो कॉल हो सकती है. विक्टिम को अनजान नंबर से कॉल या वीडियो कॉल आती है. इसके बाद उन्हें फेक पार्सल, मोबाइल नंबर बंद होने या  फेक मनी लाउंड्रिंग केस की जानकारी देते हैं. इसके बाद उन्हें फर्जी गिरफ्तारी या फेक वॉरेंट दिखाकर जांच का हवाला दिया जाता है.

डिजिटल अरेस्ट स्कैम में विक्टिम को बताया जाता है विक्टिम को जांच में सहयोग के लिए  दिल्ली, मुंबई या किसी अन्य बड़े शहर में आना होगा. जब विक्टिम बताता है कि वह काफी दूर रहता है तो उसे वीडियो कॉल पर आकर घर से ही जांच में सहयोग करने को कहा जाता है. यही डिजिटल अरेस्ट है.

इसके बाद विक्टिम को फेक जांच के प्रोसेस में विक्टिम को डराया, धमकाया और उससे जरूरी डिटेल्स जैसे आधार कार्ड, बैंक डिटेल्स और OTP आदि मांगी जाती है. डिजिटल अरेस्ट स्कैम में विक्टिम से रुपयों की मांग भी जाती है, घबराहट में विक्टिम ये रुपये ट्रांसफर कर देता है.

डिजिटल अरेस्ट की कहां करें शिकायत ?

डिजिटल अरेस्ट स्कैम या अन्य साइबर फ्रॉड की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in/) या फिर हेल्पलाइन नंबर 1930  पर कॉल करके कंप्लेंट दर्ज करा सकते हैं. इसके तुरंत बाद अपना बैंक से संपर्क करें और ट्रांजैक्शन को रिकवर करने की रिक्वेस्ट डालें.

डिजिटल अरेस्ट में फेक लोन के शिकार

साइबर ठग डिजिटल अरेस्ट करके आपके बैंक डिटेल्स और अन्य जानकारी को हासिल कर लेते हैं. इसके बाद वे बड़ी ही आसानी से आपके नाम से पर्सनल लोन भी ले सकते हैं, जिसकी रकम आपको बैंक अकाउंट में आएगी और फिर वे उन रुपयों को आपके बैंक खाते से उड़ा सकते हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰