वडोदरा में भारत-स्पेन के पीएम ने किया रोड शो, एयरबस असेंबली का किया उद्घाटन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज आज वडोदरा में हैं। सबसे पहले मोदी और सांचेज ने वडोदरा एयरपोर्ट से टाटा के प्लांट तक करीब पौने तीन किमी का रोड शो किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने C-295 सैन्य विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरबस की असेंबली यूनिट का उद्घाटन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 28 अक्टूबर 2024, 11:00 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वडोदरा में भारत-स्पेन के पीएम ने किया रोड शो, एयरबस असेंबली का किया उद्घाटन
Photo: UB India News Archive

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज आज वडोदरा में हैं। सबसे पहले मोदी और सांचेज ने वडोदरा एयरपोर्ट से टाटा के प्लांट तक करीब पौने तीन किमी का रोड शो किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने C-295 सैन्य विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरबस की असेंबली यूनिट का उद्घाटन किया।

इस मौके पर मोदी ने कहा कि हमने नए रास्ते पर चलना तय किया, नए लक्ष्य तय किए। इसका नतीजा सबके सामने है। पॉसिबिलिटी (संभावना) को प्रॉस्पैरिटी (समृद्धि) में बदलने के लिए सही प्लान और सही पार्टनरशिप का होना जरूरी है। इस कार्यक्रम में देश के 1500 कारोबारियों को भी आमंत्रित किया गया था।

हम सहयोग जारी रखने के लिए तत्पर हैं: पेड्रो इसके बाद दोनों पीएम वडोदरा के लक्ष्मी विलास पैलेस पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने स्पेन से आए डेलिगेशन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पीएम ने व्यापार संबंधी एमओयू पर साइन किए। पैलेस में हुई द्विपक्षीय बैठक में स्पेन के प्रधान मंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि जलवायु संकट, गरीबी और असमानता के खिलाफ लड़ाई के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय लीडर्स के प्रयासों और राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है। इन मुद्दों से निपटने के लिए भारत का प्रभाव और नेतृत्व आवश्यक है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी, हम अपने महान सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने वडोदरा में एयरबस असेंबली का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने वडोदरा में एयरबस असेंबली का उद्घाटन किया।

सांचेज ने आगे कहा- भारत न केवल इंडो-पैसिफिक बल्कि व्यापक भू-राजनीतिक संदर्भ में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। स्पेन लैटिन अमेरिका के साथ विशेषाधिकार प्राप्त संबंध बनाए रखता है, ऐतिहासिक संबंधों ने मध्य पूर्व, अफ्रीका में उपस्थिति बढ़ाई है और यह भू-राजनीतिक संरचना हमारे देशों को विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचने के कई अवसर प्रदान करती है। खास तौर पर भारत और स्पेन के भी कई लक्ष्य हैं, जिसमें बहुपक्षीय प्रणाली को मजबूत करना और दुनिया भर में शांति और लोकतंत्र को संरक्षित करना भी शामिल है।

मैं आपको हाल ही में प्रधानमंत्री के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर बधाई देता हूं। भारत आना मेरे लिए और स्पेनिश प्रतिनिधिमंडल के लिए भी सम्मान की बात है। मुझे यकीन है, यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी और दुनिया भारत और स्पेन के विजन और प्रभाव का सम्मान करेगी। इसमें कोई संदेह नहीं है कि संस्कृति, पर्यटन समेत कई अन्य क्षेत्रों में हमारा सहयोग बढ़ता रहेगा। हमारे देश एक दूसरे के पूरक हैं।

लक्ष्मी विलास पैलेस में पीएम नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़।
लक्ष्मी विलास पैलेस में पीएम नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़।

हमारी साझेदारी सदियों पुरानी है: मोदी

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ की यह पहली भारत यात्रा है। नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में आपकी अनुपस्थिति हम सभी को महसूस हुई। भारत में दिवाली के अवसर पर आपका स्वागत करने का अवसर पाकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं वडोदरा में आपका स्वागत करता हूं, जिसने मुझे पहली बार संसद सदस्य बनाया। बाद में मैं प्रधानमंत्री बना।

मुझे इस बात की भी खुशी है कि आप मेरे गृह नगर गुजरात आए हैं। इसलिए नहीं कि यह मेरा गृहनगर है, बल्कि इसलिए कि गुजरात को त्योहारों और समारोहों की भूमि माना जाता है। दिवाली प्रकाश, उत्साह, खुशी, ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस प्रकार आपकी यात्रा ने हमारे रिश्ते को एक नई ऊर्जा दी है। आज सी-295 संयंत्र के उद्घाटन के साथ हमारी साझेदारी में एक अध्याय की शुरुआत हुई है।

हमारी साझेदारी सदियों पुरानी है। लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे मूल्यों में साझा विश्वास हमें एक साथ बांधता है। हमारे बीच अर्थव्यवस्था, रक्षा, फार्मा, आईटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे कई क्षेत्रों में मजबूत सहयोग है और हम दोनों वैश्विक शांति, समृद्धि और सहयोग पर जोर देते हैं। लोगों से लोगों का संपर्क हमारे रिश्तों को एक मजबूत आधार प्रदान करता है।

स्पेन के किसी PM का यह 18 साल बाद भारत दौरा है। इससे पहले जुलाई 2006 में स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री जोस लुइस ने भारत की यात्रा की थी।

वडोदरा की दिव्यांग छात्रा दिया के बात करते हुए स्पेनिश पीएम पेड्रो सांचेज।
वडोदरा की दिव्यांग छात्रा दिया के बात करते हुए स्पेनिश पीएम पेड्रो सांचेज।
दिव्यांग छात्रा दिया ने पीएम मोदी और सांचेज का स्केच बनाकर उन्हें गिफ्ट किया।
दिव्यांग छात्रा दिया ने पीएम मोदी और सांचेज का स्केच बनाकर उन्हें गिफ्ट किया।
मोदी बोले- भारत-स्पेन के बीच कल्चरल कनेक्ट का महत्व

मोदी ने कहा कि अब यह पूरा क्षेत्र एविएशन मैन्यूफैक्चरिंग का बड़ा हब बनने जा रहा है। इसके लिए मैं गुजरात सरकार को मुख्यमंत्री को उनकी आधुनिक औद्यौगिक नीतियों की सराहना करता हूं। भारत और स्पेन के बीच कल्चरल कनेक्ट का अपना महत्व है।

मुझे याद है, फादर कार्लोस वैलेस यहीं गुजरात में आकर बस गए थे। उन्होंने पचास वर्ष यहां पूरे किए। उन्होंने अपने लेखन से हमारी संस्कृति को समृद्ध किया। वे गुजराती में लिखते थे। हमने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। अब कुछ लोगों के गले यह बात नहीं उतरेगी।

मोदी बोले- फैक्ट्री भारत-स्पेन संबंधों को मजबूत करेगी

मेरे मित्र पेड्रो सांचेज की ये पहली भारत यात्रा है। आज से हम भारत और स्पेन की पार्टनरशिप को नई दिशा दे रहे हैं। हम C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के प्रोडक्शन की फैक्ट्री का उद्घाटन कर रहे हैं। ये फैक्ट्री भारत-स्पेन संबंध और मेक इन इंडिया को मजबूत करेगी।

C-295 एयरक्राफ्ट बनाने वाली फैक्ट्री नए भारत की नई कार्य संस्कृति को दर्शाती है। दो साल पहले अक्टूबर में इस फैक्ट्री का निर्माण शुरू हुआ था। आज उसी महीने में यह फैक्ट्री विमान बनाने के लिए तैयार है।

मोदी ने कहा- हमने नए रास्ते पर चलना तय किया

हमने अपने लिए नए लक्ष्य तय किए। नए रास्ते पर चलना तय किया। इसका नतीजा हम सबके सामने है। पॉसिबिलिटी को प्रॉस्पैरिटी में बदलने के लिए राइट प्लान और राइट पार्टनरशिप का होना जरूरी है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰