प्रधानमंत्री आज जयपुर में रखेंगे ईआरसीपी की आधारशिला ,46,300 करोड़ रुपये से अधिक की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में ईआरसीपी परियोजना की आधारशिला रखने वाले हैं। प्रदेश में सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम और परियोजना की मुख्य बातों को जानिये एक नजर में दरअसल ये परियोजना पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश के मालवा और चंबल क्षेत्रों के 13 जिलों में पेयजल और औद्योगिक जरूरतों के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 दिसंबर 2024, 06:25 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रधानमंत्री आज जयपुर में रखेंगे ईआरसीपी की आधारशिला ,46,300 करोड़ रुपये से अधिक की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
Photo: UB India News Archive

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में ईआरसीपी परियोजना की आधारशिला रखने वाले हैं। प्रदेश में सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम और परियोजना की मुख्य बातों को जानिये एक नजर में

दरअसल ये परियोजना पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश के मालवा और चंबल क्षेत्रों के 13 जिलों में पेयजल और औद्योगिक जरूरतों के लिए पानी उपलब्ध कराने के अलावा दोनों राज्यों में 2.8 लाख हैक्टेयर क्षेत्र (या इससे अधिक) (कुल 5.6 लाख हैक्टेयर या इससे अधिक) में सिंचाई सुविधा प्रदान करने का प्रस्ताव करती है। इसमें राज्यों के रास्ते में पड़ने वाले तालाबों की पूर्ति भी शामिल है। संशोधित पीकेसी लिंक परियोजना चंबल बेसिन के उपलब्ध जल संसाधनों का किफायती और आर्थिक रूप से उपयोग करने में मदद करेगी।

    • लोकसभा चुनावों और उससे पहले विधानसभा चुनाव में ईआरसीपी कांग्रेस का सबसे बड़ा मुद्दा था लेकिन बीजेपी ने नया MoU करके यह मुद्दा कांग्रेस से हाईजेक कर लिया। जिस ERCP को लेकर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस लगातार बीजेपी पर परियोजना अटकाने के आरोप लगा रही थी, उसी मुद्दे को लेकर बीजेपी एमपी के साथ समाधान के स्तर तक पहुंचने का दावा कर रही है।
    • पानी को लेकर सियासत कोई नई बात नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के समय नदी जोड़ो कार्यक्रम को कांग्रेस सरकार ने डंप कर दिया था। यही कांग्रेस के साथ भी हुआ। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ईआरसीपी की डीपीआर तैयार करवाई। इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को 14 बार पत्र भी लिखे, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया। अब राजस्थान और एमपी में बीजेपी की सरकार है और नए सिरे से MoU भी कर लिया गया है। अब आज प्रधानमंत्री मोदी परियोजना को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ एमपी के भिंड, मुरैना, ग्वालियर सहित कई जिलों को मिलेगा। यह योजना न केवल पेयजल अथवा औद्योगिक पूर्ति भी करेगी। इसके लिए मध्यप्रदेश में 7 डैम बनेंगे।
  • एमपी से MoU होने के बाद राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने बयान दिया था कि जब से राजस्थान में हमारी सरकार बनी है, तब से मैं मोहन यादव से लगातार संपर्क में था। मैंने मोहनजी से निवेदन भी किया की यह योजना राजस्थान और मध्यप्रदेश के लिए बहुत ही आवश्यक है। इससे राजस्थान के 13 जिलों को काफी लाभ मिलेगा, इससे 13 लाख 80 हजार हैक्टेयर भूमि की सिंचाई भी होगी और 13 जिलों को पानी भी मिलेगा।
  • जनवरी 2024 में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) का नाम बदलकर पार्वती-कालीसिंध-चंबल पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना  कर दिया। पीकेसी-ईआरसीपी में  चंबल और इसकी सहायक नदियां पार्वती, कालीसिंध, कुनो, बनास, बाणगंगा, रूपरेल, गंभीरी और मेज शामिल हैं।

पूर्वी राजस्थान में जलसंकट होगा खत्म

यदि यह प्रोजेक्ट धरातल पर उतर जाता है तो पानी का संकट झेल  रहे पूर्वी राजस्थान यह बड़ा बदलाव लाने वाली परियोजना साबित होगी। राजस्थान के झालावाड़, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, गंगापुर, दौसा, करौली, भरतपुर, अलवर समेत 21 नवगठित जिलों और मध्यप्रदेश में गुना, शिवपुरी, श्योपुर, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, उज्जैन, मंदसौर, मुरैना, रतलाम, ग्वालियर आदि जिलों में इस परियोजना से पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसी ईआरसीपी को लेकर पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने भी काम शुरू किया था।

पहला बांध कालीसिंध पर तैयार

योजना के तहत राजस्थान के कोटा जिले की पीपल्दा विधानसभा में कालीसिंध नदी पर पहला नोनेरा एबरा बांध शुरू हो चुका है। जल संसाधन विभाग ने 8 से 12 सितंबर तक इस बांध में पानी का भराव करके गेटों की टेस्टिंग की थी। इसके बाद इस बांध को शुरू कर दिया गया था। ईआरसीपी प्रोजेक्ट के तहत हाड़ौती की नदियों के सरप्लस पानी को 170 किलोमीटर दूर तक ले जाया जाना है। इसके लिए पंपिंग, ग्रेविटी चैनल एस्कैप, ग्रेविटी फीडर, कैनाल, सुरंग और पानी के लिए पुलिया बनेगी।

कांग्रेस राज में कितना आगे बढ़ी थी योजना

ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने के लिए सीएम अशोक गहलोत ने 14 बार पीएम को चिट्ठी लिखी लेकिन कोई जवाब नहीं आया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने 9 बार राजस्थान के साथ बैठक बुलाई लेकिन बैठकों में एक बार भी ना तो कांग्रेस के मंत्री और ना ही अधिकारी पहुंचे।

पिछली सरकार में परियोजना की डीपीआर के मुताबिक लागत 37247 करोड़ है, जिससे राजस्थान के 26 बड़े और मध्यम आकार की सिंचाई परियोजनाएं इससे लाभांवित होंगी। कमांड एरिया में 2 लाख हैक्टैयर की नई भूमि शामिल होगी। परियोजना में 246 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी को दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रीय कॉरिडोर में आने वाले उद्योगों  के लिए रिजर्व रखा जाएगा।

प्रोजेक्ट में 6 बराज बनाए जाने हैं। इसमें बारां में कुन्नू, महलपुर और रामगढ़ बराज, कोटा में नवनेरा बराज, मेज बराज बूंदी में, राठौड़ बराज सवाई माधोपुर में तथा माधोपुर में ही डूंगरी बांध प्रस्तावित हैं।

अब तक क्या और कितना काम हुआ

प्रोजेक्ट के दायरे में आने वाले नवनेरा बराज और ईसरदा बराज का 86% व 75% काम पूरा किया जा चुका है। जुलाई 2023 तक इस परियोजना पर 1536 करोड़ रुपये का व्यय हो चुका था। 2022-23 के बजट में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रोजेक्ट के लिए 9600 करोड़ रुपये व 2023-24 के बजट में 13 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान रखा था।

रामगढ़ बांध को ईसरदा बांध से भरने की घोषणा भी पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत चुके थे साथ ही इसके लिए आने वाले सालों में प्रस्तावित कामों का खाका भी तैयार हो चुका था। जिनमें

1. रामगढ़ बराज(670 करोड़)
2. महलपुर बराज (2355 करोड़)
3. बीसलपुर बांध की ऊंचाई 0.5 मीटर बढ़ाना (232 करोड़)
4.रामगढ़-महलपुर-नवरेना-गलवा-बीसलपुर-इसरदा लिंक (9641 करोड़)
5. रामगढ़-महलपुर-एनजीबीआई लिंग प्रोजेक्ट के लिए 14200 करोड़ रुपये की डीपीआर को ईआरसीपीसी बोर्ड ने मंजूरी दे दी थी।

बहरहाल भाजपा भी इसी आधार पर काम आगे बढ़ा रही है। योजना के अनुसार इस मॉडल को हाईब्रिड एन्यूटी के आधार पर तैयार किया जाएगा जिसके लिए वित्त विभाग की सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल गई है। इसमें 10254 करोड़ रुपये की तकनीकी स्वीकृति भी जारी कर दी गई है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰