55वी जीएसटी काउंसिल की बैठक कल जैसलमेर में, 148 आईटम्स पर GST रेट्स में बदलाव संभव

जीएसटी काउंसिल शनिवार 21 दिसंबर 2024 को लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance) और हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) पर लगने वाले जीएसटी में कटौती का फैसला ले सकती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में महंगी घड़ियों, जूतों और कपड़ों पर जीएसटी रेट्स को बढ़ाने के साथ ही सिगरेट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024, 10:12 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
55वी जीएसटी काउंसिल की बैठक कल जैसलमेर में, 148 आईटम्स पर GST रेट्स में बदलाव संभव
Photo: UB India News Archive

जीएसटी काउंसिल शनिवार 21 दिसंबर 2024 को लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance) और हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) पर लगने वाले जीएसटी में कटौती का फैसला ले सकती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में महंगी घड़ियों, जूतों और कपड़ों पर जीएसटी रेट्स को बढ़ाने के साथ ही सिगरेट तंबाकू पर 35 फीसदी जीएसटी लगाने का फैसला लिया जा सकता है.

148 आईटम्स पर GST रेट्स में बदलाव संभव 

राजस्थान के जैसलमेर में होने जा रही जीएसटी काउंसिल की बैठक में करीब 148 आईटम्स पर जीएसटी रेट्स में बदलाव करने पर चर्चा हो सकती है. इस बैठक में इसके एविएशन टर्बाइन ईंधन (ATF) को जीएसटी के दायरे में लाने पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है. जीएसटी काउंसिल (GST Council) की बैठक में टर्म इंश्योरेंस प्लान पर लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी को पूरी तरह खत्म करने पर मुहर लग सकती है. वहीं सीनियर सिटीजंस  और अन्य लोग जो 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते हैं उसपर जीएसटी को खत्म किया जा सकता है.  जीएसटी काउंसिल कुछ प्रोडेक्ट्स सर्विसेज पर जीएसटी रेट्स को तर्कसंगत बनाने के साथ कुछ आईटम्स पर जीएसटी रेट्स को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर सकता है.

स्विगी और जोमैटो को मिलेगी राहत! 

स्विगी और जोमैटो जैसी फूड डिलिवरी कंपनियों पर जीएसटी रेट्स को मौजूदा 18 फीसदी (आईटीसी के साथ) से घटाकर 5 फीसदी कर सकती है लेकिन इसपर इनपुट टैक्स क्रेडिट को खत्म किया जा सकता है. जीएसटी की फिटमेंट कमिटी ने इस्तेमाल की गई इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ छोटे पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के सेल्स पर जीएसटी को मौजूदा 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी किए जाने का प्रस्ताव रखा है. इस बढ़ोतरी से पुरानी छोटी कारें और इलेक्ट्रिक गाड़ियां पर जीएसटी रेट्स पुराने बड़ी गाड़ियों के समान हो जाएंगी.

इन आईटम्स पर बदलेगा जीएसटी 

जीएसटी रेट को युक्तिसंगत बनाने के लिए जो मंत्रियों के समूह का गठन किया गया है उसने पैक्ड पीने का पानी, साइकिल, एक्सरसाइज नोटबुक्स, लग्जरी हाथों की घड़ी और जूतों पर जीएसटी रेट्स में बदलाव करने का सुझाव दिया है. जीएसटी रेट में इस बदलाव से सरकार को 22000 करोड़ रुपये का राजस्व लाभ होगा. जीओएम ने 20 लीटर वाले पैक्ड पीने के पानी पर जीएसटी रेट को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी, 10000 रुपये से कम के साइकिल पर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया है. एक्सरसाइज नोटबुक्स पर भी जीएसटी रेट को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का प्रस्ताव है. जबकि 15000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले जूतों पर जीएसटी रेट को बढ़ाकर 18 फीसदी से 28 फीसदी, और 25000 रुपये से ज्यादा कीमत वाली घड़ी पर जीएसटी रेट को 18 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया गया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

8 Articles loaded
जीएसटी में सुधार का दिखने लगा असर… 2 रुपये लीटर सस्ता हुआ दूध, घी-पनीर और आईसक्रीम के भी दाम घटे
खास खबर

जीएसटी में सुधार का दिखने लगा असर… 2 रुपये लीटर सस्ता हुआ दूध, घी-पनीर और आईसक्रीम के भी दाम घटे

GST 2.0: सरकार के किए गए जीएसटी सुधारों का असर चीरजों की कीमतों पर दिखना शुरू हो गया है. अब आप मदर डेयरी को ही ले लीजिए, जिसने फेस्टिव सीजन से पहले अपने उपभोक्ताओं को राहत दी है कंपनी ने पैकेज्ड दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. इसके तहत, 1 […]

UB India News16 सित॰
जीएसटी रिफॉर्म से इकोनॉमी को होगा 20 लाख करोड़ का फायदा,टाटा, महिंद्रा, टोयोटा की कारें ₹3.5 लाख तक सस्ती हुईं ………..
खास खबर

जीएसटी रिफॉर्म से इकोनॉमी को होगा 20 लाख करोड़ का फायदा,टाटा, महिंद्रा, टोयोटा की कारें ₹3.5 लाख तक सस्ती हुईं ………..

जीएसटी रिफॉर्म हो चुका है. अब देश में आम लोगों के लिए सिर्फ दो ही जीएसटी स्लैब होंगी. पहली स्लैब 5 फीसदी की होगी दूसरी स्लैब 18 फीसदी की भी होगी. वैसे एक अतिरिक्त स्लैब 40 फीसदी की भी रखी गई है. जिसमें सिन प्रोडक्ट्स, लग्जरी और प्रीमियम आइटम्स को रखा गया है. वैसे आम […]

UB India News7 सित॰
GST 2.0 से निकलेगी ट्रंप टैरिफ की हवा !
खास खबर

GST 2.0 से निकलेगी ट्रंप टैरिफ की हवा !

ग्लोबल लेवल पर ट्रंप टैरिफ फिलहाल चर्चा में बना हुआ है. हाल ही में अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर भारी टैरिफ लगा दिए हैं. ये टैरिफ भारत के निर्यात को नुकसान पहुँचा सकते हैं, लेकिन भारत सरकार इस बीच आम आदमी को राहत देने की तैयारियों में जुटा है. सरकार GST 2.0 के तहत बड़े […]

UB India News25 अग॰
GST 2.0: क्या राज्य सरकारें फंसा सकती है पेंच, कमाई पर पड़ सकती है चोट
खास खबर

GST 2.0: क्या राज्य सरकारें फंसा सकती है पेंच, कमाई पर पड़ सकती है चोट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में दिवाली गिफ्ट में GST में बड़े रिफॉर्म का वादा किया है, जिसके बाद वित्त मंत्रालय ने मंत्री समूह के पास जीएसटी की देशभर में केवल दो दरें करने का प्रस्ताव भेजा है, जिसके ऊपर सितंबर में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में चर्चा होगी. […]

UB India News21 अग॰
मई 2025 में GST कलेक्शन से हुई बंपर कमाई, सरकार की तिजोरी में आए 2.01 लाख करोड़
खास खबर

मई 2025 में GST कलेक्शन से हुई बंपर कमाई, सरकार की तिजोरी में आए 2.01 लाख करोड़

केंद्र सरकार ने मई 2025 के लिए वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रहण के आंकड़े जारी कर दिए हैं. सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने कुल GST कलेक्शन 2.01 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 16.4 फीसदी की सालाना वृद्धि को दिखाता है. हालांकि मासिक आधार पर इसमें कमी दर्ज की […]

UB India News1 जून
जीएसटी और सीमा शुल्क के मामलों में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला…………..
कानून

जीएसटी और सीमा शुल्क के मामलों में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला…………..

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा कि अग्रिम जमानत का प्रावधान जीएसटी और कस्टम कानूनों पर भी लागू होता है। यानी, अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, तब भी वह अग्रिम जमानत के लिए अदालत जा सकता है। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरश और […]

UB India News27 फ़र॰
क्या जीएसटी परिषद की अगली बैठक में दरों में होगा बदलाव?
खास खबर

क्या जीएसटी परिषद की अगली बैठक में दरों में होगा बदलाव?

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि GST दर को तर्कसंगत बनाने के लिए गठित मंत्री समूह अपने काम में जुटा है और इस पर रिपोर्ट अंतिम चरण में है। इसे जल्द ही GST (माल एवं सेवा कर) परिषद के समक्ष रखे जाने की उम्मीद है। प्रत्यक्ष […]

UB India News5 फ़र॰
GST काउंसिल की बैठक , हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर जीसटी की कटौती का फैसला टला
खास खबर

GST काउंसिल की बैठक , हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर जीसटी की कटौती का फैसला टला

आज जेसलमेर में जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक हुई। इस बैठक में जीएसटी को लेकर कई फैसले लिए गए। इन फैसलों का अपडेट धीरे-धीरे आ रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि जीएसटी परिषद ने लाइफ और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीसटी की कटौती का फैसला टाल दिया। काउंसिल ने मंत्रियों से […]

UB India News21 दिस॰
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)