पीएम नरेंद्र मोदी ने केन और बेतवा नदियों के जल को एक साथ मिलाकर केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खजुराहो में बुधवार को केन- बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन भी किया। प्रधानमंत्री ने यहां अपनी स्पीच की शुरुआत बुंदेलखंडी में की। कहा- वीरों की धरती ई बुंदेलखंड पर रहवे वारे सभी जनन को हमाई तरफ से हाथ जोड़के राम-राम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 25 दिसंबर 2024, 07:04 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम नरेंद्र मोदी ने केन और बेतवा नदियों के जल को एक साथ मिलाकर केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खजुराहो में बुधवार को केन- बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन भी किया।

प्रधानमंत्री ने यहां अपनी स्पीच की शुरुआत बुंदेलखंडी में की। कहा- वीरों की धरती ई बुंदेलखंड पर रहवे वारे सभी जनन को हमाई तरफ से हाथ जोड़के राम-राम पहुंचे। उन्होंने अपनी स्पीच में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और बाबा साहेब अंबेडकर का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “एमपी में आज हजारों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की शुरुआत हुई है। आज बहुत प्रेरणादायी दिन है। आज अटलजी की जन्म जयंती है। आज उनके जन्म के 100 साल हो रहे हैं। उन्होंने मुझ जैसे कई कार्यकर्ताओं को सिखाया है। देश के विकास में अटलजी का योगदान हमारे स्मृति पटल पर अटल रहेगा।

देश में पानी से जुड़ी योजनाओं का क्रेडिट अंबेडकर को जाता है, लेकिन कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब को इसका श्रेय नहीं दिया, लोगों को पता भी नहीं चलने दिया।”

अटल जी पर डाक टिकट जारी

सीएम डॉ. मोहन यादव के भाषण के बाद पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। वाजपेयी पर डाक टिकट जारी किया गया।

प्रधानमंत्री ने केन- बेतवा लिंक परियोजना के मॉडल पर केन नदी का जल प्रवाहित कर शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री ने केन- बेतवा लिंक परियोजना के मॉडल पर केन नदी का जल प्रवाहित कर शिलान्यास किया।
पीएम मोदी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में सिक्का भी जारी किया।
पीएम मोदी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में सिक्का भी जारी किया।
सुशासन भाजपा सरकारों की पहचान
पीएम मोदी ने कहा- मप्र में 1100 से अधिक अटल ग्राम सेवा सदन के निर्माण का काम आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए पहली किस्त जारी की गई है। अटल ग्राम सेवा सदन गांवों के विकास को नई गति देंगे।
हमारे लिए सुशासन दिवस एक दिन का कार्यक्रम भर नहीं है। सुशासन भाजपा सरकारों की पहचान है। देश की जनता ने लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई। मप्र में आप सभी लगातार भाजपा को चुन रहे हैं। इसके पीछे सुशासन का भरोसा ही सबसे प्रबल है।
बुंदेली भाषा से भाषण की शुरुआत
केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के बाद पीएम मोदी अब कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत बुंदेलखंड की भाषा से की। उन्होंने इसाई समाज के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मोहन यादव सरकार को एक साल पूरा हो गया है। मप्र के लोगों को मैं इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस एक साल में प्रदेश में विकास की अगल रफ्तार दिख रही है। केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास हुआ है। ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण भी हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि आज अटलजी की जयंती को 100 साल हो गए हैं। यह हमारे लिए सुशासन दिवस है।
कांग्रेस की सरकारें सिर्फ घोषणाएं करती थीं
पीएम मोदी ने कहा देश में जब जब भाजपा को जहां जहां सेवा करने का मौका मिला है। हमनें पुराने रिकॉर्ड तोड़कर काम किया है।  आजादी के दिवानों ने जो सपने देखे थे, उन्हें साकार करने के लिए हम दिन रात पसीना बहा रहे हैं। अतीत में कांग्रेस की सरकारें सिर्फ घोषणाएं करने का काम करती थी। अखबरों में विज्ञापन देना, दीए जलाना ही उनका काम था। 35-35 साल बीते के बाद भी योजनाओं का काम शुरू नहीं होता था।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत में जो बड़ी नदी परियोजनाएं बनीं, इनके पीछे डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर का ही विजन था। आज जो केंद्रीय जल आयोग है, इसके पीछे भी डॉ. अंबेडकर के ही प्रयास थे, लेकिन कांग्रेस ने कभी जल संरक्षण के प्रयासों और बांधों के लिए बाबा साहेब को क्रेडिट नहीं दिया। किसी को पत भी नहीं चलने दिया। आज सात दशक बाद भी देश के अनेक राज्यों के बीच पानी को लेकर कुछ न कुछ विवाद है।”

पानी की योजनाओं का क्रेडिट अंबेडकर को- PM

प्रधानमंत्री बोले, “पानी के लिए दूरदर्शी आयोजन, इसके विषय में किसने सोचा था? जो सच्चाई है, उसको दबाकर रखा गया। एक ही व्यक्ति को क्रेडिट देने के नशे में सच्चे सेवक को भुला दिया गया। आज मैं बताता हूं देश आजाद होने के बाद भारत की जल शक्ति, भारत के जल संसाधन, भारत में पानी के लिए बांधों की रचना… इन सबकी दूरदृष्टि किसी एक महापुरुष को क्रेडिट जाता है तो उस महापुरुष का नाम है बाबा साहेब अंबेडकर।”

221 KM लंबी नहर से बेतवा में मिलेगा केन का पानी

केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना अंडरग्राउंड पाइप सिंचाई प्रणाली को अपनाने वाली देश की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है। यह परियोजना छतरपुर और पन्ना जिलों में केन नदी पर बनाई जा रही है। 44 हजार 605 करोड़ की परियोजना से 11 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इससे मध्यप्रदेश के 10 और उत्तरप्रदेश के 14 जिलों के करीब दो हजार गांवों को लाभ मिलेगा।

छतरपुर जिले के खजुराहो से करीब 28 किलोमीटर की दूरी पर दौधन गांव में केन नदी पर बांध बनाया जाएगा। यहीं दो टनल और पावर हाउस बनाया जाएगा। दौधन डैम से छतरपुर, टीकमगढ़, झांसी और निवाड़ी जिले के गांवों से होते हुए नहर का पानी झांसी जिले में बरुआसागर के करीब पारीछा बांध के ऊपरी हिस्से में छोड़ा जाएगा।

पानी की कमी से पलायन की मार झेल रहे बुंदेलखंड के किसानों की मुश्किलें अब खत्म होने वाली हैं। केन और बेतवा नदियों को जोड़ने वाली ऐतिहासिक परियोजना से यहां के 10 जिलों को इस समस्या से निजात मिलेगी। यहां के ज्यादातर किसान पानी के अभाव में सिर्फ खरीफ की फसलें ही उगाते हैं।

करीब तीन दशक पहले शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी योजना को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खजुराहो में हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम पन्ना और छतरपुर जिले के सीमावर्ती इलाके में दौधन बांध का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल, सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा समेत विधायक-सांसद मौजूद रहेंगे।

जानिए, केन-बेतवा परियोजना से कैसे बदलेगा बुंदेलखंड छतरपुर और पन्ना जिलों की सीमा पर केन नदी पर दौधन बांध बनाया जाएगा। इस बांध के माध्यम से पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र में दो टनल बनाई जाएंगी। एक मुख्य टनल के जरिए 221 किलोमीटर लंबी नहर बनाई जाएगी। यह छतरपुर, झांसी, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के गांवों से गुजरते हुए झांसी जिले में बेतवा नदी पर बने पारीछा बांध के ऊपरी क्षेत्र में केन नदी का पानी पहुंचाएगी।

इस 221 किलोमीटर लंबी नहर के माध्यम से रास्ते में पड़ने वाले गांवों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही प्रेशराइज्ड पाइपलाइन के जरिए खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचेगा।

नहर से सीधे खेत तक पहुंचेगा पानी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के तहत बनने वाली नहर से पानी की बर्बादी रोकने के लिए माइक्रो इरिगेशन सिस्टम से सिंचाई की व्यवस्था होगी। राज्य सरकार नहर से पंपों के जरिए प्रेशराइज्ड पाइप डालकर सीधे खेतों तक पानी पहुंचाएगी।

चंदेलकालीन तालाब-बावड़ियां भरेंगे चंदेल राजाओं द्वारा बुंदेलखंड इलाके में तालाबों का निर्माण कराया गया था। पूरे बुंदेलखंड में करीब दो हजार चंदेलकालीन तालाब हैं। इनमें से करीब 500 जलाशय आज भी जीवित अवस्था में हैं। ये सभी तालाब आपस में जोड़े गए थे यानी एक तालाब के भरने के बाद उसके अतिरिक्त जल से अगला तालाब भरता था। इन्हीं जलाशयों के आसपास बावड़ियां भी बनाई गई थीं। केन-बेतवा लिंकेज नहर से चंदेलकालीन तालाब भी पुर्नजीवित हो सकेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने नदी जोड़ो परियोजना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ‘X’ पर लिखा- पर्यावरण और वन को लेकर अपनी ‘कथनी’ और ‘करनी’ में अंतर का प्रधानमंत्री आज एक और सबूत दे रहे हैं। वह जिस केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास करने जा रहे हैं, वह मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के लिए गंभीर खतरा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰