6G को लेकर क्या है भारत की तैयारी?

भारत में अभी 5G नेटवर्क का रोलआउट जोरों-शोरों से चल रहा है। Jio और Airtel ने रिकॉर्ड समय में देश के सभी जिला मुख्यालयों में 5G नेटवर्क पहुंचा दिया है। वहीं, Vodafone-Idea और BSNL भी अपनी 5G नेटवर्क पैन-इंडिया लेवल पर लॉन्च करने की तैयारी में है। 5G में यूजर्स को 1gbps तक की इंटरनेट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 3 जनवरी 2025, 06:47 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
6G को लेकर क्या है भारत की तैयारी?
Photo: UB India News Archive

भारत में अभी 5G नेटवर्क का रोलआउट जोरों-शोरों से चल रहा है। Jio और Airtel ने रिकॉर्ड समय में देश के सभी जिला मुख्यालयों में 5G नेटवर्क पहुंचा दिया है। वहीं, Vodafone-Idea और BSNL भी अपनी 5G नेटवर्क पैन-इंडिया लेवल पर लॉन्च करने की तैयारी में है। 5G में यूजर्स को 1gbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है, जो पिछली जेनरेशन से 10 गुना तेज है। 5G के लॉन्च होने के बाद दुनियाभर में इंटरनेट की क्रांति आ गई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग (ML) आदि का नया दौर शुरू हो गया है। 5G का एडवांस वर्जन आने वाले कुछ समय में लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो जाएगा।

क्या है 6G?

6G को छठी जेनरेशन की वायरलेस कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी कहा जाता है। जहां 5G का मुख्य फोकस मोबाइल ब्रॉडबैंड और IoT डिवाइसेज को बेहतर करने पर है। वहीं, 6G इसे एक और लेवल पर लेकर जाएगा। इसमें मोबाइल इंटरनेट डेटा की स्पीड 1Tbps तक पहुंच जाएगा और लैटेंसी 100 माइक्रोसेकेंड तक हो जाएगी यानी आप रीयल टाइम में बिना किसी लैग के दुनिया से वर्चुअली कनेक्ट हो सकेंगे।

6G मौजूदा MHz या GHz स्पेक्ट्रम बैंड पर काम नहीं करेगा। इसके लिए नया टेट्राहर्ट्ज (THz) स्पेक्ट्रम बैंड की जरूरत होगी। इसके अलावा नई जेनरेशन की टेक्नलॉजी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंटिग्रेशन से लैस होगी। साथ ही, यह 5G के मुकाबले बेहतर सिक्योर होगी।

6G कब होगा लॉन्च?

दुनियाभर में 6G टेक्नोलॉजी को लेकर रिसर्च और डेवलपमेंट की जा रही है। जापान में इसकी सफल टेस्टिंग की जा चुकी है। वहीं, भारत भी इस रेस में किसी से पीछे नहीं रहने वाला है। पीएम मोदी ने 2023 में 6G के लिए टेस्ट बेड लॉन्च किया था। पिछले दिनों केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दावा किया है कि 6G लॉन्च करने में भारत दुनिया के सबसे पहले देशों में से एक होगा। उम्मीद की जा रही है कि इसे 2030 तक लॉन्च किया जा सकता है।

6G के आने के बाद मोबाइल टेक्नोलॉजी एक नए शिखर पर पहुंच जाएगा, जिसमें यूजर्स को इंटरनेट एक्सेस करने में जीरो लैटेंसी यानी किसी भी तरह का लैग नहीं मिलेगा। यह एक ऐसा दौर होगा, जिसमें सीमलेस कनेक्टिविटी मिलेगी और आप बिना किसी नेटवर्क डिसकनेक्शन के दुनिया के साथ वर्चुअली कनेक्टेड रह सकेंगे। स्मार्ट सिटी और इंडस्ट्री के लिए यह टेक्नोलॉजी एक वरदान साबित हो सकती है।

6G in India

6G की भारत में क्या है तैयारी?

भारत ने 6G के लिए अभी से रिसर्च और डेवलपमेंट करना शुरू कर दिया है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने 6G टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्रुप (6G-TIG) की स्थापना की है, जो भारत में 6G की संभावनाओं को तलाशने का काम करेगी। इसके लिए DoT ने अकेड्मिक्स, इंडस्ट्री और गर्वमेंट बॉडी के साथ साझेदारी की है, ताकि भारत में 6G टेक्नोलॉजी को डेवलप किया जा सके।

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की मानें तो 5G की तरह 6G का डिप्लॉयमेंट आसान नहीं होगा। स्पेक्ट्रम आवंटन को लेकर चुनौतियां पैदा हो सकती है क्योंकि सरकार को 6G सर्विस के लिए नया THz स्पेक्ट्रम बैंड अलोकेट करना होगा। यह एक हाई फ्रिक्वेंसी बैंड है, जिसकी बैंडविथ काफी ज्यादा है। इस बैंड पर ज्यादा क्षमता के साथ हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिलती है।

6G इवोल्यूशन के लिए बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड करने की जरूरत होगी। टेलीकॉम ऑपरेटर्स को बड़ी मात्रा में स्मॉल सेल डिप्लॉयमेंट, एज कम्प्यूटिंग कैपेबिलिटीज और एडवांस एंटिना टेक्नोलॉजी के लिए निवेश करना होगा। सरकार ने इसके लिए नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन और डिजिटल इंडिया प्रोग्राम की घोषणा की है। ये दोनों 6G के डिप्लॉयमेंट के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
इस बड़े तूफान के लिए इंसान तैयार नहीं………………
खास खबर

इस बड़े तूफान के लिए इंसान तैयार नहीं………………

AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. आईटी से लेकर एजुकेशन सेक्टर तक में AI यूज किया जा रहा है. AI की वजह से काफी नौकरियां भी जा रही हैं. लेकिन, अब Microsoft के संस्थापक Bill Gates ने इसको लेकर बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि इंसान आने वाले वर्षों में AI जो बदलाव ला सकता है, […]

UB India News27 अग॰
एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..
टेक्नोलॉजी

एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..

अमेरिका दुनिया के सबसे उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल बेच रहा है, जबकि चीन दूसरे सबसे उन्नत एआई मॉडल मुफ्त या बेहद कम कीमत पर उपलब्ध करा रहा है। दुनिया इन मॉडलों को खूब अपना भी रही है। नतीजतन, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया के कई देशों में चीनी एआई मॉडल तेजी से लोकप्रिय हो […]

UB India News31 जुल॰
बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं
अपराध

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म Facebook, X , Instagram और YouTube जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो को हटाने (टेकडाउन) की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक तेज होगी. इसके लिए […]

UB India News31 जुल॰
क्या CJP प्रोटेस्ट में  FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !
टेक्नोलॉजी

क्या CJP प्रोटेस्ट में FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

दिल्ली में CJP के समर्थन में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आपस की बात छिपाने के लिए एक नई तकनीक का प्रयोग किया. इस तकनीक के बूते ही दिल्ली पुलिस ये ट्रेस नहीं कर पाई कि आखिर प्रदर्शनकारियों के बीच क्या बात हो रही है? न ही पुलिस को ये अंदाजा था कि कितनी संख्या […]

UB India News23 जुल॰
वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी
टेक्नोलॉजी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को तीन दिन और बढ़ा दिया है। एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को बताया कि अब कंपनी को 9 जुलाई तक अपना जवाब सौंपना होगा। इससे पहले सरकार ने इस मामले में वॉट्सएप से 6 जुलाई […]

UB India News6 जुल॰
बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………
खास खबर

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के मोबाइल स्क्रालिंग, चैटिंग, रील्स देखने के साथ-साथ रील्स बनाने में मां-बाप की सक्रिय सहभागिता चिंता का विषय बन रही है। इसके कारण 80 प्रतिशत से भी अधिक बच्चों के चित्र अथवा उनके वीडियो इंटरनेट पर […]

UB India News5 जुल॰
एआई का भविष्य व्यवस्था, बाजार और तकनीक की ‘ट्रिनिटी’ पर निर्भर करेगी ?……………
टेक्नोलॉजी

एआई का भविष्य व्यवस्था, बाजार और तकनीक की ‘ट्रिनिटी’ पर निर्भर करेगी ?……………

पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आ रही रिपोर्टों, स्टोरियों और स्तंभों में एक अलग दुनिया दिख रही है। अमेरिका के कई हिस्सों के लोग तकनीक, बाजार और राज्य की व्यवस्था से परे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन बाजार के खिलाड़ी इस प्रतिरोध को ‘हिलबिली अपराइजिंग’ […]

UB India News3 जुल॰
व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………
खास खबर

व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………

भारत सरकार ने व्हाट्सएप के उस नए “यूज़रनेम (Username)” फीचर पर सख्त रुख अपनाया है, जिसके लागू होने के बाद उपयोगकर्ता बिना अपना मोबाइल नंबर बताए एक-दूसरे से संपर्क कर सकेंगे। सरकार ने इस फीचर के भारत में रोलआउट पर फिलहाल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं और Meta (व्हाट्सएप की मूल कंपनी) से तीन […]

UB India News2 जुल॰
तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए
खास खबर

तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए

पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों व्यावसायिक नेतृत्वकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान, मैंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर उनके विचारों में एक बड़ा अंतर देखा है। एक पक्ष को आगे ‘नौकरियों का खात्मा’ और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी नजर आती है; वहीं दूसरा पक्ष इसे एक बड़ी छलांग के तौर पर देखता है। क्या एआई […]

UB India News27 जून