प्रगति यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर में 500 करोड़ से अधिक योजनाओं का किये उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर पहुंच रहे हैं और प्रगति यात्रा के तहत समस्तीपुर के चार अलग-अलग प्रखंडों में 51 विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किये। इन योजनाओं पर कुल 500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। प्रगती यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को समस्तीपुर में 500 करोड़ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 13 जनवरी 2025, 04:42 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रगति यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर में 500 करोड़ से अधिक योजनाओं का किये उद्घाटन और शिलान्यास
Photo: UB India News Archive

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर पहुंच रहे हैं और प्रगति यात्रा के तहत समस्तीपुर के चार अलग-अलग प्रखंडों में 51 विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किये। इन योजनाओं पर कुल 500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।

प्रगती यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को समस्तीपुर में 500 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। यात्रा की शुरुआत जिले के उजियारपुर प्रखंड से हुई है, जहां सीएम ने अंबेडकर छात्रावास और अंबेडकर हाई स्कूल के भवन की आधारशिला रखी है।

वहीं, शिलान्यास के बाद सीएम कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं, जहां अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। योजनाओं की समीक्षा के साथ पदाधिकारियों को इसे पूरा करने और बेहतर करने को लेकर निर्देश दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री @NitishKumar ने प्रगति यात्रा के दौरान समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक की एवं अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Image

Image

Image

Image

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन देने जा रहे और ऐपवा आयशा के छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ऐपवा आइशा के लोग हुजूम में सीएम से अपनी मांगों को लेकर मिलने पहुंचे थे। सभी बीपीएससी के री-एग्जाम और छात्रों के साथ हुए लाठीचार्ज मामले का विरोध कर रहे थे। फिलहाल चार से पांच छात्रों को पुलिस साथ ले गई है।

मुख्यमंत्री NitishKumar के द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के ग्राम रायपुर में डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पॉन्स फैसिलिटि- कम-ट्रेनिंग सेन्टर का उ‌द्घाटन तथा शिलान्यास किया गया।
Image

Image

Image

Image

कारगर और प्रभावकारी यात्रा

बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि प्रगती यात्रा का एक ही मकसद है कि अगर विकास का कुछ काम बचा है तो उसे चिन्हित कर कर डालना है। सार्वजनिक परेशानी की चीजों को हर हाल में दूर करना है। ये बहुत कारगर और प्रभावकारी यात्रा है।

नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से कल्याणपुर के वासुदेव पूर्व पहुंचे। यहां उन्होंने मुक्तापुर में मोइन के सौंदर्यीकरण और इको पार्क निर्माण को लेकर शिलान्यास किया। शेखूपुर गांव में जल जीवन हरियाली के तहत विकसित किए गए तालाब के जायजा भी लिया। साथ ही मछली पालन को लेकर तालाब में उन्होंने बच्चा छोड़ा।

सीएम ने बांधे तारीफों के पुल

वारिसनगर के विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कहा कि सीएम का कमेंट था कि इससे बेहतर बिहार में कुछ नहीं देखा है। प्रशासनिक और गांव के जिन लोगों का भी योगदान रहा है इसे बनाने में सबका धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया। अस्पताल का भी शिलान्यास हुआ। जाते जाते यहां की बहुत तारीफ की। कहा कि ये आइडियल है, इसे सहेजकर रखना चाहिए।

ट्रैफिक रूट में है बदलाव

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए समस्तीपुर शहर में आज यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है, जो सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगा। मुख्यमंत्री समस्तीपुर शहर के भोला टॉकीज और मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण की आधारशिला रखेंगे।

सीएम करेंगे कई योजनाओं का शिलान्यास

इन फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण से समस्तीपुर शहर में यातायात की समस्या, विशेष रूप से जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री उजियारपुर के रायपुर में अंबेडकर छात्रावास और अंबेडकर हाई स्कूल भवन का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री कल्याणपुर के मुक्तापुर में मोईन को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए चल रहे कार्य का शिलान्यास भी करेंगे और इसके प्रगति का जायजा लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री वारिसनगर के शेखोपुर गांव में जल जीवन हरियाली योजना के तहत विकसित किए गए तालाब का निरीक्षण करेंगे और वहां लगाए गए विभिन्न स्टालों पर चल रहे सरकारी कार्यों की समीक्षा करेंगे।

इसके साथ ही वह हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

यातायात व्यवस्था में बदलाव

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर समस्तीपुर शहर में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक यातायात में बड़े बदलाव किए गए हैं। इस दौरान चार पहिया और तीन पहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। मूसरीघराने से आने वाली छोटी वाहनों का मार्ग 12 पत्थर मोर से होते हुए डीआरएम कार्यालय चौक से स्टेशन की ओर, और थानेश्वर स्थान मंदिर से ओवर ब्रिज के नीचे होते हुए ताजपुर रोड की ओर होगा।

कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के आगमन के बाद दो पहिया वाहन रेलवे ओवरब्रिज से ताजपुर की ओर जा सकेंगे। मगरदही से आने वाले वाहन बहादुरपुर होते हुए रेलवे क्रॉसिंग से मुसरीघरारी की ओर जा सकेंगे। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड वाहन को आपातकालीन स्थिति में किसी भी सड़क का उपयोग करने की अनुमति होगी। इसके अलावा, बस स्टैंड से शाम 4 बजे तक कोई भी वाहन नहीं चलेगा, और वहां पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

ये है सीएम नीतीश का डे प्लान

मुख्यमंत्री सबसे पहले उजियारपुर के प्रखंड रायपुर, कल्याणपुर प्रखंड के मुक्तापुर द वारिसनगर प्रखंड के शेखापुर जायेंगे. वहीं समाहरणालय में वरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे. उजियारपुर प्रखंड के रायपुर में मुख्यमंत्री के द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत एसडीआरएफ के भवन और अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग के अंतर्गत 100 शैय्या वाले अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का उद्घाटन करेंगे. मुक्तापुर मोइन के चल रहे सौंदर्यीकरण का जायजा लेंगे. वहीं मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर आरओबी निर्माण की आधारशिला रखेंगे. वारिसनगर प्रखंड के शेखोपुर में जल-जीवन-हरियाली से शिवगंगा तालाब के जीर्णोंद्धार कार्य को देखेंगे.

147 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

प्रगति यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश विभिन्न विभागों के 147 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसकी कुल लागत 43664.252 लाख रुपये है. इसके अलावा मुख्यमंत्री जिले में 50082.229 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न विभागों के 51 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. बता दें, बीते दिन प्रगति यात्रा के तहत सीएम नीतीश मधुबनी पहुंचे थे. यहां उन्होंने जिलेवासियों को करीब 1100 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. साथ ही उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया. जिला समाहरणालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की. इसके बाद सीएम वापस राजधानी पटना लौट गए. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के तीसरे चरण का भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….
अपराध

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के मास्टर माइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार किया. आरोपी को पुलिस ठाणे ले आई है. बिजेंद्र कुमार गुप्ता लंबे समय से फरार चल रहा था. पेपर लीक मामले में उसकी अहम […]

UB India News25 जुल॰
समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज
अपराध

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में बुधवार की रात अपराधियों ने आपसी वर्चस्व को लेकर दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार […]

UB India News8 जुल॰
टीम इंडिया में वैभव के चयन सेे बिहार के खिलाड़ियों में नया जोश……….
खास खबर

टीम इंडिया में वैभव के चयन सेे बिहार के खिलाड़ियों में नया जोश……….

बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टी-20 टीम में चयन से पूरे राज्य में खुशी और उत्साह का माहौल है। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे तथा जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह बनाकर वैभव ने न सिर्फ अपने परिवार और बिहार का, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया […]

UB India News7 जून
गंगा में 15 लोगों से भरी नाव डूबी, 3 मौतें , 4 लोग लापता
दुर्घटना

गंगा में 15 लोगों से भरी नाव डूबी, 3 मौतें , 4 लोग लापता

पटना के बाढ़ में गंगा में नाव पलटने से 3 लोगों की डूबने से मौत हो गई। जबकि 4 लापता बताए जा रहे हैं। 7 लोगों को बचा लिया गया है। नाव पर करीब 14 लोग सवार थे। जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसा बाढ़ के उमानाथ इलाके में हुआ है।मृतकों की पहचान नीलम […]

UB India News28 मई
करीबी दोस्त बना दुश्मन?
समस्तीपुर

करीबी दोस्त बना दुश्मन?

जनशक्ति जनता दल प्रमुख और राजद के पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव ने अपनी जान को खतरा बताते हुए अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया की मांग की है। तेज प्रताप ने अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह विभाग के प्रभारी सम्राट चौधरी से संपर्क किया है। तेज प्रताप का कहना है कि उन्हें वर्तमान […]

UB India News26 दिस॰
भाजपा नेता रूपक सहनी की हत्या, थानाध्यक्ष निलंबित और एसआईटी जांच तेज
अपराध

भाजपा नेता रूपक सहनी की हत्या, थानाध्यक्ष निलंबित और एसआईटी जांच तेज

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में भाजपा बूथ अध्यक्ष रूपक सहनी की बुधवार देर शाम अंधाधुंध गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय रूपक मंदिर के पास एक दुकान में बैठे थे, तभी 3-4 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और पैदल भाग गए। समस्तीपुर जिले के खानपुर […]

UB India News25 दिस॰
सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में VVPAT की पर्चियां मॉक पोल की पर्चियां थी !……………..
खास खबर

सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में VVPAT की पर्चियां मॉक पोल की पर्चियां थी !……………..

बिहार में चुनाव की सरगर्मी के बीच समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में VVPAT की पर्चियां कचरे के ढेर में मिलने से हड़कंप मच गया। RJD समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने तरह-तरह के आरोप लगाए और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। हालांकि, मामले की नजाकत को देखते हुए तुरंत इस मामले की एफआईआर […]

UB India News9 नव॰
बिहार विधानसभा चुनाव : जनता पूछ रही है सवाल तो भागते नजर आरहे माननीय…………………..
पश्चिमी बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव : जनता पूछ रही है सवाल तो भागते नजर आरहे माननीय…………………..

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान बेशक अभी नहीं हुआ है लेकिन विधायक और संभावित उम्मीदवार जनता के बीच जाने लगे हैं। क्षेत्र में कथित तौर पर काम नहीं करने वाले विधायकों को जनता की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला समस्तीपुर और रोहतास से सामने आया है जहां पर […]

UB India News27 सित॰
निलंबित पुलिसकर्मी के घर STF ने की छापेमारी , भारी मात्रा में कारतूस-हथियार बरामद , दोनों तरफ से हुई फायरिंग
खास खबर

निलंबित पुलिसकर्मी के घर STF ने की छापेमारी , भारी मात्रा में कारतूस-हथियार बरामद , दोनों तरफ से हुई फायरिंग

बिहार के समस्तीपुर में एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस में कार्यरत सरोज सिंह के घर पर छापेमारी की जा रही है. इस दौरान पुलिस पर फायरिंग की गई, जिस पर पुलिस ने भी […]

UB India News6 जून