प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन किया। यह भारत का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो है, जिसमें ऑटोमोबाइल, कंपोनेंट उत्पादों और टेक्नोलॉजी में 100 से ज्यादा नए लॉन्च होने की उम्मीद है। यह एक्सपो 17-22 जनवरी तक चलेगा। पीटीआई की खबर के मुताबिक, एक्सपो को राष्ट्रीय राजधानी में भारत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 17 जनवरी 2025, 12:32 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का किया उद्घाटन
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन किया। यह भारत का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो है, जिसमें ऑटोमोबाइल, कंपोनेंट उत्पादों और टेक्नोलॉजी में 100 से ज्यादा नए लॉन्च होने की उम्मीद है। यह एक्सपो 17-22 जनवरी तक चलेगा। पीटीआई की खबर के मुताबिक, एक्सपो को राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम और यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एच डी कुमारस्वामी, जीतन राम मांझी, मनोहर लाल, पीयूष गोयल और हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। एक्सपो में 5,100 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी होंगे और अनुमान है कि दुनिया भर से 5 लाख से अधिक आगंतुक इसमें शामिल होंगे।

ये कारें हो रही हैं लॉन्च और डिस्प्ले

भारत मंडपम में पैसेंजर व्हीकल मार्केट की अग्रणी मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक वाहन SUV e VITARA का अनावरण करेगी और प्रतिद्वंद्वी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड पहले दिन Crtea EV लॉन्च करने की तैयारी में है। लग्जरी सेगमेंट में, जर्मन प्रमुख मर्सिडीज-बेंज अपनी इलेक्ट्रिक EQS मेबैक SUV लॉन्च करेगी, जबकि इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट CLA और G इलेक्ट्रिक SUV का प्रदर्शन करेगी। इसी तरह, हमवतन बीएमडब्ल्यू अपनी नई बीएमडब्ल्यू एक्स3 को लॉन्च करने के अलावा ऑल-इलेक्ट्रिक बीएमडब्ल्यू आई7 का प्रदर्शन करेगी। यशोभूमि में 18-21 जनवरी, 2025 को आयोजित होने वाले कंपोनेंट शो में लगभग सात देशों के 1,000 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे।

सीमाओं से परे: भविष्य की ऑटोमोटिव वैल्यू चेन का सह-निर्माण है एक्सपो का थीम

खबर के मुताबिक, भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 मोबिलिटी इकोसिस्टम की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को एक ही छत के नीचे लाएगा। इनमें ऑटोमोबाइल निर्माताओं से लेकर कंपोनेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स, टायर और ऊर्जा भंडारण निर्माताओं, और ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर फर्मों और मटेरियल रीसाइकिलर्स तक शामिल हैं। सीमाओं से परे: भविष्य की ऑटोमोटिव वैल्यू चेन का सह-निर्माण- थीम के साथ, टिकाऊ और अत्याधुनिक तकनीकी प्रगति पर जोर देने के साथ ऑटोमोटिव और मोबिलिटी क्षेत्र में सहयोग और इनोवेशन को बढ़ावा देने के मकसद से, वैश्विक एक्सपो में 9 से ज्यादा समवर्ती शो, 20 से अधिक सम्मेलन और मंडप आयोजित किए जाएंगे। साथ ही एक्सपो में मोबिलिटी क्षेत्र में नीतियों और पहलों को प्रदर्शित करने के लिए राज्य सत्र भी होंगे, ताकि उद्योग और क्षेत्रीय स्तरों पर सहयोग को सक्षम बनाया जा सके।

इन संघों ने मिलकर किया है आयोजन

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा समर्थित इस वैश्विक एक्सपो का आयोजन उद्योग संघों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM), ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ACMA), इंडिया एनर्जी स्टोरेज अलायंस (IESA), ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ATMA), इंडियन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ICEMA), नैसकॉम, इंडियन स्टील एसोसिएशन, मैटेरियल रिसाइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया और CII शामिल हैं।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰