‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ (PMEGP) ने गांवों में रोजगार के नए रास्ते खोल दिए………

भारत में पिछले 16 सालों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. ‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ (PMEGP) ने गांवों में रोजगार के नए रास्ते खोल दिए हैं. इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में शुरू हुए छोटे व्यवसायों ने शहरों के मुकाबले ज्यादा लोगों को नौकरी दी है. लेकिन आरोप भी लगा कि सरकार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 17 जनवरी 2025, 10:50 AM 10 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ (PMEGP) ने गांवों में रोजगार के नए रास्ते खोल दिए………
Photo: UB India News Archive

भारत में पिछले 16 सालों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. ‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ (PMEGP) ने गांवों में रोजगार के नए रास्ते खोल दिए हैं. इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में शुरू हुए छोटे व्यवसायों ने शहरों के मुकाबले ज्यादा लोगों को नौकरी दी है. लेकिन आरोप भी लगा कि सरकार ने समय पर लाभार्थियों को सब्सिडी जारी नहीं की.

गांवों में शुरू हुए हर छोटे व्यवसाय ने औसतन 8.19 लोगों को रोजगार दिया है. यह आंकड़ा शहरों के मुकाबले ज्यादा है, जहां प्रति यूनिट 8.07 नौकरियां पैदा हुई हैं. PMEGP योजना ने अब तक 80.52 लाख नौकरियां पैदा की हैं, जिनमें से 64.55 लाख नौकरियां सिर्फ गांव में ही बनी हैं.

योजना के तहत शुरू किए गए कुल 9.86 लाख व्यवसायों में से 79.89% गांवों में हैं. मतलब, लगभग 80% व्यवसाय ग्रामीण इलाकों में शुरू किए गए हैं. बाकी 20.11% शहरी इलाकों में शुरू किए गए हैं. 2008-09 से 2023-24 तक PMEGP के तहत पैदा होने वाले रोजगार में हर साल औसतन 8.67% की बढ़ोतरी हुई है.

आखिर क्या है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम
भारत सरकार ने रोजगार के नए मौके पैदा करने के लिए ‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ (PMEGP) नाम की योजना शुरू की थी. यह योजना  31 मार्च 2008 तक चल रही दो पुरानी योजनाओं- ‘प्रधानमंत्री रोजगार योजना’ (PMRY) और ‘ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम’ (REGP) को मिलाकर बनाई गई है.

PMEGP योजना का मकसद है कि लोग खुद का काम शुरू कर सकें और नौकरी पा सकें. इससे गांव और शहरों में रहने वाले बेरोजगार नौजवानों और कारीगरों को घर से ही काम करने का मौका मिलता है.

हाल ही में सरकार ने लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में बताया है कि पहले व्यवसाय शुरू करने के लिए 25 लाख रुपये तक की मंजूरी मिलती थी, जिसे अब बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है. अगर आपका व्यवसाय अच्छा चल रहा है, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए 1 करोड़ रुपये तक की मदद मिल सकती है. 10 लाख रुपये तक के लोन के लिए छोटे व्यवसायों को कोई गारंटी देने की जरूरत नहीं है.

अगर कोई छोटा व्यवसाय 25 लाख रुपये तक का लोन मांगता है, तो बैंक को 14 दिनों के अंदर  यह फैसला लेना होगा कि लोन देना है या नहीं. इससे  व्यवसायों को पैसों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता.

PMEGP: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कितनी नौकरियां बनीं?
लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, लगभग हर साल ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा रोजगार पैदा हुए हैं. 2023-24 तक ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार रोजगार सृजन में बढ़ोतरी देखी गई है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत है. 2019-20 से 2023-24 तक हर साल 5 लाख से ज्यादा नौकरियां ग्रामीण क्षेत्रों में PMEGP के जरिए बनी हैं. शहरी क्षेत्रों में PMEGP के जरिए कम रोजगार पैदा हुए. 2021-22 से शहरी क्षेत्रों में PMEGP का प्रदर्शन बेहतर हुआ है.

PMEGP: क्या कोविड महामारी के दौरान भी ग्रामीणों को हुआ फायदा
2021-22 में PMEGP योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार सृजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस साल 6.77 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा हुए, जो किसी भी एक साल में सबसे ज्यादा है. इसी साल देशभर में सबसे ज्यादा 1.03 लाख नई यूनिट को सहायता प्रदान की गई, जिससे 825,752 नए रोजगार के अवसर पैदा हुए. यह कोविड-19 महामारी का समय था, जब शहरों में रोजगार बुरी तरह प्रभावित हुए थे. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शहरों से गांवों की ओर पलायन कर रहे थे.

वहीं दूसरी ओर PMEGP के तहत शहरों में सबसे ज्यादा रोजगार 2023-24 में पैदा हुए, जब 1.61 लाख नौकरियां बनीं. इससे पता चलता है कि कोविड के बाद शहरों में धीरे-धीरे कारोबार फिर से पटरी पर लौट रहे हैं और रफ्तार पकड़ रहे हैं. 2023-24 में ही 3093.87 करोड़ रुपये की सबसे अधिक मार्जिन मनी सब्सिडी वितरित की गई.

गांवों ने शहरों को कैसे पीछे छोड़ा?
PMEGP योजना ने लोगों को अपने गांवों में ही नए व्यवसाय शुरू करने का मौका दिया. इससे उन्हें शहरों की ओर पलायन करने की जरूरत नहीं पड़ी. योजना के तहत कई तरह के व्यवसाय शुरू किए जा सकते हैं, जैसे कि कृषि-आधारित उद्योग, हैंडिक्रॉफ्ट, फूड प्रोसेसिंग और सर्विस सेक्टर.

PMEGP योजना के तहत सब्सिडी, ऋण और प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं दी जाती हैं. इस वजह से भी लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलती है. पूर्वोत्तर क्षेत्र और पहाड़ी इलाकों में PMEGP योजना के तहत ज्यादा सब्सिडी और दूसरे ऋण के जरिए अतिरिक्त सहायता दी जाती है.

हो सकता है कि शहरी क्षेत्रों में पहले से ही बहुत सारे व्यवसाय हों, इसलिए नए व्यवसायों के लिए अवसर कम हों. ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर कम होते हैं, इसलिए PMEGP योजना वहां ज़्यादा प्रभावी रही होगी. ग्रामीण क्षेत्रों में PMEGP योजना के बारे में ज्यादा जागरूकता भी एक कारण हो सकता है.

PMEGP: किस वर्ग के लोगों ने उठाया सबसे ज्यादा फायदा?
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ने महिलाओं और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को रोजगार के कई अवसर दिए हैं. इसमें महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. 2023-24 में सबसे ज्यादा महिलाओं को इस योजना का फायदा मिला. अनुसूचित जाति के लोगों को भी PMEGP के जरिए रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की भागीदारी लगभग स्थिर रही है.

योजना के तहत देशभर में साल 2008 से 2024 तक सरकार की मदद से कुल 985,047 व्यवसाय शुरू हुए. इनमें सबसे ज्यादा सामान्य वर्ग के लोगों ने कुल 329,039 व्यवसाय शुरू किए. ओबीसी वर्ग में भी लगभग इतने ही 327,628 नए व्यसाय चालू हुए. अनुसूचित जाति में 113,247 और अनुसूचित जनजाति में 83,896 व्यवसाय शुरू किए गए. इसके अलावा, अल्पसंख्यक वर्ग में 131,237 लोगों ने व्यापार शुरू किया. करीब 32 फीसदी यानी 321,333 महिलाओं ने भी अपना काम शुरू करने के लिए सरकार से फंड लिया.

सरकार ने महिलाओं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और ट्रांसजेंडर लोगों को ‘विशेष श्रेणी’ में रखा है. इस श्रेणी में आने वाले लोगों को व्यवसाय शुरू करने के लिए ज्यादा पैसे (सब्सिडी) दिए जाते हैं. विशेष श्रेणी के लोगों को गांवों में 35% और शहरों में 25% तक की सब्सिडी मिल सकती है. बाकी लोगों (सामान्य श्रेणी) को गांवों में 25% और शहरों में 15% तक की सब्सिडी मिलती है. विशेष श्रेणी के लोगों को अपने व्यवसाय में सिर्फ 5% पैसे लगाने होते हैं, जबकि बाकी लोगों को 10% पैसे खुद लगाने पड़ते हैं.

क्या बैंक ने समय पर लाभार्थियों को जारी नहीं की सब्सिडी?
लोकसभा में सरकार से सवाल पूछा गया कि क्या PMEGP दिशानिर्देशों के अनुसार सब्सिडी 24 घंटे के भीतर जारी की जानी चाहिए? अगर हां, तो देरी क्यों हो रही है? इस सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में बजट की कमी के कारण 417 दावों का निपटारा नहीं हो पाया है, जिनमें 20.73 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी शामिल है. सरकार का कहना है कि यह देरी पैसे की कमी के कारण हुई है.

PMEGP योजना के तहत KVIC यह जांच करता है कि व्यवसाय शुरू करने के लिए मांगी गई सब्सिडी सही है या नहीं. अगर सब कुछ ठीक होता है, तो KVIC  3 दिनों के अंदर बैंक को पैसे भेजने के लिए कहता है. बैंक को यह पैसा 24 घंटे के भीतर व्यवसाय शुरू करने वाले व्यक्ति के बैंक खाते में भेजना होता है.

PMEGP: योजना के सफलता का क्या है आधार?
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं. सरकार ने बताया कि एक खास वेबसाइट बनाई गई है जहां आप अपना आवेदन करने से लेकर पैसे मिलने तक पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं. इससे पता चलता है कि आपका आवेदन किस स्टेज पर है और पैसे कब मिलेंगे. सरकारी अफसर खुद जाकर उन छोटे-छोटे व्यवसायों को देखते हैं जो PMEGP की मदद से शुरू हुए हैं. वे यह देखते हैं कि व्यवसाय सही जगह पर है या नहीं और वह चल भी रहा है या नहीं. इसके लिए वे उस जगह की फोटो और लोकेशन भी लेते हैं.

सरकार बैंकों के साथ बैठकें करती है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि लोगों को आसानी से लोन मिल रहा है और सब्सिडी का पैसा भी समय पर मिल रहा है. सरकार उन सभी विभागों के साथ बैठकें करती है जो PMEGP योजना को चलाने में मदद करते हैं. जैसे  खादी और ग्रामोद्योग आयोग, जिला उद्योग केंद्र  आदि. इससे यह पता चलता है कि योजना ठीक से चल रही है या नहीं.

हर जिले में एक समिति होती है जो PMEGP योजना पर नजर रखती है. यह समिति देखती है कि योजना का पैसा सही जगह पर लग रहा है या नहीं और लोगों को फायदा हो रहा है या नहीं. सरकार समय-समय पर किसी और संस्था से PMEGP योजना की जांच कराती है. इससे यह पता चलता है कि योजना से लोगों को कितना फायदा हुआ है और इसमें क्या सुधार किए जा सकते हैं.

छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए?
PMEGP योजना के तहत शुरू होने वाले छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने और उन्हें सफल बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं. कोरोना के समय में बहुत से व्यवसायों को नुकसान हुआ था. इसलिए सरकार ने यह नियम बनाया है कि जो लोग PMEGP या MUDRA योजना के तहत पहले से ही कोई व्यवसाय चला रहे हैं और दूसरी बार लोन लेना चाहते हैं, उन्हें कोरोना के समय के नुकसान को नहीं गिना जाएगा.

जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उन्हें सरकार दो दिन का मुफ्त ऑनलाइन प्रशिक्षण देती है. इस प्रशिक्षण से उन्हें व्यवसाय चलाने के तरीके सीखने को मिलते हैं. जनवरी 2024 से लोग 11 क्षेत्रीय भाषाओं में PMEGP योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. इससे उन लोगों को मदद मिलती है जिन्हें हिंदी या अंग्रेजी नहीं आती.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?
खास खबर

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है. सोमवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) अश्विनी पंवार ने यह फैसला सुनाया. अप्रैल 2023 में पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन के बाद बृजभूषण शरण सिंह पर केस दर्ज किया गया था. 3 साल […]

UB India News3 अग॰
भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..
महिला युग

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं का नाम वर्ष 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमेन लीडर्स लिस्ट में आना उस सामाजिक बदलाव की इबारत है, जिसमें महिलाएं सिर्फ सफलता की दर्शक नहीं, बल्कि आर्थिक सफलता की कहानियां रच रही हैं। ये महिलाएं 39 लाख करोड़ रुपये के साम्राज्य पर राज करती हैं, जो फिनलैंड की […]

UB India News1 अग॰
19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी
खास खबर

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन ने कहा, ‘यह मेरे लिए अपने देश लौटने जैसा है। मैं खुशी और दर्द दोनों के साथ लौटी हूं।’ साल 2003 में तस्लीमा नसरीन की किताब द्विखंडित पर पश्चिम बंगाल […]

UB India News31 जुल॰
20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?
खास खबर

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म की जा रही है तो कई नई चीजें भी शुरू हो रही हैं. बांग्लादेश की मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन भी लंबे समय बाद कोलकाता आ रही हैं. अपनी लेखनी के विरोध की वजह से उन्हें […]

UB India News15 जुल॰
लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….
खास खबर

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो गया. वह 70 वर्ष की थीं. वह पंडवानी गायन के लिए जानी जाती थीं. कला के क्षेत्र में इतने बड़े योगदान देने के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया था. वह देश की ऐसी […]

UB India News5 जुल॰
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..
महिला युग

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत मिली है. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज यानी शुक्रवार को सुनवाई हुई. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सोनम […]

UB India News3 जुल॰
एकात्म मानव दर्शन की साधिका: अर्चना राय भट्ट ने अर्जित की डॉक्टरेट की गौरवपूर्ण उपाधि
शिक्षा

एकात्म मानव दर्शन की साधिका: अर्चना राय भट्ट ने अर्जित की डॉक्टरेट की गौरवपूर्ण उपाधि

बिहार मे दूसरी बार एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर शोध किया गया, जिसके Viva – Voce की परीक्षा दिनांक 23/06/2026 को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रांगण मे सम्पन्न हुई। तथा सर्व सम्मती अर्चना कुमारी उर्फ़ अर्चना राय भट्ट को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गयी । दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और ज्ञान के […]

UB India News24 जून
बंगाल में ममता का ‘लाल’ वाला हाल…
खास खबर

बंगाल में ममता का ‘लाल’ वाला हाल…

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर ऐतिहासिक बदलाव आया है. बदलाव का अंदाज ठीक वैसा ही है, जैसा पहले होता रहा है. इस साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत और सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी अस्थिरता साफ दिख रही है. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली […]

UB India News28 मई