प्रगति यात्रा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बेगूसराय को देंगे 382 करोड़ की सौगात………

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान आज बेगूसराय पहुंचे हैं। यहां मुख्य कार्यक्रम मटिहानी प्रखंड के मनियप्पा में है, जहां वह कई योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। सीएम ने जीविका दीदियों से संवाद किया है। साथ ही जीविका के लगाए स्टॉल का निरीक्षण भी किया है। इसके अलावा मनियप्पा में नवनिर्मित तालाब का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 18 जनवरी 2025, 06:03 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रगति यात्रा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बेगूसराय को देंगे 382 करोड़ की सौगात………
Photo: UB India News Archive

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान आज बेगूसराय पहुंचे हैं। यहां मुख्य कार्यक्रम मटिहानी प्रखंड के मनियप्पा में है, जहां वह कई योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। सीएम ने जीविका दीदियों से संवाद किया है। साथ ही जीविका के लगाए स्टॉल का निरीक्षण भी किया है। इसके अलावा मनियप्पा में नवनिर्मित तालाब का उद्घाटन किया और इसमें बीज छोड़ा है।

सीएम नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंगल पांडेय, विधायक कुंदन कुमार सिंह एवं राजकुमार सिंह, एमएलसी सर्वेश कुमार भी पहुंचे हैं।

कई विभागों के स्टॉल का किया है निरीक्षण

समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के स्टॉल का निरीक्षण और गुब्बारा उड़ाया गया। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग, डीआरसीसी, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जिला नियोजनालय, कला संस्कृति विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, मत्स्य संसाधन विभाग, पर्यावरण और वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर निगम एवं खेल विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया। साथ ही प्रखंड परिवहन योजना के तहत 3 लाभुकों के बीच अनुदानित बस की चाबी सौंपी है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 8वीं यात्रा है, लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है, जब तीन जगह पर दो-दो हेलीपैड बनाए गए हैं।

मनियप्पा में आज नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन, खेल मैदान, पीएचईडी के बनाए गए जलमीनार, नवनिर्मित तालाब और सीढ़ी घाट का उद्घाटन है।

तालाब और चिल्ड्रन पार्क का निरीक्षण करते हुए विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान महादलित मोहल्ले में पहली बार बनी सड़क का उद्घाटन, मोहल्ले का भ्रमण और कुछ लोगों से बातचीत की भी संभावना है।

इस दौरान 1 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात मिलने की भी उम्मीद है। क्योंकि मुख्यमंत्री मनियप्पा में कार्यक्रम के बाद गुप्ता-लखमीनियां बांध के प्रस्तावित चौड़ीकरण का निरीक्षण करेंगे। इस बांध का चौड़ीकरण हो जाने से लोगों को बाइपास मिल जाएगा।

पंचायत सरकार भवन को सजाया गया।
पंचायत सरकार भवन को सजाया गया।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मंझौल में उतरेगा

पटना की ओर से आने वाले वाहनों को बेगूसराय नहीं आकर सीधे बलिया निकलने में सहूलियत होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री दशकों से प्रतिक्षित रिंग बांध के नक्शा का भी अवलोकन करेंगे। यह रिंग बांध बन जाने से मटिहानी प्रखंड के लाखों की आबादी को बाढ़ के समय में विस्थापन से मुक्ति मिल जाएगी। यहां के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रिंग बांध स्थल, सिमरिया में बनने वाले राम जानकी घाट और काबर झील का हवाई सर्वेक्षण करते हुए मंझौल जाएंगे।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मंझौल में उतरेगा, जहां 17 वर्षों से निर्माणाधीन 75 बेड के अनुमंडल स्तरीय अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इस अस्पताल के बन जाने से बेगूसराय जिले के उत्तरी क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा सुगमता से मिलेगी। यहां मुख्यमंत्री दीदी की रसोई का उद्घाटन और काबर झील जिर्णोद्धार से संबंधित प्रस्तुतीकरण में शामिल होंगे।

सर्किट हाउस में विश्राम

काबर झील के किसान 40 वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। बगैर अधिग्रहण के ही उनकी जमीन को काबर झील में शामिल कर दिया गया है। करीब 20 वर्षों से किसानों की जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगी हुई है। 2024 में जब सर्वे शुरू हुआ तो वन विभाग ने अपने नाम से सभी जमीन की जमाबंदी करने का आदेश दे दिया। जिसके कारण किसानों में उबाल है और किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के हवाई सर्वे से किसानों में आशा का संचार हुआ है। मंझौल के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बेगूसराय सदर प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचेंगे। नवनिर्मित भवन का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे। यहीं पर जिले भर की योजनाओं के होने वाले उद्घाटन और शिलान्यास का शिलापट्ट लगाया गया है, जिसका मुख्यमंत्री एकीकृत अनावरण करेंगे। उसके बाद सर्किट हाउस में विश्राम कर कारगिल विजय भवन में गहन समीक्षा बैठक होगी।

मनियप्पा सजा, सड़कें हुईं चकाचक

कार्यक्रम को लेकर मनियप्पा को सजा दिया गया है। वहीं, मंझौल से लेकर बेगूसराय समाहरणालय तक आकर्षक तरीके से सजावट की गई है। दीवारों में पेंटिंग कर दी गई है, सड़कें चकाचक हो गईं हैं। रास्ते में अतिक्रमण हटा दिए गए, जगह-जगह बैरिकेडिंग और बैरियर लगा दिए गए हैं। जिससे सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं हो। किसी भी आपात स्थिति के लिए सदर अस्पताल के आईसीयू में रूम नंबर-3 को सुरक्षित रखा गया है।

सीएम के आगमन पर रंगरोगन भी किया गया।
सीएम के आगमन पर रंगरोगन भी किया गया।

कुल 640 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे

नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान बेगूसराय जिले के कुल 640 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। जिसकी लागत करीब 560 करोड़ है।

मुख्यमंत्री 38199.893 लाख की लागत वाले 427 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिसमें उलाव हवाई अड्डा की चहारदिवारी। दलसिंहसराय-मालती रोड का चौड़ीकरण। जीडी कॉलेज में 100 बेड वाले राजकीय कल्याण बालक छात्रावास। बेगूसराय, बछवाड़ा, वीरपुर और बरौनी में सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड। वन स्टॉप सेंटर। नगर विकास विभाग में ईंट सोलिंग, पीसीसी, पेवर ब्लॉक, नगर निगम के विभिन्न चौक-चौराहे पर 317 सीसीटीवी कैमरा सहित 130 योजना।

इसके अलावा विद्युत शवदाह का निर्माण। जिलास्तरीय संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र, कोल्ड स्टोरेज, फीशरीज फील्ड। खिजिरचक में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण। समाहरणालय परिसर में खेल भवन-सह-व्यायामशाला। 45 सामुदायिक स्वच्छता परिसर, 15 जीविका भवन, 20 आंगनबाड़ी केंद्र।

पंचायती राज विभाग के 163 योजनाएं। साहेबपुर कमाल प्रखंड के सादपुर में लौछे जलकर का जिर्णोद्धार। शिक्षा विभाग की 8 योजनाएं। ग्रामीण कार्य विभाग की 6 सड़क। बिहार पुलिस भवन निर्माण में मंझौल ओपी भवन सहित 12 योजनाएं। बछवाड़ा में एएनएम स्कूल, मंझौल रेफरल अस्पताल में 50 बेड वाले अस्पताल और भैरवार में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सहित 4 योजना व डंडारी प्रखंड के कटहरी में सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण शामिल है।

217 योजनाओं का उद्घाटन

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री 17620.936 लाख की लागत से तैयार 217 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएचईडी विभाग तेघड़ा के कार्यालय भवन। ग्रामीण विकास विभाग की 20 योजना। श्रम संसाधन विभाग की तीन योजनाएं।

स्वास्थ्य विभाग की 6 योजना। योजना और विकास विभाग की 5 योजनाएं। नगर विकास विभाग की 106 योजना। लघु जल संसाधन विभाग की 9 योजना। ग्रामीण कार्य प्रमंडल बेगूसराय और तेघड़ा की 26 सड़कों का निर्माण। पशु और मत्स्य संसाधन विभाग के 7 योजना। शिक्षा विभाग की 16 योजना और पंचायती राज विभाग की 14 योजना शामिल है।

उद्घाटन होने वाली 10 बड़ी योजनाएं

उद्घाटन होने वाली 10 बड़ी योजनाओं की बात करें तो बखरी में सभी सुविधाओं से युक्त सात निश्चय योजना के तहत बने औद्योगिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान। बेगूसराय सदर प्रखंड और अंचल कार्यालय। 75 बेड वाले मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मटिहानी। NH-31 लाखो से गुप्ता-लखमीनिया बांध। बेला बहुआरा मोइन का जिर्णोद्धार।

महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वर्कशॉप एवं टेक लैब का निर्माण। खातोपुर से मनियप्पा होते हुए सोनापुर सड़क की मरम्मत और टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से औद्योगिक संस्थान बलिया में वर्कशॉप और टेकलैब का निर्माण आदि शामिल है।

जानें कार्यक्रम शेड्यूल

9:50 बजे- आवास से पटना हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान।

10:00 बजे- हवाई अड्डा से बेगूसराय के लिए प्रस्थान।

10:35 बजे- बेगूसराय के मुनियप्पा में बनाए गए हेलीपैड पर आगमन और पंचायत सरकार भवन के लिए प्रस्थान।

10:40 बजे- स्थानीय योजनाओं का उद्घाटन, स्टॉल का निरीक्षण और संवाद।

11:10 बजे- गुप्ता-लखमीनिया बांध के चौड़ीकरण के लिए सड़क मार्ग से टी प्वाइंट निरीक्षण के लिए प्रस्थान।

11:15 बजे- टी प्वाइंट पर आगमन, प्रस्तावित बायपास और नई रिंग बांध का नक्शा अवलोकन।

11:30 बजे- टी प्वाइंट से मनियप्पा हेलीपैड के लिए प्रस्थान।

11:40 बजे- हेलीकॉप्टर से काबर झील पक्षी विहार और सर्वे के लिए प्रस्थान।

12:01 बजे- हवाई सर्वे के बाद मंझौल के शताब्दी मैदान हेलीपैड पर आगमन।

12:05 बजे- नवनिर्मित मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल के लिए प्रस्थान।

12:20 बजे- अनुमंडलीय अस्पताल का उद्घाटन और काबर झील जिर्णोद्धार से संबंधित प्रस्तुतीकरण के बाद बेगूसराय के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान।

12:30 बजे- बेगूसराय सदर प्रखंड और अंचल कार्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, निरीक्षण और जिले की विकास योजना का एकीकृत शिलान्यास और उद्घाटन।

12:45 बजे- अतिथिगृह के लिए प्रस्थान और अल्प विश्राम।

1:25 बजे- अतिथिगृह से कारगिल विजय भवन के लिए प्रस्थान।

1:30 से 2:30 बजे तक कारगिल भवन में विभागीय और जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

2:35 बजे- बैठक के बाद पुलिस लाइन से पटना के लिए प्रस्थान।

3:10 बजे- पटना हवाई अड्डा आगमन और 3:20 बजे पटना आवास के लिए प्रस्थान।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
राहुल गांधी ने मरी मछली पकड़ी, क्या इसलिए हार गई कांग्रेस? सुनिए एक वोटर का रोचक लॉजिक
बेगुसराय

राहुल गांधी ने मरी मछली पकड़ी, क्या इसलिए हार गई कांग्रेस? सुनिए एक वोटर का रोचक लॉजिक

बिहार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई। कांग्रेस को बेगूसराय सीट पर भी हार का सामना करना पड़ा। अब बेगूसराय के एक व्यक्ति ने कांग्रेस की हार के पीछे हास्यास्पद तर्क दिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बेगूसराय में चुनाव प्रचार के दौरान तालाब में मछलियां पकड़ी थीं। पटना: बिहार के […]

UB India News17 नव॰
थोड़ी देर में बेगूसराय में प्रियंका की सभा
राजनीति

थोड़ी देर में बेगूसराय में प्रियंका की सभा

अब से थोड़ी देर में बेगूसराय में प्रियंका गांधी की सभा शुरू होने वाली है। थोड़ी देर में प्रियंका गांधी पहुंचेंगी बेगूसराय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी थोड़ी देर में बेगूसराय के बछवाड़ा में महागठबंधन प्रत्याशी शिव प्रकाश गरीबदास के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगी। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की ये पहली रैली […]

UB India News1 नव॰
बिहार की कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने वाला औंटा से सिमरिया महासेतु ………….
पटना

बिहार की कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने वाला औंटा से सिमरिया महासेतु ………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनएच-31 पर बने 8.15 किलोमीटर लंबे औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का कल उद्घाटन करेंगे। इसमें गंगा नदी पर बना 1.86 किलोमीटर लंबा छह-लेन का पुल भी शामिल है, जिसे 1,870 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है। ये परियोजना पटना के मोकामा और बेगूसराय के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान […]

UB India News21 अग॰
बिहार का कुख्यात गैंगस्टर डबलू यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, UP में हुआ एनकाउंटर
अपराध

बिहार का कुख्यात गैंगस्टर डबलू यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, UP में हुआ एनकाउंटर

बिहार का 50 हजार का इनामी और कुख्यात बदमाश डबलू यादव उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. यह संयुक्त ऑपरेशन सिंभावली पुलिस, नोएडा एसटीएफ और बिहार पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया. डबलू यादव बिहार में हम नेता की हत्या सहित मर्डर व डकैती के कई गंभीर मामलों में वांछित […]

UB India News28 जुल॰
लालू यादव राजद के सीएमडी हैं और तेजस्वी यादव एग्जीक्यूटिव एमडी………………
बेगुसराय

लालू यादव राजद के सीएमडी हैं और तेजस्वी यादव एग्जीक्यूटिव एमडी………………

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय […]

UB India News12 जुल॰
राहुल की बेगूसराय पदयात्रा , जितने लोग उतनी बाते …………..
खास खबर

राहुल की बेगूसराय पदयात्रा , जितने लोग उतनी बाते …………..

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार की पलायन रोको-नौकरी दो पदयात्रा के लिए बेगूसराय आए थे। सोशल मीडिया पर आए वीडियो और फोटोज में दिखा कि काफी संख्या में लोग पदयात्रा में शामिल हुए। अगर भीड़ की बात करें तो […]

UB India News10 अप्रैल
खेल मंत्री अप्रैल की गर्मी में लोगों के बीच बांटे कंबल ………..
बेगुसराय

खेल मंत्री अप्रैल की गर्मी में लोगों के बीच बांटे कंबल ………..

बिहार में ‘कंबल कांड’ करने वाले नीतीश सरकार के मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब सफाई दी है. दरअसल बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने इसी अप्रैल महीने की तपती गर्मी में लोगों के बीच कंबल और चादर का वितरण किया था. वहीं जब इतनी गर्मी […]

UB India News9 अप्रैल
राहुल गाँधी के बिहार यात्रा के सियासी मायने………..
बेगुसराय

राहुल गाँधी के बिहार यात्रा के सियासी मायने………..

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज मिशन बिहार पर हैं। आज वह बेगूसराय में पलायन रोको यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं तथा पटना में दो कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। राहुल ने युवाओं से व्हाइट टी-शर्ट में आने को कहा है। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार […]

UB India News7 अप्रैल
राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर, बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में हुए शामिल………
खास खबर

राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर, बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में हुए शामिल………

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बेगूसराय में पदयात्रा महज 24 मिनट में खत्म हो गई। वो कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको और नौकरी दो’ यात्रा में 1KM पैदल चले। राहुल बेगूसराय में नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर सभा कैंसिल कर दी गई। राहुल […]

UB India News7 अप्रैल