प्रधानमंत्री मोदी आज 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्डों का करेंगे वितरण , 3.17 लाख से अधिक गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा……..

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शनिवार को दिन में करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्डों का वितरण करेंगे। संपत्ति कार्ड हासिल करने वालों में 10 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 230 से अधिक जिलों के 50 हजार से अधिक गांवों के संपत्ति मालिक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 18 जनवरी 2025, 06:33 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रधानमंत्री मोदी आज 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्डों का करेंगे वितरण , 3.17 लाख से अधिक गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा……..
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शनिवार को दिन में करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्डों का वितरण करेंगे। संपत्ति कार्ड हासिल करने वालों में 10 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 230 से अधिक जिलों के 50 हजार से अधिक गांवों के संपत्ति मालिक हैं। पीआईबी के मुताबिक सर्वेक्षण के लिए नवीनतम ड्रोन तकनीक के माध्यम से गांवों में रहने वाले क्षेत्रों में घरों के मालिक परिवारों को ‘अधिकारों का रिकॉर्ड’ प्रदान करके ग्रामीण भारत की आर्थिक प्रगति को बढ़ाने की दृष्टि से प्रधानमंत्री ने स्वामित्व योजना शुरू की थी।

अब तक 3.17 लाख से अधिक गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा

पीआईबी के मुताबिक 3.17 लाख से अधिक गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण हो चुका है। यह कार्य लक्षित गांवों में से 92 प्रतिशत में पूरा हो चुका है। वहीं अब तक 1.53 लाख से अधिक गांवों के लिए लगभग 2.25 करोड़ संपत्ति कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। यह योजना पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड और हरियाणा में पूरी तरीके से लागू हो गई है।वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ कई केंद्र शासित प्रदेशों में भी ड्रोन सर्वेक्षण पूरा हो चुका है।

संपत्ति संबंधी विवादों से मिलेगा छुटकारा

यह योजना संपत्तियों के मुद्रीकरण एवं बैंक ऋण के माध्यम से संस्थागत ऋण यानी बैंक से लोन लेने में आसानी होगी। इसका अहम मकसद संपत्ति विवादों को कम करना भी है। इस योजना का बड़ा फायदा यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्तियों व संपत्ति कर का बेहतर आकलन संभव हो सका है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रामीण आबादी क्षेत्र में संपत्ति मालिकों का संपत्ति कार्ड देने के लिए 22 अप्रैल, 2020 को स्वामित्व योजना शुरू की थी। पंचायतीराज मंत्रालय की इस योजना के तहत देशभर के कुल 3,46,187 गांवों को अधिसूचित किया गया है, जिसमें से 3,17,715 गांवों में ड्रोन के माध्यम से सर्वे का काम पूरा हो गया है। 2.25 करोड़ संपत्ति कार्ड बांटे जा चुके हैं।

दुनिया के सामने होगा सफलता का शोकेस

संपत्ति विवाद में कमी, भूमि रिकॉर्ड के प्रबंधन जैसे उद्देश्यों के साथ शुरू की गई इस योजना की सफलता का शोकेस दुनिया के सामने सजाने जा रही है। मार्च में विदेश मंत्रालय के सहयोग से प्रस्तावित भूमि प्रशासन कार्यशाला में 20 देशों के प्रतिनिधि बुलाए जा रहे हैं। सरकार को आस है कि दुनिया के अन्य देश भी भारत के इस सफल मॉडल को अपना सकते हैं।

20 देशों के अधिकारी कार्यशाला में होंगे शामिल

पंचायतीराज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने बताया कि मंत्रालय वैश्विक मंचों पर स्वामित्व योजना की सफलता को प्रदर्शित करने की योजना बना रहा है। मार्च, 2025 में विदेश मंत्रालय के सहयोग से भारत में भूमि प्रशासन पर एक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना क्या है?

स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन के रिकॉर्ड को डिजिटल तरीके से तैयार किया जाता है। इसमें लोगों को जमीन के मालिकाना हक का अधिकार दिया जाता है, जिससे भूमि विवादों को कम किया जा सके। साथ ही योजना का उद्देश्य जमीन के मालिकाना हक को स्पष्ट करना है, जिससे किसानों को आसानी से लोन मिल सके। इस योजना में ड्रोन सर्वे, GIS और दूसरी आधुनिक तकनीक का यूज करके मालिकाना हक स्पष्ट किया जाता है। इस योजना में सर्वे के लिए ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

क्या हैं योजना के फायदे?

इस योजना से भूमि के स्वामित्व का स्पष्ट प्रमाण मिल जाता है। इससे जमीन से जुड़े विवादों में कमी आएगी। जमीन का स्वामित्व स्पष्ट होने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य भी तेजी से होंगे। वहीं, किसानों को लोन मिलने में भी सहूलियत होगी। किसान आसानी से अपनी जमीन पर आधारित लोन ले सकते हैं। इस तरह यह योजना ग्रामीण भारत के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में मदद कर रही है।

3.17 लाख से अधिक गांवों में हुआ ड्रोन सर्वे

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत अब तक 3.17 लाख से अधिक गांवों में ड्रोन सर्वे पूरा हो गया है। इस तरह जितने गांवों का लक्ष्य रखा गया था, उसके 92 फीसदी गांवों का सर्वे हो गया है। वहीं, 1.53 लाख गांवों के लिए करीब 2.25 करोड़ संपत्ति कार्ड तैयार कर लिये गए हैं।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य?

  • केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य रूरल प्लानिंग तैयार करना और जमीनों का सटीक रिकॉर्ड तैयार करना है. इसके अलावा संपत्ति से जुड़े विवादों में कमी लाना है.
  • ग्रामीण भारत में नागरिकों को लोन और अन्य वित्तीय लाभ लेने के लिए अपनी संपत्ति को फाइनेंसियल एसेट के रूप में उपयोग करने में सक्षम बनाकर वित्तीय स्थिरता लाना है.
  • इस योजना से जो प्रॉपर्टी टैक्स हासिल होगा उसका लाभ सीधे ग्राम पंचायतों को मिलेगा. या फिर टैक्स राज्य के खजाने में जाएगे. इससे राज्यों को भी आर्थिक लाभ होगा.
  • इस योजना के जरिए इंफ्रास्ट्रक्चर का सर्वे किया जाएगा और जीआईएस मैपिंग भी की जाएगी. इनका इस्तेमाल विभागों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • इस योजना का उद्देश्य जीआईएस मैपिंग का उपयोग करके बेहतर गुणवत्ता वाली ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने में सहायता करना है.

स्वामित्व योजना के फायदे?

केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना के फायदे की बात करें तो इससे जमीन से जुड़े विवादों में कमी आएगी. जमीन का मालिक कौन है, उसका मुखिया कौन है, अगर यह सब चीजें क्लीयर रहेंगी तो फिर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य में भी तेजी आएगी. इसके अलावा किसानों आसानी से लोन भी मिल सकता है. किसान आसानी से अपनी जमीन पर लोन ले सकते हैं.

स्वामित्व योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उन लोगों को मिलेगा जिनके पास अपनी जमीन या घर से जुड़े कागजात नहीं है. उन्होंने जमीन पर घर तो बना लिया है, लेकिन उनके पास कोई कागज नहीं है. ऐसी स्थिति में सरकार इलाके का सर्वे कराकर उनको एक कार्ड मुहैया कराएगी जिसे संपत्ति कार्ड कहा जा रहा है. एक बार कार्ड जारी होने के बाद उस जमीन और संपत्ति से जुड़ा विवाद भी खत्म हो जाएगा क्योंकि आधिकारिक रूप से जमीन के मालिक को मालिकाना हक मिल जाएगा.

3 लाख से अधिक गांवों में सर्वे का काम पूरा

योजना को लेकर बता दें कि इसके अमल के लिए अब तक 3 लाख 11 हजार 282 गांवों में ड्रोन का सर्वे पुरा हो गया है. इसमें से 2 लाख 68 हजार 10 गांवों के मैप राज्य सरकार को हैंडओवर कर दिए गए हैं. इसमें से 1 लाख 79 हजार 152 गांवों के मैप को इन्वायरी के लिए भेज दिया गया है. 1 लाख 44 हजार 543 कार्ड भी बन चुके हैं. इसमें 1 लाख 13 हजार 806 कार्डों का वितरण भी कर दिया गया है.

स्वामित्व स्कीम के लिए जरूरी कागजात

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं या फिर किसी जमीन या संपत्ति के लिए संपत्ति कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए https://svamitva.nic.in/svamitva/ वेबसाइट पर जाकर आपको रजिस्टर कराना होगा. रजिस्टेशन फॉर्म को भरते समय नाम, पता, मोबाइल, आधार कार्ड, ईमेल आईडी और जमीन से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी पड़ेगी. आवेदन भरने के बाद आवासीय भूमि को ड्रोन के जरिए मापा जाएगा और गांव की सीमा के भीतर आने वाली हर प्रॉपर्टी का डिजिटल नक्शा तैयार करेगा.

अगर आप पहले से रजिस्टर्ड हैं और आपका कार्ड भी बना चुका है. आप उसे डाउनलोड करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आपको मोबाइल पर एक लिंग मिलेगा जिसके जरिए कार्ड की सॉफ्ट कॉपी अपने पास सेव कर सकते हैं.

इन राज्यों में ले सकते हैं योजना का लाभ

यह योजना पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड और हरियाणा में पूरी तरह से लागू हो चुकी है.यह योजना पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड और हरियाणा में पूर्ण संतृप्ति तक पहुंच गई है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के साथ-साथ कई केंद्र शासित प्रदेशों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा हो चुका है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰