‘नमो एप’ के जरिए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने कहा कि शीशमहल AAP के धोखे और झूठ का उदाहरण है..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि भारतीय जनता पार्टी की जीवंतता और जड़ों की ताकत का प्रतीक है। दिल्ली के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की ताकत ने सभी सातों सीटों पर भाजपा को विजयी बनाया। पीएम ने कार्यकर्ताओं […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 22 जनवरी 2025, 11:30 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘नमो एप’ के जरिए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने कहा कि शीशमहल AAP के धोखे और झूठ का उदाहरण है..
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि भारतीय जनता पार्टी की जीवंतता और जड़ों की ताकत का प्रतीक है। दिल्ली के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की ताकत ने सभी सातों सीटों पर भाजपा को विजयी बनाया। पीएम ने कार्यकर्ताओं से मतदान के पुराने रिकॉर्ड तोड़ने की अपील की है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मेरा बूछ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि वर्षों तक बूथ से मेरा काम रहा है। इंटरनेट मीडिया व नमो एप के के माध्यम से ढेर सारे सुझाव आए हैं। मेरा बूथ सबसे मजबूत यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है। यह भारतीय जनता पार्टी की जीवंतता इसके जड़ों की ताकत है। जिन जड़ों से भाजपा का विस्तार हुआ है उसके मूल में सभी कार्यकर्ताओं ने जीवन मंत्र बनाया है वह है मेरा बूथ सबसे मजबूत।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “हमने दिल्ली में मुफ्त स्वास्थ्य सेवा के लिए आयुष्मान भारत योजना को लागू करने के लिए ‘आप-दा’ के लोगों से अनुरोध किया है। लेकिन वे इसे लागू नहीं करना चाहते हैं। मैं दिल्ली के लोगों को बताना चाहता हूं कि इस योजना के कई लाभ हैं। लेकिन आप-दा के लोगों ने इस योजना के कार्यान्वयन में बाधाएं पैदा की हैं।’

उन्होंने कहा कि उनको रोज पराजय की नई-नई खबरें मिल रही हैं। ये इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रोज सुबह एक नई घोषणा करनी पड़ रही है। लेकिन अब दिल्ली की जनता इनका खेल समझ गई है। हमने दिल्ली में मुफ्त स्वास्थ्य सेवा के लिए आयुष्मान भारत योजना को लागू करने के लिए ‘आप-दा’ के लोगों से अनुरोध किया है। लेकिन वे इसे लागू नहीं करना चाहते हैं। मैं दिल्ली के लोगों को बताना चाहता हूं कि इस योजना के कई लाभ हैं। लेकिन आप-दा के लोगों ने इस योजना के कार्यान्वयन में बाधाएं पैदा की हैं।’

हर बूथ पर तीन-चार पीढी के कार्यकर्ता-पीएम
दिल्ली के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की क्या ताकत है यह किसी से छिपा नहीं है। इस बार आपने दिल्ली के हजारों बूथ जीतें तब जाकर सभी सातों सीटों पर भाजपा विजयी हुई है। मुझे विश्वास है कि दिल्ली में यह जो संगठन की ताकत है कि प्रत्येक बूथ पर तीन-चार पीढी के कार्यकर्ता हैं। यही शक्ति विधानसभा में भाजपा को प्रचंड विजयी दिलाएगी।

मुझे विश्वास है कि अपने-अपने बूथ पर आप सभी जो मेहनत कर रहे हैं उसके चलते आप भारी विजयी प्राप्त करने वाले हैं। एक साथीदार के नाते पूरा देश जब दिल्ली के कार्यकर्ताओं की तरफ देख रहा है। पिछले सात दशक से दिल्ली के कार्यकर्ताओं को देखकर देश के अन्य कार्यकर्ता बहुत कुछ सीख सकता है।
‘हर बूथ पर 50 फीसदी से अधिक मतदान बढ़ाने की हो कोशिश’

चुनाव में सिर्फ विजय काफी नहीं है। इससे प्रत्येक बूथ दो लक्ष्य तय कर सकता है। एक मतदान के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे। पिछले 10 वर्षों में जितना मतदान हुआ है उससे अधिक मतदान मेरे बूथ पर होगा। प्रत्येक बूथ पर 50 प्रतिशत से अधिक मत कैसे मिले। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर रहने वाले सभी का दिल जीतना है।

सिर्फ विजय नहीं 50 प्रतिशत से अधिक मतों से जीत वाला बूथ बनाना है और ऐसी सरकार हमें बनानी है। मेरा विश्वास इसलिए भी बढ़ रहा है कि जहां भी दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता जा रहे हैं वहां लोग उनका स्वागत कर रहे हैं, उनसे विकसित भारत की चर्चा कर रहे हैं। साथ ही आप ने आप-दा का जो संकट ढाहा है उसे लोग पहचान कह गए हैं।

पहले जो उन्हें आप वाले लगते थे उन्हें अब आप-दा वाले लग रहे हैं। खुल्लम-खुल्ला लोग उनके नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं, उनके झूठ का नकाब उतार रहे हैं। उनसे सवाल पूछते हैं, वादे याद कराते हैं, दुर्दशा की याद करा रहे हैं। दिल्ली की जनता विशेषकर माताएं बहनें आज भाजपा को चुनाव जीताने के लिए खुद चुनाव अभियान का नेतृत्व कर रही हैं।

पीएम ने केजरीवाल पर बोला हमला
सड़कों पर देर रात तक काम कर रही हैं। भाजपा की जीत पक्की करने के लिए दिल्ली की जनता निकल पड़ी है। आप लोगों को पांच फरवरी को अधिक से अधिक जनता को मतदान केंद्र तक पहुंचाना है। ठंड कितनी भी अधिक क्यों न हो हमें सुबह से ही मतदान की तीव्रता बढ़ानी है।

सबसे बड़ा लक्ष्य यहां भाजपा की सरकार बनानी है। आप पार्टी ने आप-दा से संकट में डाला हुआ है। आप-दा से दिल्ली को मुक्त कराना है। जब ऐसा होगा तभी दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का संकल्प सिद्ध हो सकेगा। पिछले 25 वर्षों से जो लोग जन्में हैं या 35-40 वर्ष के हैं उन्हें बर्बादी ही बर्बादी देखने को मिली है।
उन्होंने आशा छोड़ दी है। दिल्ली को फिर से विश्वास दिलाने के लिए एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। मैं जानता हूं कि दिल्ली का हर बूथ कार्यकर्ता इसके लिए तैयार है। ऊर्जा से भरा है। मैं भी भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करने के लिए बहुत उत्सुक है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰